गुराड़ स्कूल में बाल-अधिकारों के साथ नशे की बुराई पर की चोट

by

सोशल मीडिया में चल रही ब्लैकमेलिंग सहित चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 की कार्यप्रणाली के बारे में किया जागरूक

एएम नाथ। चम्बा : चाइल्ड हेल्पलाइन चंबा ने शनिवार को राजकीय उच्च विद्यालय गुराड़ में बच्चों, अध्यापकों व अन्य स्टॉफ के लिए एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्कूल की कार्यकारी मुख्याध्यापिका श्रीमती आरती ने की।
आज के जागरूकता कार्यक्रम में चाइल्ड हेल्पलाइन चंबा की सुपरवाइजर रीता कुमारी ने बच्चों को चाइल्ड हेल्पलाइन के टोल फ्री नंबर 1098 की कार्यप्रणाली की विस्तार से जानकारी दी।

इसके बाद बच्चों को बाल अधिकारों के बारे में जैसे- बाल विवाह की बुराई, बाल मजदूरी, नशे की बुराई, बाल तस्करी, बाल भिक्षावृत्ति, बाल यौन शोषण, घरेलू हिंसा, बाल दुर्व्यवहार, मानसिक प्रताड़ना, शारीरिक दंड, दिव्यांग, अनाथ और अर्ध अनाथ बच्चों हेतु सरकार की विभिन्न योजनाओं, स्कूल छोड़ चुके बच्चों को परामर्श सेवा प्रदान करके मुख्य धारा में जोड़ना इत्यादि बारे जागरूक किया। इसके साथ ही विद्यालय के बच्चों को आगाह किया गया कि वे सोशल मीडिया से दूर रहें व बहलाने फुसलाने वाले लोगों से कोई संपर्क न रखें। सब लड़कियों को सचेत किया कि वे अनजान लोगों से मेल जोल न बढ़ाएं। उनको बताया गया कि यदि उनको आस-पड़ोस, घर से स्कूल आते-जाते कोई तंग करता है, पीछा करता है, आते जाते भद्दी टिप्पणी करता है, बस इत्यादि में सफर के दौरान कोई गलत तरीके से छूता है, मोबाइल पर गंदी तस्वीर या वीडियो दिखाता है तो इसकी सूचना तुरंत 1098 पर दें। चाइल्ड हेल्पलाइन के केस वर्कर चमन सिंह ने बच्चों को अनुशासन के महत्व के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की।


कार्यकारी मुख्याध्यापिका श्रीमती आरती द्वारा चाइल्ड हेल्पलाइन द्वारा आयोजित जागरूकता कार्यक्रम की प्रशंसा की गई और इसमें दी गई जानकारियों को बच्चों, अभिभावकों एवं स्वयं अध्यापकों हेतु भी अत्यधिक महत्वपूर्ण बताया।
आज के कार्यक्रम में अध्यापक अध्यापिकाओं में राकेश ठाकुर, कल्याण सिंह, राजेन्द्र कुमार, मीनाक्षी शर्मा, मीना, बेबी सहित 63 बच्चों ने भाग लिया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

बिना पंजीकरण चल रहे ट्रैक्टरों को किया जाए जब्त : अवैध खनन के रोकथाम के लिए कड़ाई से कार्यवाही की जाए सुनिश्चित – DC अपूर्व देवगन

चालान के लिए अधिकृत विभागीय अधिकारी आपसी समन्वयन स्थापित कर करें कार्य चंबा, 3 अक्टूबर उपायुक्त अपूर्व देवगन की अध्यक्षता में अवैध खनन पर अंकुश लगाने के लिए गठित जिला स्तरीय समिति की बैठक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बीटन में 25 महिलाओं को बैग व फाइल कवर बनाने का प्रशिक्षण प्रदान

ऊना  :  पीएनबी आरसैटी ने जिला ऊना के बीटन गांव में स्वयं सहायता समूहों की 25 महिलाओं को बैग व फाइल कवर बनाने का प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए एक कैंप का आयोजन किया।...
article-image
पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हिमाचल प्रदेश

तीन AK-47 और बुलेट्स : महाराष्ट्र के रायगढ़ में बोट में मिलीं

मुंबई : महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले के हरिहरेश्वर तट पर समुद्र में एक संदिग्ध बोट मिली है। बोट में तीन AK-47 और बुलेट्स मिले हैं। बोट गुरुवार सुबह करीब 8 बजे के आसपास एक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हटवाड़ स्कूल पहुंचे उपायुक्त राहुल कुमार, छात्र छात्राओं से किया संवाद बोले-फॉरेस्ट क्लीयरेंस मिलते ही जल्द शुरू होगा राजीव गांधी डे बोर्डिंग स्कूल का कार्य

एएम नाथ। बिलासपुर, 15 जनवरी: उपायुक्त बिलासपुर राहुल कुमार ने आज हटवाड़ स्कूल का दौरा कर विद्यालय की शैक्षणिक एवं आधारभूत व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया तथा छात्र-छात्राओं से सीधा संवाद स्थापित किया। इस अवसर...
Translate »
error: Content is protected !!