बिहार में महागठबंधन की हार के बाद महाराष्ट्र में MVA से अलग हुई कांग्रेस : BMC चुनाव अकेले लड़ने का ऐलान

by

मुंबई महाराष्ट्र में निकाय चुनाव को लेकर सरगर्मी तेजी हो गई है। इसी बीच मुंबई कांग्रेस प्रभारी रमेश चेन्निथला ने बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि बीएमसी चुनाव मुंबई कांग्रेस अकेले लड़ेगी और सभी 227 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी।

शनिवार को बीएमसी चुनाव को लेकर मुंबई कांग्रेस ने मालाड में ‘लक्ष्य 2026’ शिविर आयोजित किया था। इस दौरान कांग्रेसके कई दिग्गज शामिल हुए। कांग्रेस इस निर्णय महाविकास आघाडी में फूट पड़ गई है।

महायुति के खिलाफ मिलकर चुना लड़ने के उद्धव ठाकरे और शरद पवार के प्रयासों को यह बड़ा झटका है। उद्धव गुट की प्रवक्ता किशोरी पेडणेकर ने कहा कि बिहार में कांग्रेस को मिली हार के कारण उन्होंने ऐसा निर्णय लिया है।नयह निर्णय सही है या गलत, आने वाले समय में साबित होगा। सपा अकेले लड़ने का ऐलान कर चुकी है।

छोटे दलों के साथ मिलकर लड़ेंगे : वर्षा

शिविर में मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष और सांसद वर्षा गायकवाड़ ने कहा कि हम समान विचारधारा वाले छोटे दलों के साथ बीएमसी चुनाव लड़ने की योजना बना रहे हैं और मुंबई की सभी 227 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेंगे। चुनाव होने में दो महीने बाकी हैं, लेकिन चुनाव आयोग ने अभी तक पूरक मतदाता सूची जारी नहीं की है।

राजीव गांधी और इंदिरा गांधी का किया जिक्र

अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के महासचिव एवं प्रदेश प्रभारी रमेश चेन्नीथला ने कहा कि बिहार चुनाव में हुई हार पार्टी की पहली हार नहीं है। इससे पहले इंदिरा गांधी और राजीव गांधी के समय भी चुनावों में कांग्रेस की हार हुई थी, लेकिन उसके बाद कांग्रेस पूरी ताकत से खड़ी हुई। उन्होंने कहा कि कांग्रेस एक विचारधारा है और जनता का कांग्रेस पर विश्वास है, इसलिए कांग्रेस खत्म हो जाएगी या उसके टुकड़े हो जाएंगे, जैसे बयानों के कोई मायने नहीं है।

याद रखो, कांग्रेस कभी खत्म नहीं होती। बिहार विधानसभा चुनाव परिणाम के बाद कांग्रेस को विरोधी दलों के बयानों का सामना करना पड़ रहा है। विपक्ष कांग्रेस के खत्म होने की भविष्यवाणी कर रहे है। इस पर चेन्निथला ने कार्यकर्ताओं से कहा कि विपक्ष के बयानों की चिंता नहीं करनी चाहिए, बल्कि पार्टी के विचारों को घर-घर पहुंचाना चाहिए।

BMC चुनाव में पूरी ताकत लगाएं’

महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल ने कहा कि यदि बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजे उलटे आते, तो उत्साह और बढ़ जाता, लेकिन हार से निराश होने की जरूरत नहीं। कार्यकर्ताओं को नए जोश और पूरी ताकत के साथ काम में जुट जाना चाहिए। रोना नही है, लड़ना है। यही जज्बा अपनाना होगा। बीएमसी में कांग्रेस का झंडा फहराने के लिए पूरी ताकत से काम में लग जाइए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस विचारधारा पर चलने वाली पार्टी है और राहुल गांधी का मार्गदर्शन कांग्रेस के लिए दीपस्तंभ की तरह है।

‘नफरत छोड़ो, भारत जोड़ो’ का संदेश देते हुए उन्होंने भयमुक्त समाज के लिए देशभर में पदयात्रा की। संविधान की रक्षा और संवर्धन करना राहुल का सपना है। संविधान की भावना के अनुरूप भारत का निर्माण करना हमारा लक्ष्य है। चुनावों में जीत-हार होती रहती है, लेकिन सत्ता न होने के कारण रुकना नही चाहिए। नकारात्मकता छोड़ दें और लड़ने का जज्बा अपनाएं।

वोटर लिस्ट से छेड़छाड़: वर्षा गायकवाड

सांसद वर्षा गायकवाड ने कहा कि मतदाता सूची के साथ छेड़छाड़ की जा रही है। उन्होंने कहा कि पिछले 3 साल से बीएमसी में कोई जनप्रतिनिधि नहीं है। इस दौरान, बीएमसी में बेतहाशा भ्रष्टाचार हुआ है, जिसे समय-समय पर जनता के सामने उन्होंने लाया और अधिकारियों का ध्यान भी खींचा है। आने वाले समय में भी बीजेपी महागठबंधन का भ्रष्टाचार उजागर होगा। मुंबई में पानी, यातायात की समस्या, भ्रष्टाचार, सड़कों पर गड्डे, प्रदूषण पर कांग्रेस आवाज उठा रही है।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

Call for Research Papers for

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/June 10 : Under the guidance of the Punjab Government and the leadership of Director Mr. Jaswant Singh Zafar, the Language Department of Punjab continues to play an active role in promoting and...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

अगर कानून में कोई बदलाव करना पड़ा तो उसे भी करेंगे – भोटा अस्पताल को राधा स्वामी सत्संग के सिस्टर संगठन को दिया जाएगा : सीएम सुख्खू

एएम नाथ। शिमला : भोटा अस्पताल को राधा स्वामी सत्संग के सिस्टर संगठन को दिया जाएगा। इसके लिए राज्य सरकार एक ऑर्डिनेंस लाएगी। यह शब्द ओक ओवर शिमला में पत्रकारों से बातचीत दौरान मुख्यमंत्री...
article-image
पंजाब

खालसा कालेज में अध्यापकों के बौधिक ज्ञान में बढ़ोतरी करने के लिए दो दिवसीय वर्कशाप संपन्न

गढ़शंकर। शिरोमणी गुरूद्वारा प्रबंधक कमेटी के अलग-अलग शैक्षणिक संस्थानों में अध्यापन कर रहे अध्यापकों के बौधिक ज्ञान में बढ़ोतरी करने के लिए बब्बर अकाली मैमोरियल खालसा कालेज में बेहतर लिखने व बेहतर उच्चारण विष्य...
Translate »
error: Content is protected !!