18 और 19 नवंबर को चम्बा प्रवास पर रहेंगे लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह

by

चम्बा चौगान में चल रही राजकुमार बृजेन्द्र सिंह मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता में मुख्यातिथि के रूप में होंगे शामिल

एएम नाथ। चम्बा :  लोक निर्माण विभाग व शैहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह 18 और 19 नवंबर को चम्बा प्रवास पर रहेंगे। विभागीय प्रवकत्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि लोक निर्माण विभाग मंत्री 18 नवंबर को सांय 7 बजे डलहौज़ी पहुंचेंगे और उनका रात्रि ठहराव परिधि गृह डलहौज़ी में रहेगा। उन्होंने बताया कि 19 नवंबर को विक्रमादित्य सिंह प्रातः 10 बजे डलहौज़ी मास्टर प्लान पुस्तक का विमोचन करने के पश्चात विधानसभा क्षेत्र डलहौज़ी के अंतर्गत 11:30 बजे चकरा से शेरपुर को जोड़ने वाले सड़क सम्पर्क मार्ग की आधारशीला रखेंगे।
उन्होंने बताया कि लोक निर्माण मंत्री बाद दोपहर 2 बजे चम्बा पहुंचेंगे तथा विधानसभा क्षेत्र चम्बा के तहत चल रहे विभिन्न विकासात्मक कार्यों का स्थानीय निरिक्षण करेंगे।
सांय 4 बजे विक्रमादित्य सिंह चम्बा के ऐतिहासिक चौगान में चल रही बीसवीं राजकुमार बृजेन्द्र सिंह मेमोरियल क्रिकेट खेलकूद प्रतियोगिता के समापन समाहरोह में बतौर मुख्यातिथि के रूप में शामिल रहेंगे व सांय 5:30 बजे हमीरपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

सतपाल सत्ती ने भड़ोलियां कलां में महिला मंडल भवन का किया शिलान्यास

ऊना – छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने आज भड़ोलियां कलां में 7 लाख रुपये की लागत से बनने वाले महिला मंडल भवन का विधिवत भूमि पूजा-अर्चना कर शिलान्यास किया। इससे...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रतिभा सिंह ने साफ़ कहा कि कांग्रेस सरकार ने चुनाव लड़ने लायक़ हालात नहीं छोड़े : जयराम ठाकुर

बाबासाहेब भीमराम अंबेडकर जयंती कार्यक्रम में बोले नेता प्रतिपक्ष एएम नाथ। कुल्लू/बंजार : नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर ने पूरा जीवन वंचितों के लिए संघर्ष किया। सामाजिक न्याय...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

13,000 करोड़ रुपये के घोटाले के आरोपी मेहुल चोकसी को करारा झटका : बेल्जियम कोर्ट ने भारत प्रत्यर्पण का दिया आदेश… कहा- निष्पक्ष सुनवाई होगी

मेंहुल चोकसी को एक और झटका लगा है जब बेल्जियम की एक अदालत ने फैसला सुनाया कि 13,000 करोड़ रुपये के पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) घोटाले से जुड़े मामले में भारत को उसके प्रत्यर्पण...
article-image
हिमाचल प्रदेश

टांकरी लिपि के पुनर्जीवन हेतु ऐतिहासिक पहल : स्वदेशी ज्ञान परंपराओं के संरक्षण के लिए दो संस्थानों में समझौता

हिमाचल की सांस्कृतिक धरोहर को सहेजने की दिशा में बड़ा कदम एएम नाथ। सलूणी :  राजकीय महाविद्यालय सलूणी और हिम संस्कृति शोध संस्थान के बीच सोमवार को एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर...
Translate »
error: Content is protected !!