राजकुमार ब्रिजिंदर सिंह सिंह मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता संपन्न : लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने क्रिकेट प्रतियोगिता के विजेता किए पुरस्कृत

by

प्रतियोगिता में 140 टीमों ने लिया हिस्सा

एएम नाथ। चम्बा :  लोक निर्माण व शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने आज चंबा के ऐतिहासिक चौगान में आयोजित 20 वें राजकुमार ब्रिजिंदर सिंह मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता के समापन समारोह में मुख्य अतिथि भाग लिया।


कार्यक्रम में विधायक नीरज नैय्यर विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
समारोह में लोक निर्माण व शहरी विकास मंत्री को अध्यक्ष राजकुमार ब्रिजिंदर सिंह क्रिकेट क्लब एवं पूर्व मंत्री आशा कुमारी ने शाल, टोपी एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।
लोक निर्माण व शहरी विकास मंत्री ने इस दौरान प्रतियोगिता के विजेता टीमों को ट्राफी तथा नगद राशि के रूप में पुरस्कार प्रदान किए।

विक्रमादित्य सिंह ने इस अवसर पर अपने सम्बोधन में प्रतियोगिता आयोजकों को बधाई देते हुए कहा कि यह टूर्नामेंट युवाओं को खेल के प्रति प्रेरित करने के साथ-साथ सामाजिक बुराइयों विशेषकर नशे के खिलाफ जागरूकता फैलाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।
उन्होंने साथ में यह भी कहा कि अगले वर्ष से टूर्नामेंट में महिला क्रिकेट टीमों को भी शामिल किया जाए।
लोक निर्माण व शहरी विकास मंत्री ने गत आपदा के दौरान स्थानीय लोगों द्वारा एकजुटता और मानवीय संवेदनाओं की सराहना करते हुए कहा कि “चंबा का दिल सचमुच बहुत बड़ा है।
उन्होंने राज्य सरकार की ओर से जिला के सर्वांगीण विकास का भरोसा भी लोगों को दिया ।


विक्रमादित्य सिंह ने इस दौरान स्थानीय कलाकार कर्ण कुमार के लोकगीत का भी विमोचन किया ।
इस दौरान स्थानीय विधायक नीरज नैय्यर ने भी अपना संबोधन रखा । उन्होंने विधानसभा क्षेत्र चंबा के अंतर्गत
प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना -4 के लगभग 82 करोड़ की लागत से निर्मित होने वाली 14 संपर्क सड़कों की स्वीकृति को लेकर मंत्री का आभार व्यक्त किया ।
लोक निर्माण व शहरी विकास मंत्री का पूर्व मंत्री आशा कुमारी ने आभार व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि यह प्रतियोगिता गत 20 वर्षों से निरंतर आयोजित हो रही है जो चंबा की समृद्ध खेल संस्कृति और खेल प्रेमियों की प्रतिबद्धता का प्रतीक भी है।

उन्होंने बताया कि इस वर्ष इस प्रतियोगिता में 140 टीमों ने हिस्सा लिया।
इस अवसर जिला परिषद के पूर्व अध्यक्ष अमित भरमौरी, कार्यकारी अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी कमल ठाकुर, उपायुक्त मुकेश रेपसवाल,
मुख्य अभियंता लोक निर्माण विभाग उत्तरी क्षेत्र विकास सूद, अधीक्षण अभियंता दिवाकर सिंह पठानिया, अधिशासी अभियंता दिनेश कुमार सहित काफी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

762 स्कूलों में सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी की बेहतर सुविधाएं: संजय रत्न

राज्य के प्रत्येक सीनियर सेकेंडरी स्कूल में स्थापित की जाएगी लाइब्रेरी,घल्लौर स्कूल के वार्षिक उत्सव में बतौर मुख्यातिथि की शिरकत तलवाड़ा/ज्वालामुखी(राकेश शर्मा) धर्मशाला, 06 दिसंबर। शिक्षा में सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी के उपयोग और...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

जनहित और अंत्योदय की भावना से प्रेरित है केंद्रीय बजट : मुख्यमंत्री सैनी

केंद्रीय बजट विकसित भारत के संकल्प को साकार करने वाला ऐतिहासिक दस्तावेज : CM नायब सिंह सैनी हरियाणा के लिए बजट उत्साहजनक, युवाओं के लिए खुलेंगे रोजगार के नए द्वार औद्योगिक, इंफ्रास्ट्रक्चर और एमएसएमई...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कांधी से मिन्द्रा के बीच निश्चित अवधि के लिए बंद रहेगी वाहनों की आवाजाही

अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी अमित मैहरा ने जारी किए दिशा निर्देश एएम नाथ। चंबा :  अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी अमित मैहरा ने मोटर वाहन अधिनियम-1988 की धारा 115 के तहत प्रदत शक्तियों का प्रयोग करते हुए...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सलूणी कॉलेज में बांटा साइबर सुरक्षा एवं डिजिटल साक्षरता का ज्ञान

एएम नाथ। सलूणी : राजकीय महाविद्यालय सलूणी जिला चंबा में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई द्वारा “डिजिटली शिक्षित चंबा, सुरक्षित चंबा” अभियान के अंतर्गत साइबर सुरक्षा एवं डिजिटल साक्षरता पर एक जागरूकता कार्यक्रम का...
Translate »
error: Content is protected !!