मंडी ब्यास में पलटी बोरिंग मशीन, ऑपरेटर बहा; हाईवे निर्माता कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर के खिलाफ केस दर्ज

by

एएम नाथ। मंडी :;हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी में पाइलिंग (बोरिंग) मशीन ब्यास नदी में पलट गई। हादसे में मशीन का ऑपरेटर बह गया है।

मंडी के बिंद्रावणी में ब्यास नदी के तेज बहाव की चपेट में आई पाइलिंग मशीन।
मंडी शहर के बिंद्रावणी में बुधवार रात हाईवे निर्माण में लगी पाइलिंग (बोरिंग) मशीन ब्यास नदी में पलट गई। इससे मशीन का ऑपरेटर बह गया है। सूचना मिलने के बाद सदर थाना की टीम, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ मंडी यूनिट ने सर्च ऑपरेशन चलाया है। अब तक मशीन ऑपरेटर का कोई सुराग नहीं लग पाया है। यहां कंपनी प्रबंधन की बड़ी लापरवाही उजागर हुई है। जिला प्रशासन और बीबीएमबी प्रबंधन की पंडोह बांध से पानी छोड़े जाने की चेतावनी के बीच भी निर्माणाधीन कंपनी ने यहां कार्य जारी रखा
मंडी शहर से करीब तीन किलोमीटर दूर बिंद्रावणी में बन रहे जंक्शन प्वाइंट के समीप पेश आई घटना में लापता मशीन ऑपरेटर की पहचान तनवीर आलम (21) पुत्र मोहम्मद गुलाम गोस निवासी बिहार के रूप में हुई है। यहां ब्यास पर पठानकोट-मंडी नेशनल हाईवे के तहत पुल का निर्माण कार्य किया जा रहा है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

 प्रोजैक्ट पूरा होने से 200 क्यूसिक पानी की होगी निकासी : सिंबली में सफेद वेईं में पानी छोडऩे के लिए खोदी गई ड्रेन का सांसद संत सीचेवाल ने लिया जायजा

सफेद वेईं में नहर का पानी मिलने से इलाके के भूजल स्तर में भी होगा सुधार गढ़शंकर  , 15 फरवरी: राज्य सभा सदस्य संत बलबीर सिंह सीचेवाल ने आज गढ़शंकर के गांव सिंबली की...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सुक्खू भाई 10 गारंटियां कहां गईं : 6 महीने में 7000 करोड़ का कर्ज ले चुकी, प्रदेश एक हजार करोड़ के ओवरड्राफ्ट में, प्रदेश की ट्रेजरी खाली: नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर

कुल्लू : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नौ वर्ष का सेवाकाल भारत के विकास में मील का पत्थर हैं। नौ सालों में मोदी ने वह कर दिखाया, जो पिछले 70 साल में नहीं हुआ है।...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

कुत्तों ने भगाया, खेत में भागे : ट्रैक-स्पाइक्स-डाइट की कमी….फिर भी 10.09 सेकेंड में 100मी बनाया रिकॉर्ड

रांची :  बिरसा मुंडा स्टेडियम में 25 साल के पंजाब के एथलीट गुरिंदरवीर सिंह ने जैसे ही 10.09 सेकेंड का रिकॉर्ड बनाया,तबसे ही जालंधर के गांव पटियाल में उनके और उनके कोच सरबजीत सिंह-हैप्पी...
article-image
पंजाब

गर्मी फिर से दिखाएगी अपना भीषण प्रकोप : मौसम विभाग ने हीट वेव का अलर्ट किया जारी, अबोहर में सबसे ज्यादा 47.6 डिग्री तापमान दर्ज

जालंधर : पंजाब के सभी 23 जिलों का तापमान 43 डिग्री के पार पहुंच गया है। फाजिल्का के अबोहर में सबसे ज्यादा 47.6 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। वहीं, मौसम विभाग ने आज 23...
Translate »
error: Content is protected !!