जेल में बंद अमृतपाल की मां को दिल्ली एयरपोर्ट पर रोका : जा रही थी कनाडा

by

अमृतसर। देशी विरोधी गतिविधियों में लिप्त व जेल में बंद अमृतपाल सिंह की मां बलविंदर कौर को दिल्ली एयरपोर्ट पर रोक लिया गया। वह शुक्रवार की शाम साढ़े तीन बजे दिल्ली से कनाडा रवाना होने वाली थी।

उनकी बेटी ने बेटो को जन्म दिया और वह उसे देखने जा रही थीं।

पता चला है कि अमृतसर देहात पुलिस की तरफ से बलविंदर कौर के खिलाफ एलओसी जारी करवा रखी थी। वह शुक्रवार की दोपहर बारह बजे दिल्ली एयरपोर्ट पर पहुंच गई और उनके पति तरसेम सिंह ट्रेन के मार्फत बेटे अमृतपाल सिंह को डिब्रूगढ़ जेल में मुलाकात करने निकले थे।

जानकारी के मुताबिक, अमृतपाल सिंह की बहन पिछले कई सालों से कनाडा में रहती है। कुछ दिन पहले ही उसने बेटे को जन्म दिया है। इस दौरान अमृतपाल सिंह की मां बलविंदर कौर बेटी से मिलने के लिए कनाडा जाने वाली थी। बलविंदर कौर को पिछले दस साल से वीजा मिला हुआ है।

इस कारण वह शुक्रवार को दिल्ली एयरपोर्ट पर पहुंच गई। लेकिन चैकिंग के दौरान एयरपोर्ट अथारिटी ने उसे बताया कि उसके खिलाफ एलओसी जारी की गई है। इस लिए वह देश से बाहर नहीं जा सकती। बलविंदर कौर ने बताया कि उनके खिलाफ किसी तरह का पर्चा दर्ज नहीं है। इस लिए उनके खिलाफ उन्हें रोकना गलत है।

बता दें इससे पहले अमृतपाल सिंह की पत्नी किरणदीप कौर और पिता तरसेम सिंह को भी एयरपोर्ट पर रोका जा चुका है। बता दें अमृतपाल सिंह वर्तमान में आसाम की डिब्रूगढ़ जेल में बंद है और उस पर देश विरोधी गतिविधियां और देश के खिलाफ षड़यंत्र रचने का आरोप है। जेल में रहते हुए उसने चुनाव लड़ा और सांसद बना था।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

आग लगने से मिड-डे मील वर्कर की मौत पर शोक किया व्यक्त : युनियन ने परिवार को 10 लाख रुपये मुआवजा और एक सदस्य को नौकरी देने की मांग की

गढ़शंकर, 10 अप्रैल  : डेमोक्रेटिक टीचर्स फ्रंट पंजाब और मिड डे मील वर्कर्स यूनियन द्वारा लुधियाना जिले के माछीवाड़ा खाम के सरकारी स्कूल में मिड डे मील वर्कर मनजीत कौर (50) की खाना बनाते...
article-image
पंजाब

संयुक्त किसान मोर्चे के साथ वादा खिलाफी को लेकर जताया रोष

इलाका बीत के गांव भवानीपुर मजारी में बैठक आयोजित गढ़शंकर : तहसील गढ़संकर के अधीन पड़ते इलाका बीत के गांव भवानीपुर मजारी के नगर निवासियों तथा नौजवानों की विशेष बैठक सरदारा सिंह की अध्यक्षता...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

हत्या कर साधू का भेष धरकर 33 साल छिपा रहा : 11 साल पहले सुप्रीम कोर्ट से उम्रकैद की सजा भी सुनाई जा चुकी : पुलिस ने एक बार फिर 1991 में हुई हत्या की फाइल को खोला

इंदौर के महू स्थित एक मठ में साधू का भेष धरकर 33 साल से छिपे एक अपराधी को सागर जिले की देवरी पुलिस ने बड़ी ही चालाकी से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी हत्या...
article-image
पंजाब

हेरोइन तस्करी का बड़ा नेटवर्क ध्वस्त: सेना के जवान सहित छह गिरफ्तार

फ़रीदकोट: पंजाब के फरीदकोट में पुलिस ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हेरोइन तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए छह व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए लोगों में एक सेना का जवान और एक...
Translate »
error: Content is protected !!