धर्मेंद्र ने पंजाबी ठाठ से अंडरवर्ल्ड को धमकाया था…और कहा था पंगा मत लेना, एक इशारा पर ट्रक भर-भरकर लोग आ जाएंगे

by

बॉलीवुड के धाकड़ हीरो धर्मेंद्र को ‘ही-मैन’ का खिताब यूं ही नहीं मिला। पर्दे पर वे हमेशा बेईमानों को धूल चटाते नजर आते थे, लेकिन असल जिंदगी में भी उनकी हिम्मत की मिसालें कायम हैं।

दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र अब हमारे बीच नहीं हैं, 89 साल की उम्र में उनका निधन हो गया है। वो पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे।

डायरेक्टर सत्यजीत पुरी ने एक इंटरव्यू में धर्मेंद्र के उन पुराने दिनों के रोचक किस्से साझा किए, जब अंडरवर्ल्ड का बोलबाला था और बड़े-बड़े सितारे उनकी धमकियों से कांप जाते थे। लेकिन धर्मेंद्र ने न सिर्फ खुद को, बल्कि पूरे परिवार को भी कभी झुकने नहीं दिया।

धर्मेंद्र ने अंडरवर्ल्ड को धमकाया

बात उन दिनों की है जब मुंबई में अंडरवर्ल्ड का दबदबा ऐसा था कि कोई भी एक्टर उनकी एक कॉल पर घबरा जाता, लेकिन धर्मेंद्र का परिवार इससे बिल्कुल बेपरवाह रहा। सत्यजीत पुरी ने बताया कि जब भी कोई धमकी आती, धर्मेंद्र हंसते हुए जवाब देते,

“अगर तुम में हिम्मत है तो आ जाओ, मेरे कहने पर पूरा साहनेवाल (पंजाब का उनका पैतृक गांव) इकट्ठा हो जाएगा। तुम्हारे पास 10-12 आदमी हैं, लेकिन मेरे पास तो पूरी फौज है। बस एक इशारा करूं, तो ट्रक भर-भरकर पंजाब से लोग आ जाएंगे। मुझसे पंगा मत लेना।”

यह सुनकर अंडरवर्ल्ड वाले भी पीछे हट गए। उसके बाद किसी ने कभी धर्मेंद्र से उलझने की कोशिश तक नहीं की। यह किस्सा उनकी निडरता का प्रमाण है, जो दिखाता है कि कई बार जवाब शब्दों और आत्मविश्वास से भी दिया जाता है।

चाकू हमले को किया नाकाम

धर्मेंद्र की जिंदादिली की एक और मिसाल है वह घटना, जब एक फैन ने उन पर चाकू से हमला कर दिया। लेकिन धर्मेंद्र ने बिना घबराए उस स्थिति को महज एक मिनट में संभाल लिया। सत्यजीत पुरी के मुताबिक, आज के सितारे तो छह-सात बॉडीगार्ड्स के साथ घूमते हैं, लेकिन 70-80 के दशक में धर्मेंद्र और विनोद खन्ना जैसे कलाकार बेझिझक सड़कों पर टहलते थे। कोई सिक्योरिटी का डर नहीं, बस अपनी ताकत पर भरोसा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

तीसा-पांगी में सीएसआर से अतिरिक्त विकास कार्यों के प्रस्ताव तैयार करें एसडीएम : उपायुक्त

आकांक्षी ब्लॉकों में जनहितकारी कार्यों के लिए सीएसआर फंडिंग पर जोर शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल और आजीविका से जुड़े कार्यों को मिलेगी प्राथमिकता एएम नाथ। चम्बा : केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों द्वारा वित्तीय वर्ष...
article-image
पंजाब

नायब तहसीलदार नौकरी से बर्खास्त : शमलात जमीन घोटाले में शामिल होने के थे आरोप

चंडीगढ़ : पंजाब सरकार ने भ्रष्ट नायब तहसीलदार को नौकरी से बर्खास्त कर दिया है. नौकरी से हटाए गए नायब तहसीलदार वरिंदरपाल सिंह ढूत पर गैरकानूनी तरीक से जमीन का म्यूटेशन पास करने का...
article-image
पंजाब

5 तहसीलदार 9 नायब तहसीलदार सस्पेंड : सीएम मान के आदेशों को न मानने वाले वालों पर गिरी गाज, सीएम ने शाम 5 वजे तक बजे तक काम पर लौटने का दिया था अल्टीमेटम

चंडीगढ़। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सामूहिक अवकाश लेने और रजिस्ट्री न करने वाले तहसीलदारों को आज शाम पांच बजे तक काम पर लौटने का समय दिया था। बता दें कि निलंबित किए गए 5...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

पूर्व भाजपा सरकार ने चुनाव जीतने के उद्देश्य से 5,000 करोड़ रुपये की रेवड़ियां बांटीं : मुख्यमंत्री सुक्खू

ढली में नवनिर्मित बस स्टैंड जनता को किया समर्पित एएम नाथ।  शिमला ;; मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज शिमला में 13.25 करोड़ रुपये की लागत से नवनिर्मित ढली बस अड्डा जनता को समर्पित...
Translate »
error: Content is protected !!