सर्दी के मौसम के लिए सभी आवश्यक प्रबंध करें अधिकारी : उपायुक्त एवं डीडीएमए के अध्यक्ष अमरजीत सिंह ने दिए निर्देश

by
एएम नाथ। हमीरपुर 27 नवंबर। उपायुक्त एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) के अध्यक्ष अमरजीत सिंह ने जिला के सभी एसडीएम और संबंधित विभागों के अधिकारियों को सर्दी के मौसम के दौरान किसी भी तरह की आपात परिस्थिति से निपटने के लिए आवश्यक प्रबंध करने के निर्देश दिए हैं।
सर्दी के मौसम के लिए जिला प्रशासन और डीडीएमए की तैयारियों की समीक्षा हेतु जिला के अधिकारियों के साथ बैठक के दौरान उपायुक्त ने ये निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस सीजन के दौरान जिला में प्राकृतिक आपदा की आशंका कम रहती है, लेकिन कई बार आग लगने, पेड़ों के गिरने या अन्य दुर्घटनाओं तथा बहुत ज्यादा धुंध एवं कोहरा पड़ने से आपात परिस्थितियां उत्पन्न हो सकती हैं। इन सभी परिथितियों के लिए पहले से ही पर्याप्त प्रबंध होने चाहिए। अग्निशमन, होमगार्ड्स, पुलिस, आपदा मित्रों और अन्य वॉलंटियरों की टीमे किसी भी तरह की आपात परिस्थिति के लिए हर समय तैयार रहनी चाहिए।
उपायुक्त ने बिजली, सड़क, पेयजल, मोबाइल नेटवर्क और अन्य सभी आवश्यक सेवाओं के संबंध में भी अधिकारियों को दिशा-निर्देश जारी किए। उन्होंने कहा कि विद्युत लाइनों, भवनों और सड़कों के आस-पास खतरनाक पेड़ों को तुरंत हटाया जाना चाहिए।
सरकारी कार्यालयों और अन्य भवनों मंे अग्निशमन उपकरणों की स्थिति एवं इनसे संबंधित अन्य प्रबंधों की नियमित रूप से समीक्षा होनी चाहिए। कार्यालयों में हीटर और अन्य विद्युत उपकरणों का उपयोग भी सुरक्षित ढंग से करें। लोगों को अपने मकानों एवं अन्य परिसंपत्तियों का बीमा करवाने के लिए भी प्रेरित किया जाना चाहिए, ताकि किसी भी तरह की आपदा में अगर कोई नुक्सान होता है तो उसकी भरपाई की जा सके।
उपायुक्त ने कहा कि कड़ाके की ठंड में बस स्टैंडों और अन्य मुख्य सार्वजनिक स्थलों में शहरी निकाय या संबंधित ग्राम पंचायत अलाव जलाने की व्यवस्था भी कर सकती है। बेसहारा लोगों को रैन बसेरों या अन्य भवनों मंे शरण दी जा सकती है। बेसहारा पशुओं को गौसदन में भेजा जाना चाहिए।
अमरजीत सिंह ने कहा कि डीडीएमए की ओर से समय-समय पर जारी होने वाले मौसम संबंधी अलर्ट एवं चेतावनी के संदेश सोशल मीडिया के माध्यम से जन-जन तक पहुंचने चाहिए। उन्होंने पेयजल की गुणवत्ता, खाद्यान्नों एवं आवश्यक दवाइयों की उपलब्धता और अन्य प्रबंधों को लेकर भी दिशा-निर्देश जारी किए। उपायुक्त ने कहा कि हर नुक्सान की त्वरित रिपोर्टिंग होनी चाहिए तथा इसकी रिपोर्ट पोर्टल पर अपलोड होनी चाहिए। मरम्मत एवं अन्य कार्यों के प्रस्ताव भी तुरंत अपलोड किए जाने चाहिए।
बैठक में अन्य प्रबंधों को लेकर भी व्यापक चर्चा की गई। इस अवसर पर एडीसी अभिषेक गर्ग ने सभी प्रबंधों का विस्तृत ब्यौरा प्रस्तुत किया। एएसपी राजेश कुमार, विभिन्न उपमंडलों के एसडीएम और संबंधित विभागों के अधिकारी भी बैठक में उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

फांसी की सजा से कैसे बच गया आरजी कर रेप मर्डर केस का गुनहगार : जानिए 9 मई, 1980 का वो फैसला

कोलकाता  : पिछले साल नौ अगस्त का दिन. कोलकाता में जो हुआ उससे पूरा देश सन्न था. आरजीकर मेडिकल कॉलेज के भीतर डॉक्टर बिटिया के साथ बर्बरता की सारी हदें पार हो गईं । ...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ज्वालामुखी में विकास कार्यों को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित : विधायक संजय रत्न ने निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश

तलवाड़ा/ ज्वालामुखी (राकेश शर्मा) विधायक संजय रत्न ने ज्वालामुखी विधानसभा क्षेत्र में चल रहे निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिए हैं। इस बाबत ज्वालामुखी विश्राम गृह में विकास कार्यों...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

IOA की अध्यक्ष पीटी उषा ने कहा – विनेश को सभी तरह की मेडिकल और इमोशनल सपोर्ट दे रहे : रातभर हुई वजन घटाने की कोशिश- काटे बाल, डॉ. ने बताया क्यों फेल हुईं विनेश

रिस ओलंपिक 2024 के 50kg महिला फ्रीस्टाइल कुश्ती के फाइनल से भारतीय पहलवान विनेश फोगाट को अयोग्य करार दिया गया है। उनका वजन जरूरी 50kg से 100 ग्राम अधिक था। IOA की अध्यक्ष पीटी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ऊना में ‘मिशन फ्री-फुटपाथ’ के तहत चला अतिक्रमण विरोधी अभियान*

रोहित जसवाल।  ऊना, 21 जून. नगर निगम ऊना, जिला प्रशासन और पुलिस विभाग की संयुक्त टीमों ने शनिवार को ‘मिशन फ्री-फुटपाथ’ के तहत आईएसबीटी ऊना से नगर पालिका बाजार तक सड़कों के किनारे किए...
Translate »
error: Content is protected !!