सरकार हर महीने पेंशन दें– पेंशनर्स ने मीटिंग उठाई

by

पेंशनर्स की हुई मीटिंग… सरकार से हर म माहिलपुर – पंचायती राज पेंशनर्स यूनियन पंजाब जिला होशियारपुर की मीटिंग माहिलपुर ब्लाक के प्रधान राम आसरा की अगुवाई में रेस्ट हाउस में सम्पन्न हुई। इस मीटिंग में नवनिर्वाचित पंजाब की आम आदमी पार्टी की सरकार से अपील की गई कि पंचायत विभाग से सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों की पेंशन की राशि हर महीने उनके खाते में डाली जाए। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में तीन महीने की पेंशन सेवानिवृत्त कर्मचारियों को जारी नहीं हुई है जबकि चौथा महीना शुरू हो गया है। उन्होंने कहा कि बुजुर्ग कर्मचारी जिनकी उम्र 65 से 80 वर्ष है उन्हें समय पर पेंशन न मिलने के चलते जीवनयापन करना मुश्किल हो गया है। उन्होंने कहा कि लीक़ुर टेक्स व पंचायत की शामलाल जमीनों से मिलने वाला करोड़ों रुपए डायरेक्टर विकास व पंचायत विभाग के पास जमा होता है वह सरकारी खजाने में जमा कराया जाए ताकि पंचायत राज के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को हर महीने पेंशन मिल सके। उन्होंने मांग की है कि बुढ़ापा भत्ता 75 वर्ष से 100 वर्ष तक दिया जाए, पेंशनर्स को दो वर्ष बाद की एलटीसी दी जाए, छेवे पे कमीशन की की रिपोर्ट पंचायत राज पेंशनर्स पर लागू की जाए, रिवाइज पेंशन दिसंबर 2011 के केसों का जल्द निपटारा किया जाए व नोकरी ज्वाइन करने के समय से पेंशन के लाभ प्राप्त होने चाहिए। इस मीटिंग में अमरीक सिंह, सतपाल, जोगिंदर सिंह, बलदेव हीर, चानन राम, हरभज सिंह, बलविंदर सिंह, हरभजन सिंह, रामदेव, रणजीत सिंह, संतोख सिंह व भारी संख्या में पेंशनर्स उपस्थित थे।
फ़ोटो….
पेंशनर्स की हुई मीटिंग की जानकारी देते हुए।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

वार्ड नंबर 7 व 8 के निवासियों ने सड़क का काम शुरू न करने को लेकर प्रशासन व सरकार को दी चेतावनी

गढ़शंकर, 10 नवंबर : वार्ड नंबर 7 तथा वार्ड नंबर 8 मोहल्ला अंबेडकर नगर से लेकर गांव दुगरी तक सड़क का बुरा हाल होने तथा डानसीवाल के घर से लेकर खालसा कॉलेज तक गंदे...
article-image
पंजाब

पुलिस ने गणतंत्र दिवस से पहले आतंकी मॉड्यूल का किया भंडाफोड़

अमृतसर – गणतंत्र दिवस से पहले, पंजाब पुलिस ने एक महत्वपूर्ण कार्रवाई करते हुए प्रतिबंधित आतंकी संगठन बब्बर खालसा इंटरनेशनल (बीकेआई) से जुड़े एक आतंकी मॉड्यूल का पर्दाफाश किया है। इस ऑपरेशन में एक...
article-image
पंजाब

गिद्धा, भंगड़ा, भाषण व लोक बोलियों से खूब समय बांधा: डीएवी कॉलेज गढ़शंकर में मनाया तीज का त्यौहार

गढ़शंकर: 8 अगस्त : डीएवी कॉलेज फॉर गर्ल्स गढ़शंकर में तीज का त्यौहार उत्साह से मनाया गया। इस मौके कॉलेज की युवतियों द्वारा एक सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किया गया जिसमें पंजाबी पहनावे में सजी...
Translate »
error: Content is protected !!