कंचनप्रीत गिरफ्तार :अमृतसर में 6 घंटे हुई पूछताछ : सरकार राजनीतिक बदले के तहत कार्रवाई कर रही – वल्टोहा

by

तरनतारन  : तरनतारन उपचुनाव में अकाली दल उम्मीदवार सुखविंदर कौर की बेटी कंचनप्रीत कौर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। कंचनप्रीत पर उपचुनाव के दौरान 4 अलग-अलग मामलों में एफआईआर दर्ज की गई थी। आज दोपहर करीब 12 बजे कंचनप्रीत मजीठा पुलिस स्टेशन पहुंचीं, जहां उनसे पूछताछ की गई। इसके बाद शाम साढ़े पांच बजे उन्हें हिरासत में ले लिया गया।  कंचनप्रीत कौर की वकीन ने कहा कि कल उन्हें तरनतारन की कोर्ट में पेश किया जाएगा।

पूर्व विधायक विरसा सिंह वल्टोहा ने कहा कि मौजूदा सरकार ने कंचनप्रीत को राजनीतिक कारणों से निशाना बनाया है। उनका आरोप है कि पंजाब की परंपरा में विरोधियों की बहू-बेटियों का सम्मान होता है, लेकिन पहली बार राजनीतिक प्रोपेगेंडा के तहत केस दर्ज किए जा रहे हैं ताकि किसी युवा नेता को आगे बढ़ने से रोका जा सके। उन्होंने यह भी बताया कि अदालत ने कंचनप्रीत को गिरफ्तारी से राहत दी और निर्देश दिया कि किसी नए मामले में 7 दिन पहले सूचना दी जाए।

पूर्व विधायक विरसा सिंह वल्टोहा ने कहा कि मौजूदा सरकार ने कंचनप्रीत को राजनीतिक कारणों से निशाना बनाया है। उनका आरोप है कि पंजाब की परंपरा में विरोधियों की बहू-बेटियों का सम्मान होता है, लेकिन पहली बार राजनीतिक प्रोपेगेंडा के तहत केस दर्ज किए जा रहे हैं ताकि किसी युवा नेता को आगे बढ़ने से रोका जा सके। उन्होंने यह भी बताया कि अदालत ने कंचनप्रीत को गिरफ्तारी से राहत दी और निर्देश दिया कि किसी नए मामले में 7 दिन पहले सूचना दी जाए। वल्टोहा ने आरोप लगाया कि कंचनप्रीत को गिरफ्तार न करने पर एक ईमानदार एसएसपी को सस्पेंड कर दिया गया, जो युवा अधिकारियों के साथ नाइंसाफी है। वहीं, कंचनप्रीत ने मीडिया से बातचीत करने से इनकार किया और केवल यह कहा कि उन्हें अदालत पर पूरा भरोसा है। वल्टोहा ने दावा किया कि कंचनप्रीत की लोकप्रियता इतनी बढ़ गई है कि अधिकारी भी कह रहे हैं कि 2027 में वह विधायक बन सकती हैं।

पूर्व विधायक विरसा सिंह वल्टोहा ने कहा कि कंचनप्रीत कौर को झबाल थाने में 11 नवंबर को दर्ज एफआईआर नंबर 208 में गिरफ्तार किया गया है। यह एफआईआर पहले अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ थी, लेकिन बाद में इसमें कंचनप्रीत का नाम जोड़ दिया गया। वल्टोहा ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट के नियमों के मुताबिक, 7 साल से कम सजा वाले मामलों में गिरफ्तारी से पहले 7 दिन का नोटिस देना जरूरी होता है, जिसे पंजाब पुलिस ने नजरअंदाज किया। इस एफआईआर में धाराएं 174, 351(2), 51(3) और 111 बीएनएस शामिल हैं, जो सभी 7 साल से कम सजा वाली हैं।  पुलिस ने आज की रिपोर्ट दर्ज करने के बाद उनकी गिरफ्तारी की है। इससे पहले मजीठा थाने पहुंचने से पहले कंचनप्रीत मीडिया के सामने आईं और सिर्फ इतना कहा कि उन्हें न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है। वहीं साथ मौजूद वल्टोहा ने आरोप लगाया कि सरकार राजनीतिक बदले के तहत कार्रवाई कर रही है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

संयुक्त किसान मोर्चा ने राष्ट्रीय कृषि मार्केटिंग नीतियों के मसौदे की प्रतियां जलाई

गढ़शंकर : संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर कुल हिंद किसान सभा के चौधरी अच्छर सिंह बिलड़ो , कीर्ति किसान सभा के मास्टर हंस राज, जमुहारी किसान सभा के रामजी दास चौहान के नेतृत्व...
article-image
पंजाब

कमलजीत पाल ने जिला लोक संपर्क अधिकारी के रूप में संभाला कार्यभार

होशियारपुर, 14 अक्टूबर: सूचना एवं लोक संपर्क अधिकारी कमलजीत पाल ने आज यहां जिला लोक संपर्क अधिकारी के रूप में कार्यभार संभाला। उन्होंने जिले से संबंधित मीडियाकर्मियों से पूर्ण सहयोग की आशा करते हुए...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कांगड़ा कार्निवल में 2500 से अधिक महिलाओं ने झमाकड़ा से दिया एंटी-चिट्टा का सशक्त संदेश

कार्निवल केवल मनोरंजन नहीं समाज सुधार और जन-जागरूकता का प्रभावी माध्यम: हेमराज बैरवा एएम नाथ। धर्मशाला : कांगड़ा वैली कार्निवल के दौरान नशे के विरुद्ध जन-जागरूकता का एक ऐतिहासिक और प्रेरणादायी दृश्य उस समय...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कृषि मंत्री की मौजूदगी में ज्वाली में इलेक्ट्रिक बस का सफल ट्रायल

एएम नाथ। ज्वाली, 25 फरवरी : कृषि एवं पशुपालन मंत्री प्रो. चंद्र कुमार की उपस्थिति में आज ज्वाली में इलेक्ट्रिक बस का सफल ट्रायल रन किया गया। इस अवसर पर एचआरटीसी के डीएम पंकज...
Translate »
error: Content is protected !!