बेकमपुरा मार्ग में रुकावट डालने वालों को संगतें नहीं करेंगी क्षमा: संत सर्वण दास, संत सतविंदर हीरा

by

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  आदि धर्म साधु समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष संत सर्वण दास व सलेमटावरी सीनियर मीत अध्यक्ष गुरु रविदास साधु संप्रदाय सोसाइटी पंजाब श्री गुरू रविदास ऐतिहासिक धार्मिक स्थल चर्णछोह सचखंड बेगमपुरा श्री खुरालगढ़ साहिब में नतमस्तक हुए। उन्होंने यहां संत सतविंदर हीरा, राष्ट्रीय अध्यक्ष ऑल इंडिया आदि धर्म मिशन भारत के साथ उपस्थित संगतों से विचार-विमर्श किया और चल रहे कार्यों के संबंध में जानकारी प्राप्त की।इस अवसर पर संत सर्वण दास व संत सतविंदर हीरा ने स्पष्ट कहा कि बेकमपुरा के रास्ते में रुकावट पैदा करने वालों को संगतें कभी भी माफ नहीं करेंगी। उन्होंने कहा कि सतगुरु रविदास महाराज की क्रांतिकारी वाणी के प्रचार-प्रसार और आदि वासी बहुजन समाज के महान नेता बाबू मंगू राम मुगुवालिया, बाबा साहिब डॉक्टर भीम राव अंबेडकर, बाबू कांशी राम द्वारा किए गए आर्थिक, सामाजिक और राजनीतिक परिवर्तनों के मिशन को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य गुरु रविदास साधु संप्रदाय सोसाइटी व ऑल इंडिया आदि धर्म मिशन द्वारा साझा प्रयासों से किया जा रहा है।श्री गुरु रविदास बेगमपुरा सदन एवं श्री गुरु रविदास ऐतिहासिक धार्मिक स्थल चर्णछोह सचखंड बेगमपुरा श्री खुरालगढ़ साहिब के निर्माण के रास्ते में लगाई गई रोकथाम को संगतें कभी स्वीकार नहीं करेंगी। उन्होंने प्रशासन से अपील करते हुए कहा कि झूठी शिकायतें देकर सरकारी अमले का समय बर्बाद करने वालों पर कार्रवाई हो, क्योंकि ये सभी गतिविधियां बेगमपुरा की संगतों द्वारा संवैधानिक दायरे में रहकर अमन, शांति और भाईचारे के संकल्प के तहत की जा रही हैं।संत सर्वण दास और संत सतविंदर हीरा ने देश-विदेश की संगतों द्वारा श्री गुरु रविदास बेगमपुरा सदन और ऐतिहासिक धार्मिक स्थल के निर्माण हेतु दी जा रही भारी श्रद्धा और सहयोग के लिए धन्यवाद भी प्रकट किया।इस मौके पर नरिंदरपाल सिंह खेतान, अमरजीत सांपला, लखवीर कुमार प्रचारक आदि धर्म मिशन के सदस्य, रवि मान, राहुल धीरा, लखवीर नैनवां और संगतें मौजूद थीं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

माहिलपुर में ए.डी.जी.पी. डॉ. नरेश कुमार अरोड़ा द्वारा नशा मुक्ति पर बड़ा कार्यक्रम, लोगों से नशे से दूर रहने की अपील

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : पंजाब सरकार द्वारा चलाए जा रहे नशा विरोधी अभियान के अंतर्गत आज ए.डी.जी.पी. (ह्यूमन राइट्स) डॉ. नरेश कुमार अरोड़ा ने माहिलपुर के एक निजी पैलेस में आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित...
article-image
पंजाब

अरब देशों में फंसे पंजाब के लोगों की मदद के लिए एक्टिव हुई मान सरकार…. हेल्पलाइन नम्बर जारी

चंडीगढ़ : खाड़ी देशों में फंसे पंजाब के नागरिकों को सुरक्षित लाने के लिए पंजाब सरकार हरकत में आ गई है। ईरान-इस्राइल टकराव के बीच कई पंजाबी परिवार संयुक्त अरब अमीरात में फंस गए...
Translate »
error: Content is protected !!