खटकड़ा कलां में अपने कार्यक्रम के लिए किसानों को मुआवजा दिया तो कपास का भी किसानों को मुआवजा दे आप सरकार : निमिशा मेहता

by

गढ़शंकार । भाजपा नेता निमिशा मेहता ने मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा मानसा में किसानों को कपास के फसली नुक्सान के दिए गए मुआवजे के बारे में बातचीत करते हुए कहा कि भगवंत मान ने कांग्रेस की पिछली सरकार द्वारा करवाई गईं गिरदावरियों के आधार पर ही मुआवजा दिया है। जिसकी आलोचना उनकी लीडरशिप कांग्रेस राज में करती रही है। अब आम आदमी पार्टी की सरकार आ चुकी है तथा उन्हें कपास का मुआवजा उसी पैमाने पर दिया जाना चाहिए जैसे खटकड़ कलां में आप के मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समागम में दिया गया था।
मुख्यमंत्री ने मानसा में कहा कि भविष्य में किसानों को गिरदावरी किए जाने से पहले ही 17-18 हजार रुपये प्रति एकड़ मुआवजा देने की बात की है पर यहां सबसे गंभीर प्रश्न यह उठता है कि खटकड़ कलां में मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समागम के लिए फसलों को उजाड़ा जाता है तथा उसका मुआवजा 45 हजार रुपये प्रति एकड़ के हिसाब से दिया जाता है जबकि कुदरती आपदा की स्थिति में किसानों को कम मुआवजा देने की बात कही जा रही है।
इसका मतलब है कि किसान यदि सरकारी कार्यक्रमों के लिए फसलों को नष्ट करते हैं तो उन्हें बढिय़ा मुआवजा मिलेगा। यह परंपरा बहुत गलत है तथा मानसा में किसानों को दिए गए इस मुआवजे पर भी मुख्यमंत्री मान को पुन: विचार करना चाहिए तथा इस मुआवजे को बढ़ा कर दिया जाना चाहिए। इसके साथ ही भविष्य में भी किसान को कुदरती आपदा से हुए नुकसान की स्थिति में उचित मुआवजा देने की नीति बनाई जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि पंजाब की जनता ने आम आदमी पार्टी को पूर्ण बहुमत देकर सत्ता में बिठाया है तथा अब सरकार को जनता की उम्मीदों पर खरा उतरना चाहिए।
निमिशा मेहता ने कहा कि पंजाब के किसानों के लिए वह सरकार द्वारा खटकड़ कलां में किसानों को दिए मुआवजे की जानकारी आरटीआई द्वारा हासिल करेंगे तथा अखबारों में इस संबंधी आई खबरों के आधार पर जरुरत पडऩे पर जन हित के लिए अदालत का दरवाजा खटखटाएंगे क्योंकि कुदरती आपदा से हुए नुकसान तथा सरकारी समागम के लिए नष्ट की गई फसल के मुआवजे में भेदभाव नहीं होना चाहिए।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

ब्यूरो आफ इंडियन स्टैंडर्ड की ओर से यूथ टू यूथ कनेक्ट के लिए ओरिएंटल प्रोग्राम का आयोजन : पंडित जगतराम बहुतकनीकी कालेज में बी.आई.एस की गतिविधियों के बारे में दी जानकारी

होशियारपुर, 08 मार्च: ब्यूरो आफ इंडियन स्टैंडर्ड चंडीगढ़ ब्रांच कार्यालय ने 15 मार्च को मनाए जाने वाले विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस संबंधी की गई गतिविधियों की कड़ी के हिस्से के तौर पर पंडित जगत...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

केजरीवाल बीजेपी पर आरोप लगाते हुए बड़ा बयान : मुझे शौक्ड लगा क्या उनका मुझे गिरफ्तार करने का मकसद दिल्ली को ठप्प करना था : केजरीवाल

आम आदमी पार्टी के संयोजक और पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जमानत पर जेल से बाहर आ गए हैं। अपने पद से इस्तीफा देने के बाद दिल्ली को नया सीएम भी मिल गया है। इसी...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

1464 करोड़ रुपए का GST घोटाला उजागर : कई बोगस कंपनियों का पर्दाफाश, 4 बड़े कारोबारी गिरफ्तार

स्क्रैप, लोहा और सीमेट की फर्जी बिलिंग के जरिए घोटाला अब तक 335 करोड़ रुपए की टैक्स चोरी आई सामने कर्नाटक, तमिलनाडु, दिल्ली, पंजाब और हिमाचल से जुड़े हैं तार एएम नाथ। नई दिल्ली/चंडीगढ़।...
article-image
पंजाब

डिप्टी स्पीकर रौड़ी द्वारा 65 गांवों के पंचों-सरपंचों व अधिकारियों से बैठक कर विकास कार्यों की समीक्षा की 

गढ़शंकर, 20 मार्च : हल्का गढ़शंकर से विधायक व पंजाब विधानसभा के डिप्टी स्पीकर जय कृष्णा सिंह रौड़ी  द्वारा उप मंडल गढ़शंकर के मीटिंग हॉल में गांव के विकास कार्यों के लिए विभिन्न विभागों...
Translate »
error: Content is protected !!