स्वारघाट से थापना सड़क मार्ग यातायात के लिए 31 दिसम्बर तक बंद : थेह से भुहाड रोड़ सभी प्रकार के वाहनों के लिए 27 दिसम्बर तक बंद

by
एएम नाथ। बिलासपुर, 4 दिसम्बर: जिला दण्डाधिकारी एवं उपायुक्त बिलासपुर राहुल कुमार ने मोटर वाहन अधिनियम, 1988 की धारा 115 के अंतर्गत आदेश जारी करते हुए बताया कि स्वारघाट उपमण्डल के स्वारघाट से थापना सड़क मार्ग के आवश्यक मुरम्मत कार्य के चलते सभी प्रकार के यातायात के लिए आगामी 31 दिसम्बर, 2025 तक बंद रहेगा। उन्होंने स्वारघाट की ओर से आने वाले वाहनों को स्वारघाट-केथला-जगातखाना रोड़ से डायवर्ट करने के आदेश जारी किए है।
इसके अतिरिक्त उपायुक्त राहुल कुमार ने झण्डुता उपमण्डल के थेह से भुहाड़ रोड के मुरम्मत कार्य के चलते आगामी 27 दिसम्बर, 2025 तक बंद करने के आदेश जारी किए है। उन्होंने थेह से भुहाड रोड़ को सभी प्रकार के वाहनों के लिए बंद किया है तथा इस रुट के वाहनों को भडोलीकलां-जेजवीं-सलवाड़-मरोतन सड़क तथा मरोतन से धनी सड़क मार्ग का उपयोग करने के निर्देश जारी किए है।
उन्होंने बताया कि इस दौरान केवल एम्बुलेंस, स्कूल बसों, वीआईपी वाहनों तथा अन्य आपातकालीन सेवा वाहनों की आवाजाही की अनुमति रहेगी।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

चांद तक पहुंची सरकार, चंबा तक नहीं : सदर विधायक नीरज नैयर

पिछड़े जिले चंबा की बेहतरी की तरफ किसी ने नहीं दिया ध्यान एएम नाथ। धर्मशाला हिमाचल प्रदेश के सबसे पिछड़े जिले चंबा की बेहतरी की तरफ आज तक किसी ने ध्यान नहीं दिया। सरकारें...
article-image
हिमाचल प्रदेश

निर्वाचक नामावली सत्यापन कार्य की गुणवत्ता सुनिश्चित करें अधिकारी – एडीसी महेंद्र पाल गुर्जर

ऊना, 8 अगस्त – जिला में निर्वाचक नामावली को शुद्ध एवं त्रुटि रहित व अद्यतन बनाए रखने के उद्देश्य से फोटोयुक्त मतदाता सूचियों में विद्यमान प्रविष्टियों के सत्यापन का कार्यक्रम 21 जुलाई शुरू किया...
article-image
हिमाचल प्रदेश

93वां संशोधन लागू करवाने के लिए ओबीसी कल्याण मंडल सीएम से मिला

एएम नाथ। धर्मशाला। ओबीसी कल्याण मंडल हिमाचल प्रदेश का एक प्रतिनिधिमंडल प्रदेश अध्यक्ष कर्नल स्वरूप कोहली की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री से धर्मशाला में मिला। इस दौरान आयुष एवं खेल मंत्री यादविंद्र गोमा भी वहां...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सत्ती ने किया गलुआ खेल मैदान का निरीक्षण, चारदीवारी लगाने के दिये निर्देश

ऊना, 9 फरवरी – छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सत्तपाल सत्ती ने आज ऊना में गलुआ में प्रस्तावित खेल मैदान का निरीक्षण किया और अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि इस क्षेत्र के...
Translate »
error: Content is protected !!