मुझे बलि का बकरा बनाया जा रहा : बर्खास्त डीएसपी गुरशेर संधू

by

चंडीगढ़ :  जेल में गैंग्स्टर लॉरेंस बिश्नोई के साक्षात्कार के मामले में पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट में मंगलवार को सुनवाई हुई। बर्खास्त डीएसपी गुरशेर संधू की ओर से उनके वकील ने दलील दी कि पूरे प्रकरण में उन्हें ‘बलि का बकरा’ बनाया जा रहा है जबकि अदालत शुरुआत से कहती रही है कि सिर्फ निचले स्तर के अधिकारियों पर कार्रवाई न हो बल्कि इसके पीछे के वरिष्ठ जिम्मेदार अधिकारियों की पहचान भी की जाए।

लॉरेंस कभी कस्टडी में था ही नहीं’

वकील ने दावा किया कि लॉरेंस बिश्नोई को जिस दिन पंजाब लाया गया उसी दिन से लेकर बाद में खरड़ के सीआइए कांप्लेक्स में रखने तक वह हर समय एजीटीएफ की ही कस्टडी में था। लॉरेंस कभी उसकी कस्टडी में था ही नहीं। इसके बावजूद उन्हें मामले में नामजद किया गया और सेवा से बर्खास्त भी कर दिया गया। वकील ने यह भी कहा कि मामले की जांच कर रही जांच टीम ने खुद एजीटीएफ की भूमिका पर सवाल उठाए थे।

डीएसपी गुरशेर संधू के वकील ने अदालत को बताया कि पहले उन्हें उचित सुरक्षा दी गई थी, लेकिन अब वह सुरक्षा उनके परिवार से वापस ले ली गई, जिससे खतरा बढ़ गया है। उन्होंने चंडीगढ़ में दो दिन पहले हुई गोलीबारी का हवाला देते हुए कहा कि लॉरेंस बिश्नोई साबरमती जेल से ही हत्याओं के निर्देश दे रहा है।

साबरमती जेल में केक भेजा

पंजाब सरकार की ओर से पेश सीनियर एडवोकेट ने कहा कि यदि डीएसपी गुरशेर संधू जांच में शामिल होकर पूरी जानकारी दे दें तो स्थिति स्पष्ट हो सकती है। अदालत को यह भी बताया कि पिछले साल गुरशेर संधू ने लॉरेंस के जन्मदिन पर साबरमती जेल में केक भेजा था, जो गंभीर संदिग्ध व्यवहार है।

संधू के वकील ने कहा कि अगर कोर्ट अनुमति दे तो वह वीडियो कान्फेंसिंग के जरिए भी जांच में शामिल होने को तैयार हैं। साथ ही उन्होंने अनुरोध किया कि उन्हें 10 दिन की राहत दे दी जाए ताकि वे व्यक्तिगत रूप से भी जांच में शामिल हो सकें। अदालत ने सुनवाई 15 दिसंबर तक स्थगित कर दी है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

कल्पा में बालिका आश्रम का मुख्यमंत्री ने किया दौरा : अनाथ बच्चे राज्य की जिम्मेदारी हैं और उचित देखभाल इन बच्चों का अधिकार -मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू

किन्नौर : मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज जिला किन्नौर के कल्पा में बालिका आश्रम का दौरा किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार निराश्रित बच्चों के कल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रही...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा

सैन्य अस्पताल में निधन – 8 साल कोमा में रहे लेफ्टिनेंट कर्नल करणबीर सिंह नट: 2015 में जम्मू-कश्मीर में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में चेहरे पर गोली लगने से गंभीर रूप से हो गए थे घायल

जालंधर : टेरिटोरियल आर्मी (टीए) के लेफ्टिनेंट कर्नल करणबीर सिंह नट, जो पिछले आठ वर्षों से कोमा में थे, का शनिवार को जालंधर के एक सैन्य अस्पताल में निधन हो गया। सेना पदक हासिल...
article-image
पंजाब

खालसा कॉलेज डुमेली के छात्रों द्वारा पैदल गुरमत मार्च किया गया 

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :    श्री गुरु अमरदास जी के 450वें ज्योति जोत दिवस और गुरु रामदास जी के गुरगद्दी दिवस की 450वीं वर्षगांठ के अवसर पर शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अंतर्गत चलने वाली...
पंजाब

दहेज़ में बुलेट मोटरसाइकिल मांगा, विवाहिता से की मारपीट : पति, सास, देवर व ननद के विरुद्ध मामला दर्ज

गढ़शंकर, 31 जुलाई  : थाना गढ़शंकर पुलिस ने विवाहिता की शिकायत पर कार्यवाही करते हुए उसके साथ मारपीट व दहेज़ में बुलेट मोटरसाइकिल की मांग करने के आरोप पति, सास, देवर व ननद के...
Translate »
error: Content is protected !!