हिमकेयर योजना में हुए घोटाले की सरकार विस्तृत जांच करवाएगी : मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू

by
एएम नाथ। धर्मशाला : हिमाचल प्रदेश विधानसभा शीत सत्र के अंतिम दिन शुक्रवार को सदन में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि सरकार हिमकेयर योजना में हुए घोटाले की विस्तृत जांच करवाएगी। कहा कि योजना के तहत अब तक हुए खर्च की गई राशि का ऑडिट प्रधान महालेखाकार हिमाचल प्रदेश की ओर से किया जा रहा है। योजना के तहत निजी मेडिकल शॉप व निजी अस्पतालों को फायदा पहुंचाया गया। जिस उद्देश्य से हिमकेयर योजना शुरू की गई थी, उसकी पूर्ति नहीं हुई। योजना की मूल भावना से खिलवाड़ कर भ्रष्टाचार किया गया है। कहा कि योजना के तहत गरीबों और जरूरतमंद लोगों का इलाज हो रहा है। मेडिकल कॉलेजों में प्रिंसिपल व मेडिकल सुपरिटेंडेंट को एक वर्ष में चार महीने हिमकेयर कार्ड बनाने के लिए अधिकृत किया गया है। हर जरूरतमंद के कार्ड बेरोकटोक बन रहे हैं।
विधायक..चिट्टे के खिलाफ संदेश लिखी विशेष पोषाक पहनकर विधानसभा पहुंचे :  सत्र के अंतिम दिन शुक्रवार को चिट्टा मुक्त हिमाचल का संदेश लिखी ड्रेस पहनकर सदन में पहुंचे। वहीं भाजपा विधायक भी ‘चिट्टा मुक्त हिमाचल एक नया हिमाचल’ लिखी ड्रेस पहनकर विधानसभा में दाखिल हुए। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि नशे के खिलाफ विपक्ष सरकार का सहयोग करने के लिए तैयार है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

घर में कैंसर पैदा करने वाली चीज ले रहे हैं आप : 100 गुना खतरनाक निकली रिसर्च…..ब्लॉक होंगे फेफड़े

चंडीगढ़ : आसपास हर चीज में खतरनाक कण छिपे हुए हैं। सांस के साथ हम कैंसर का खतरा बढ़ाने वाले कंपाउंड भी शरीर के अंदर जा रहे हैं। इनकी संख्या जानने के लिए एक...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

200 साल पुराने जुन्गा रियासत के ऐतिहासिक शाही महल में लगी आग

एएम नाथ। जुन्गा/शिमला :  जुन्गा रियासत के ऐतिहासिक शाही महल में आग लगने की दुखद घटना ने पूरे क्षेत्र को स्तब्ध और शोकाकुल कर दिया है। इस हादसे में करीब 200 वर्ष पुराने इस...
article-image
हिमाचल प्रदेश

भूतपूर्व सैनिकों के बच्चों को होटल मैनेजमेंट डिग्री करने का मौका

हमीरपुर 15 फरवरी। भूतपूर्व सैनिकों के बच्चों के लिए आर्मी इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट एंड केटरिंग टैक्नोलॉजी बेंगलूरू से होटल मैनेजमेंट में तीन वर्षीय या चार वर्षीय डिग्री करने का अवसर है। जिला सैनिक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ऊना को चिट्टा-मुक्त जिला बनाने का लक्ष्य, डीसी ने शिक्षण संस्थानों की भूमिका को बताया अहम

एएम नाथ/ रोहित जसवाल ।  ऊना, 09 दिसम्बर. हिमाचल सरकार की एंटी-चिट्टा मुहिम को और गति देने तथा ऊना जिले को चिट्टा-मुक्त बनाने के लक्ष्य के साथ उपायुक्त जतिन लाल ने मंगलवार को डीआरडीए...
Translate »
error: Content is protected !!