जिला बिलासपुर में स्थापित किए जा रहे स्मार्ट मीटर, लोगों से सहयोग की अपील

by
एएम नाथ। बिलासपुर 09 दिसम्बर: सहायक अभियन्ता विद्युत उपमंडल-2 बिलासपुर रविन्द्र चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि हिमाचल प्रदेश स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड लिमिटेड द्वारा आर.डी.एस.एस. (संशोधित वितरण क्षेत्र योजना) के अंतर्गत जिला बिलासपुर में पुराने बिजली मीटरों को बदलकर स्मार्ट मीटर स्थापित किए जा रहे हैं।
उन्होंने बताया कि स्मार्ट मीटर लगने से बिजली बिल की रीडिंग में होने वाली त्रुटियां पूरी तरह समाप्त होंगी तथा उपभोक्ताओं को अधिक तकनीकी, पारदर्शी और आधुनिक सुविधा प्राप्त होगी। भविष्य में इन स्मार्ट मीटरों पर उपभोक्ताओं को प्रीपेड बिजली का विकल्प भी उपलब्ध होगा। उपभोक्ता इन मीटरों के माध्यम से अपना रियल टाइम बिजली उपभोग डेटा भी देख सकेंगे, जिससे वह प्रतिदिन उपयोग का ब्यौरा प्राप्त कर अपने उपभोग पर नियंत्रण रख सकेंगे और बिजली की बचत के साथ-साथ गलत बिलों से भी छुटकारा मिलेगा। उन्होंने बताया कि जिन उपभोक्ताओं के स्मार्ट मीटर स्थापित हो चुके हैं, वह अब अपना बिजली बिल एसएमएस और एचपीएसईबीएल मोबाइल ऐप के माध्यम से देख सकेंगे।
उन्होंने बताया कि इस सम्बन्ध में अधिक जानकारी या किसी प्रकार की सहायता के लिए उपभोक्ता अपने नजदीकी कनिष्ठ अभियंता या सहायक अभियंता कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं। विद्युत संबंधी किसी भी शिकायत हेतु उपभोक्ता टोल फ्री हेल्पलाइन 1800-180-8060 तथा 1912 पर किसी भी समय संपर्क कर सकते हैं।
उन्होंने सभी उपभोक्ताओं से अनुरोध किया है कि पुराने मीटरों के स्थान पर स्मार्ट मीटर लगाने में विभाग का सहयोग प्रदान करें।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

घर पर कब्जा करने के लिए कोर्ट का आदेश लेकर पहुंची पुलिस : ग्रामीणों के विरोध के कारण वापस लौट गयी – गांव रामपुर बिलोन में तनावपूर्ण माहौल

गढ़शंकर : गांव रामपुर बिल्डों में आज उस वक्त माहौल तनावपूर्ण हो गया जब जमीन के मामले में एक पक्ष को घर का कब्जा दिलाने भारी संख्या में पहुंची।जिला पुलिस को दोनों गांवों के...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

साइबर अपराधों से जुड़ी शिकायतों को प्रदेशवासी टॉल-फ्री नम्बर-1930 पर करवा सकते दर्ज – साइबर विंग के सी.वाई-स्टेशन पूरे सप्ताह चौबिस घंटे करेगा कार्य : मुख्यमंत्री  सुखविंद्र सिंह सुक्खू

साइबर विंग के सी.वाई-स्टेशन का मुख्यमंत्री ने किया शुभारम्भ एएम नाथ। शिमला :  मुख्यमंत्री  सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज यहां हिमाचल प्रदेश पुलिस के साइबर विंग के ‘सी.वाई-स्टेशन’ का उद्घाटन किया। इस अवसर पर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित : एसडीएम रमन घरसंगी ने की अध्यक्षता

एएम नाथ। पांगी,12 जनवरी :   उपमंडल स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर एसडीएम पांगी रमन घरसंगी की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में एसडीएम ने सभी विभागीय अधिकारियों को...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सिहुंता छिंज मेला कमेटी द्वारा आयोजित स्टार नाइट : मेले, त्यौहार और उत्सव हमारे जीवन का एक अभिन्न अंग– विधानसभा अध्यक्ष

चंबा, 20 जून :   विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने सिहुंता छिंज मेला कमेटी द्वारा (बुधवार को) आयोजित स्टार नाइट में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की ।   कुलदीप सिंह पठानिया ने आयोजन समिति को...
Translate »
error: Content is protected !!