मुख्य सचिव संजय गुप्ता ने भुंतर स्थित सरकारी डी-एडिक्शन सेंटर का किया दौरा

by

एएम नाथ। कुल्लू : मुख्य सचिव हिमाचल प्रदेश संजय गुप्ता ने कुल्लू के भुंतर स्थित सरकारी डी-एडिक्शन सेंटर ( इरका) का दौरा किया।

उन्होंने कहा कि यह डि-एडिक्शन सेंटर जहाँ लोग नशे की गिरफ्त से बाहर निकलने का साहस जुटा पाते हैं। यहां पर पुरुषों के 20 तथा महिलाओं के लिए अलग 15 बिस्तरों की क्षमता की आपीडी उपचार की व्यवस्था है। उन्होंने कहा कि इस केन्द्र में 30 बिस्तर की क्षमता का कि व्यवस्था के लिए निर्माण किया जाएगा।


उन्होंने कहा कि महिलाओं में बढ़ती नशे की समस्या को लेकर भुंतर में चल रहा महिला नशा निवारण और पुनर्वास केंद्र भी सरकार के प्रयासों का एक संतुलित और दूरदर्शी कदम है। मार्च 2022 से अक्टूबर 2025 तक सैकड़ों महिलाएँ यहाँ उपचार, परामर्श और व्यावसायिक प्रशिक्षण प्राप्त कर चुकी हैं। केंद्र की गोपनीयता नीति और उपचारोपरांत लगातार फॉलो-अप इसे विशिष्ट बनाते हैं। यह इस बात का संकेत है कि सरकार नशा मुक्ति को केवल कानून की दृष्टि से नहीं, बल्कि सामाजिक पुनर्वास के रूप में भी देख रही है।
इस केंद्र के कार्य की सराहना करते हुए मुख्य सचिव ने कहा कि सरकार ने नशे के खिलाफ़ सख्ती से। निपटने का अभियान चलाया है तथा नशे का व्यापार करने वालों के खिलाफ़ कड़ी कार्रवाई की जा रही है।


केंद्र के बारे में जानकारी देते हुए उपायुक्त तोरुल एस रवीश ने बताया कि पिछले तीन वर्षों में यह केंद्र हजारों लोगों की जिंदगी से अंधकार को दूर कर उन्हें नई शुरुआत का अवसर दे चुका है। पुरुष और महिलाओं के लिए अलग, सुरक्षित सुविधाओं के साथ यह प्रदेश का एकमात्र सरकारी केंद्र है, जहाँ उपचार के साथ-साथ योग, व्यायाम, काउंसलिंग और मनोरंजक गतिविधियों के माध्यम से पुनर्वास की संवेदनशील प्रक्रिया को प्रभावी ढंग से संचालित किया जा रहा है।
इस अवसर पर जिला रेडक्रॉस सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी भी उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

पांगी उपमंडल के विकासात्मक कार्यों को तीव्र गति प्रदान करें अधिकारी और गुणवत्ता को लेकर रखें विशेष प्राथमिकता- अपूर्व देवगन

उपायुक्त ने मिंधल मंदिर के परिसर में सुनी लोगों की समस्याएं, समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को किया निर्देशित पांगी, 21 अगस्त जनजातीय क्षेत्र पांगी उपमंडल में उपायुक्त अपूर्व देवगन की अध्यक्षता में रविवार...
article-image
हिमाचल प्रदेश

दिहाड़ी लगाकर बेटे को खरीद कर थी बाइक : बाइक हुई दुर्घटनाग्रस्त पिता बेटे की मौत…छोटे बेटे की पहले ही हो चुकी मौत

देहरा : देहरा की ग्राम पंचायत खैरियां के सपड़ू गांव में शनिवार को बाइक दुर्घटना में पिता-पुत्र की मौत हो गई। हादसे में 70 वर्षीय प्यारचंद और उनके बेटे 22 वर्षीय साहिल कुमार निवासी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

‘अपनी अभिरुचि के अनुसार ही करें कॅरियर का चयन’ : परोल के स्कूलों में आयोजित किए कॅरियर मार्गदर्शन एवं तनाव प्रबंधन शिविर

हमीरपुर 11 सितंबर। बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय टौणीदेवी की ओर से सोमवार को लाला मेमोरियल राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला परोल और न्यू ईरा पब्लिक स्कूल परोल में छात्राओं के लिए कॅरियर मार्गदर्शन एवं...
हिमाचल प्रदेश

पशुओं में लम्पी रोग के लक्षण पाए जाने पर नजदीकी पशु चिकित्सालय में सम्पर्क करें पशु पालक – डाॅ सेन

ऊना : हिमाचल प्रदेश के पड़ोसी राज्य उत्तराखंड व हिमाचल प्रदेश में उत्तराखंड के सीमावर्ती क्षेत्रों में पालतू पशुओं में लम्पी चमड़ी रोग का प्रकोप फिर से देखने को मिल रहा है। यह जानकारी...
Translate »
error: Content is protected !!