जनता का समर्थन साफ दिखा रहा है कि हम विकास की सही राह पर हैं – डॉ. ईशांक कुमार

by

होशियारपुर/दलजीत अज्नोहा ; चब्बेवाल निवासियो की सोच का संकेत दे रहा है। आज चब्बेवाल विधायक डॉ इशांक कुमार द्वारा जेजों, खन्नी, बद्दोवाल, महदूद व तोडरपुर सहित कई गांवों में आयोजित जनसभाओं और डोर-टू-डोर अभियानों में अपेक्षा से अधिक जनभागीदारी देखने को मिली। ग्रामीणों से संवाद के दौरान, विधायक डॉ. ईशांक ने विकास के प्रति अपनी वचनबद्धता दोहराते हुए कहा कि वह जनता की समस्याएँ हल करने के लिए हमेशा तत्पर तहत प्रयासरत रहते हैं, क्योंकि हमारा लक्ष्य समाधान सहित विकास है। “असली राजनीति वायदे नहीं, व्यवहार में दिखती है। यही भरोसा हम हर घर में लेकर जा रहे हैं” —उन्होंने कहा। जेजों क्षेत्र के ब्लॉक समिति उम्मीदवार दारा सिंह ने ग्रामीणों को सम्बोधित करते हुए कहा कि अगर लोगों द्वारा उन्हें ज़िम्मेदारी दी जाएगी तो हमारा काम दिखावे तक सीमित नहीं रहेगा — हम लोगों कि हर अपेक्षा पर पूरा उतरने के लिए उनकी हर समस्या का समाधान सांसद डॉ राज कुमार चब्बेवाल तथा विधायक डॉ इशांक के साथ मिल कर करवाएंगे। टोडरपुर में भी मिला प्रभावी समर्थन टोडरपुर (भाम ज़ोन) में आयोजित महत्वपूर्ण बैठक में डॉ इशांक ने जोन के अंतर्गत आते गांवों के लोगों को अपील की कि वह ज़िला परिषद् उम्मीदवार डॉ. विपन कुमार पंचनंगल तथा सभी ब्लॉक समिति उम्मीदवारों को भरी मतों से जिताएं ताकि वह सब मिलकर लोगों की से करें, लोगों कि समस्याओं का निदान करें। इस मौके पर डॉ विपन कुमार ने भी लोगों को विश्वास दिलाया कि वह इलाके के विकास के लिए समर्पित भावना से कार्य करेंगे ।” इसी बैठक में ब्लॉक समिति उम्मीदवार श्रीमती ममता रानी (अजनोहा) ने विशेष रूप से महिलाओं और युवाओं के मुद्दों पर अपना ध्यान केंद्रित करने कि बात कही । इन बैठकों के अलावा डॉ इशांक ने अपने प्रत्याशियों के हक में घर-घर जाकर अपने हलका वासियों तक पहुँच की और उनकी इस कोशिश को लोगों का जबरदस्त समर्थन मिला। हर जगह लोगों ने खुले दिल से उनका स्वागत किया और उनके उम्मीदवारों के लिए अपना समर्थन जताया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

हलवारा एयरपोर्ट खुलने को तैयार; दीवान के प्रयासों से मिला परिणाम

लुधियाना, 31 जनवरी: वरिष्ठ कांग्रेसी नेता और पंजाब लार्ज इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट बोर्ड के पूर्व चेयरमैन पवन दीवान द्वारा लंबे समय से प्रतीक्षा में चल रहे हलवारा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट को जल्द शुरू करवाने के लिए...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सेक्टर-46 सी के प्रतिनिधिमंडल ने डीएसपी गुरजीत कौर व एसएचओ शादीलाल से की मुलाकात, सुरक्षा व जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

पुनीत महाजन l  चंडीगढ़, 7 जून : सेक्टर-46 सी के निवासियों की समस्याओं और क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर रेजिडेंट वेलफेयर कमेटी (आरडब्ल्यूसी) सेक्टर-46 सी के अध्यक्ष नरेंद्र भाटिया और मुख्य संरक्षक जतिंदर...
article-image
पंजाब

वर्ल्ड कैंसर डे के मौके पर जागरूकता रैली का आयोजन : कैंसर की रोकथाम के लिए लोगों को दी जानकारी

गढ़शंकर। वर्ल्ड कैंसर डे के अवसर पर सिविल हस्पताल गढ़शंकर के सीनियर मेडिकल अफसर डॉ रमन कुमार की अध्यक्षता में जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सिविल हस्पताल गढ़शंकर में एकत्रित...
article-image
पंजाब

कोविड टीकाकरण: विधायक डा. राज कुमार की ओर से गांव नवां जट्टपुर की पंचायत सम्मानित

होशियारपुर I मुख्य मंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की ओर से गांवों में 100 प्रतिशत टीकाकरण करवाने वाली पंचायतों को 10 लाख रुपए विशेष ग्रांट के तौर पर देने के घोषणा पर आज हलका चब्बेवाल...
Translate »
error: Content is protected !!