शादी का झांसा देकर युवती से बलात्कार : हरियाणा के फर्जी एक्साइज इंस्पेक्टर ने बनाया हवस का शिकार

by

एएम नाथ। धर्मशाला : हरियाणा के शादीशुदा व्यक्ति ने खुद को एक्साइज इंस्पेक्टर बताकर धर्मशाला में जिला कांगड़ा की एक युवती से दुष्कर्म किया है। आरोपी की पहचान सचिन कुमार निवासी चमौरी यमुनानगर के रूप में हुई है।

पुलिस थाना धर्मशाला में शिकायत दर्ज करने के बाद बीएनएस 69 के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। युवती ने बताया है कि व्यक्ति ने एक लाख के करीब कैश व गिफ्ट भी उससे प्राप्त किए थे, जिसमें 86 हजार कैश व 25 हजार के अक्तूबर में गिफ्ट भी प्रदान करने की बात सामने आ रही है।

आरोपी पहले से ही शादीशुदा है और उसका बच्चा भी है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि आरोपी ने फरवरी में इंस्टाग्राम पर उससे संपर्क किया और खुद को एक्साइज इंस्पेक्टर बताया। उसने उससे शादी करने का वादा किया और धर्मशाला में शादी के झूठे वादे कर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। शिकायतकर्ता ने अपने एसबीआई और बैंक ऑफ इंडिया खातों से आरोपी को पेमेंट करने की पुष्टि की है। पुलिस विभाग कांगड़ा के एएसपी बीर बहादुर सिंह ने बताया कि युवती की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

खालसा कालेज गढ़शंकर में महिला दिवस पर आयोजित लैकचर में एडवोकेट रूबल ने महिलाओं के अधिकारों की दी जानकारी

गढ़शंकर। बबर अकाली मेमोरियल खालसा कालेज, गढ़शंकर में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर कालेज के बौमेन सैल व सोशल सांईस विभाग दुारा लैकचर का आयोजन किया गया। जिसमें एडवोकेट रूबल ने महिलाओं को...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

200 किसान हिरासत में, उखाड़ दिए टेंट, सीमा पर इंटरनेट बंद :पंजाब पुलिस ने शंभू बॉर्डर से प्रदर्शनकारी किसानों को हटाया

पंजाब में खनौरी बॉर्डर  पर पुलिस और किसानों के बीच तनातनी जारी है। वहीं, शंभू बॉर्डर पर भी सैकड़ों की संख्या में किसान मौजूद है। इस बीच पुलिस ने कई बड़े किसान नेताओं को...
article-image
पंजाब

बंद मकान का ताला तोड़कर चोरी, नकदी और सोने-चांदी के जेवरात ले उड़े चोर

जालंधर। फिल्लौर के पंडेरा मोहल्ले में चोरों ने एक बंद मकान को निशाना बनाकर नकदी और सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर लिए। मंगलवार रात हुई इस वारदात के बाद इलाके में दहशत का माहौल...
Translate »
error: Content is protected !!