20 दिसंबर तक करें धर्मशाला मैराथन के लिए पंजीकरण : फुल मैराथन विजेता को एक लाख का इनाम और पोडियम पर जगह

by
एएम नाथ। धर्मशाला : एथलेटिक मैदान, धर्मशाला से 25 दिसंबर को आयोजित होने वाली धर्मशाला मैराथन ऑनलाइन पंजीकरण 20 दिसंबर तक किया जा सकता है। यह जानकारी नगर निगम धर्मशाला के आयुक्त जफर इकबाल ने आज यहां देते हुए कहा कि यह आयोजन खेल, स्वास्थ्य, फिटनेस और खेल-पर्यटन को नई दिशा देने के उद्देश्य से आयोजित यह मैराथन क्षेत्र में एक बड़ा खेल आयोजन बनने जा रही है।
आयुक्त ने कहा कि इस मैराथन को भविष्य में नगर का प्रतिवर्ष आयोजित होने वाला कैलेंडर इवेंट बनाने का लक्ष्य रखा गया है, ताकि हर वर्ष 25 दिसंबर को धर्मशाला एक बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजन का केंद्र बन सके।
उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में देश-विदेश से धावकों की भागीदारी की अपेक्षा है, जिससे क्षेत्र में खेल पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। फिटनेस प्रेमी, छात्र-छात्राएँ, युवा, वरिष्ठ नागरिक सभी आयु वर्ग के प्रतिभागी इसमें भाग ले सकते हैं। उन्होंने अपील की कि इस मैराथन में बढ़-चढ़ कर भाग लें। उन्होंने बताया कि पंजीकरण www.dharamshalamarathon.com vkSj www.dharamshalasmartcity.com
पर किया जा सकता है। आयुक्त ने बताया कि प्रतिभागियों के लिए कुल 15 लाख रुपये का पुरस्कार पूल रखा गया है, जो इसे क्षेत्र की सबसे प्रतिष्ठित दौड़ बनाता है। फुल मैराथन (42 किमी) के विजेता को एक लाख रुपये पुरस्कार प्रदान किया जायेगा और विजेता को पोडियम पर धर्मशाला मैराथन-2025 के प्रथम विजेता होने का गौरव भी प्राप्त होगा।
उन्होंने कहा कि ओपन कैटेगरी हाॅफ मैराथन (21 किलोमीटर) के विजेता को 51 हजार रुपये, 10 किलोमीटर के विजेता को 21 हजार रुपये, 5 किलोमीटर के विजेता को 5 हजार रुपये तथा 3 किलोमीटर के विजेता को 3 हजार रुपये की ईनामी राशि प्रदान की जाएगी।
उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या में प्रतिभागियों के जुड़ने से यह मैराथन न केवल स्वास्थ्य जागरूकता को बढ़ाएगी, बल्कि धर्मशाला की पहचान को एक प्रमुख खेल नगरी के रूप में भी स्थापित करेगी।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने गगरेट विस में किए 75.10 करोड़ की विकासात्मक योजनाओं के उद्घाटन एवं शिलान्यास : पूर्व भाजपा सरकार ने प्रदेश की अर्थव्यवस्था पटरी से दी उतार : मुख्यमंत्री सुक्खू

रोहित जसवाल।  दौलतपुर चौक  : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज ऊना ज़िला के दौलतपुर चौक में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि पूर्व भाजपा सरकार पांच साल तक डबल इंजन सरकार...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिन्दुओ को जगाने मे संघ का अहम रोल I गांव मे नशे के प्रति जागरूकता कमेटीयां बनाऐ

कसौली, 20 जनवरी (तारा) : कसौली विधानसभा क्षेत्र कोटबेजा मे हिन्दू सम्मेलन का आयोजन हिन्दू समाज समिति की और से किया गया I हिन्दू सम्मलेन मे विभिन्न वकताओ की और से हिन्दूओ के बारे मे...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

खन्ना ने किया एचआईएडीएस का दौरा कर जिला रैडक्रास सोसासटी की ओर से किए जा रहे कार्यों कीखन्ना ने प्रशंसा की

होशियारपुर : भारतीय रैडक्रास सोसायटी के वाइस चेयरमैन अविनाश राय खन्ना ने आज ड्राइवरों को रिफ्रेशर कोर्स करवाने संबंधी खोली गई संस्था होशियारपुर इंस्टीट्यूट आफ आटोमेटिव एंड ड्राइविंग स्किलज का दौरा किया। उन्होंने जिला...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जिला प्रशासन निष्पक्ष और स्वतंत्र चुनाव करवाने के लिए पूरी तरह से तैयार – डीसी अनुपम कश्यप

अजायब सिंह बोपाराय । शिमला 17 मार्च – जिला निर्वाचन अधिकारी शिमला अनुपम कश्यप ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा चुनाव की घोषणा के साथ आदर्श आचार संहिता लग गई है।जिला प्रशासन निष्पक्ष...
Translate »
error: Content is protected !!