शशि थरूर ने कांग्रेस को हरवाया, अब राहुल दिखाएंगे बाहर का रास्ता? ..जानें केरल में क्या खिचड़ी पक रही

by

केरल के स्थानीय निकाय चुनावों के नतीजे कांग्रेस के लिए खुशी और गम दोनों लेकर आए हैं। जहां एक तरफ राज्य भर में कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूडीएफ ने बढ़त बनाई है, वहीं दूसरी तरफ पार्टी के दिग्गज नेता शशि थरूर को अपने ही घर में बड़ा झटका लगा है।

तिरुवनंतपुरम, जो थरूर का लोकसभा क्षेत्र है, वहां कांग्रेस को हार का मुंह देखना पड़ा है। इस हार ने न केवल थरूर के सियासी कद पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि उनके और पार्टी आलाकमान के बीच चल रही तनातनी को और हवा दे दी है।

सियासी गलियारों में चर्चा है कि अगर कांग्रेस इस हार के बाद थरूर पर कोई सख्त एक्शन लेती है, तो शायद यह उनके मनमुताबिक ही होगा। पिछले काफी समय से थरूर के बागी तेवर किसी से छिपे नहीं हैं। चाहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समर्थन में बयान देना हो या फिर राहुल गांधी की बैठकों से दूरी बनाना, थरूर लगातार ऐसे संकेत दे रहे हैं कि वह अपने लिए नए विकल्प खुले रख रहे हैं। स्थानीय चुनावों में भाजपा की यह जीत उनके लिए एक बड़ा इशारा मानी जा रही है और इसे थरूर के भविष्य से जोड़कर देखा जा रहा है।

भाजपा का बदला और सावरकर कनेक्शन

तिरुवनंतपुरम में भाजपा की यह जीत प्रदेश अध्यक्ष राजीव चंद्रशेखरन के लिए किसी संजीवनी से कम नहीं है। 2024 के लोकसभा चुनाव में थरूर से मिली हार का गम इस जीत ने काफी हद तक कम कर दिया है। उधर, चुनावों से ठीक पहले थरूर को वीर सावरकर पुरस्कार देने के ऐलान ने भी सियासी पारा चढ़ा दिया था। भले ही उन्होंने इसे स्वीकार नहीं किया, लेकिन जानकारों का मानना है कि इस घटना ने उनके क्षेत्र के वोटरों के बीच एक खास संदेश जरूर पहुंचा दिया। थरूर के बदले सुर और भाजपा की यह जीत एक नई कहानी बयां कर रही है।

क्या 2026 के लिए तैयार हो रही नई बिसात?

शशि थरूर बखूबी जानते हैं कि वह पार्टी लाइन से हटकर आग से खेल रहे हैं। उनकी महत्वाकांक्षाएं अब राज्य की राजनीति में बड़ी भूमिका निभाने की हैं, लेकिन अपने ही संसदीय क्षेत्र में खराब प्रदर्शन ने उनकी राह मुश्किल कर दी है। अटकलें हैं कि अगर कांग्रेस उन्हें निकालती है, तो वे इस्तीफा देकर उपचुनाव की नौबत ला सकते हैं। जानकार मानते हैं कि ऐसे हालात में थरूर भाजपा से लोकसभा या 2026 में विधानसभा टिकट के लिए बात कर सकते हैं, जिससे केरल के सियासी समीकरण पूरी तरह बदल जाएंगे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

Postponing hard work leads to

‘School Mentorship Program’: DC interacts with students and teachers at School of Eminence Garhshankar Under Hoshiarpur/May 20/Daljeet Ajnoha : Deputy Commissioner Ashika Jain visited the School of Eminence in Garhshankar today as part of...
article-image
पंजाब

गन प्वाइंट पर चेन छीनने का मामला : घर से स्कूटी बाहर निकाल रही महिला से छीनी चेन, मामला दर्ज

तरनतारन। शहर के दीव एवेन्यू सुबह के समय बेटी को स्कूल छोड़ने जाने के लिए घर से एक्टिवा बाहर निकाल रही एक महिला से गन प्वाइंट पर चेन छीनने का मामला सामने आया है।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सीनियर सेकेंडरी स्कूल कल्होग में वार्षिक इनाम वितरण समारोह संपन – संस्कारयुक्त शिक्षा छात्रों को जिम्मेदार नागरिक बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती : डॉ. शांडिल

स्कूल के नए भवन के लिए 07 करोड़ रुपए स्वीकृत कण्डाघाट : स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सैनिक कल्याण मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने कहा कि संस्कारयुक्त शिक्षा छात्रों...
article-image
पंजाब

संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान के तहत किरती किसान यूनियन ने कार्पोरेट घरानों के पुतले फूंके

गढ़शंकर, 9 अगस्त: संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान के तहत किरती किसान यूनियन गढ़शंकर ने कार्पोरेट घरानों के पुतले फूंके। आज गढ़शंकर क्षेत्र के गांव सिकंदरपुर, देनोवाल कलां, अलीपुर और रूड़की खास में पुतले...
Translate »
error: Content is protected !!