चंबा जिले के लिए गौरव का क्षण : शुभम शर्मा हिमाचल प्रदेश की राष्ट्रीय फुटबॉल टीम में चयनित

by

एएम नाथ। चम्बा : नाहन में हाल ही में आयोजित सीनियर स्टेट फुटबॉल चैंपियनशिप में चंबा टीम की ओर से खेलते हुए शुभम शर्मा ने शानदार प्रदर्शन किया। उनके उत्कृष्ट खेल को देखते हुए चयनकर्ताओं ने उन्हें आगामी राष्ट्रीय फुटबॉल चैंपियनशिप के लिए चुना।

इसके पश्चात शुभम शर्मा ने ऊना में आयोजित राष्ट्रीय टीम के चयन कैंप में भाग लिया, जहाँ उन्होंने अपनी प्रतिभा और फिटनेस से चयनकर्ताओं को प्रभावित किया। आज जारी की गई अंतिम चयन सूची में शुभम शर्मा का नाम शामिल किया गया है।
अब शुभम शर्मा हिमाचल प्रदेश की राष्ट्रीय फुटबॉल टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए प्रतिष्ठित संतोष ट्रॉफी प्रतियोगिता में भाग लेंगे। यह प्रतियोगिता 15 दिसंबर 2025 से महालपुर, पंजाब में आयोजित की जाएगी। ऊना से हिमाचल प्रदेश की टीम इस प्रतियोगिता के लिए रवाना होगी, जिसमें शुभम शर्मा खेलते हुए नजर आएंगे।
शुभम शर्मा की इस उपलब्धि से क्षेत्र और प्रदेश में खुशी की लहर है। खेल प्रेमियों एवं शुभचिंतकों ने उन्हें इस सफलता के लिए हार्दिक बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

70+ बुजुर्गों को मिलेगा आयुष्मान भारत योजना में मुफ्त इलाज : प्राइवेट हॉस्पिटल में इलाज की पूरी प्रकिया…यहां जानिए

सरकारी बीमा योजना ‘आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना’ अब 70 वर्ष और उससे अधिक आयु के सभी वरिष्ठ नागरिकों के लिए बढ़ा दी गई है। इस पहल का उद्देश्य लगभग 4.5 करोड़ परिवारों...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश यूथ कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष मनीष ठाकुर सहित 23 आम आदमी पार्टी में शामिल

शिमला:  पंजाब में जोरदार जीत के बाद अव हिमाचल में भी आम आदमी पार्टी में दूसरी राजनीतिक पार्टियों के नेताओं के शामिल होने का  सिलसिलातेज हो गया है।  कांग्रेस की हिमाचल प्रदेश के कई...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

शराब खरीदने के लिए ठेके पर जाने की जरूरत नहीं : इन राज्यों में स्विगी ,जोमैटो से कर सकते हैं ऑर्डर

चंडीगढ़ : शराब पीने वालो के लिए खुशख़बरी है। दारू खरीदने के लिए अब आपको ठेके पर लाइन लगाने की जरूरत नहीं है। क्योंकि ऑनलाइन डिलीवरी प्लेटफॉर्म स्विगी, जोमैटो और बिगबास्केट आदि बीयर, वाइन...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पैदल आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा व सुविधाओं का रखा जा रहा है विशेष ध्यान : DC मुकेश रेपसवाल

उपायुक्त चंबा ने किया चंबा-भरमौर एनएच-154 ए का निरीक्षण भरमौर से दुर्गेठी तक का सड़क मार्ग छोटे वाहनों के लिए खुला एएम नाथ। चम्बा उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने 4 सितंबर को क्षतिग्रस्त चंबा -भरमौर...
Translate »
error: Content is protected !!