गुणात्मक शिक्षा के साथ-साथ आधारभूत अधोसंरचना के निर्माण पर दिया जा रहा बल

by

राजीव गांधी डे-बोर्डिंग स्कूलों के लिए 94.46 करोड़ रुपये की धनराशि जारी

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश में शिक्षा क्षेत्र परिवर्तनकारी दौर का साक्षी बन रहा है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश सरकार शिक्षा से बढ़कर बच्चों के समग्र विकास को केन्द्र में रखकर योजनाओं को धरातल पर उतार रही हैं। गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की समान पहुंच सुनिश्चित करने के लिए शिक्षा के बुनियादी ढांचे को मजबूत किया जा रहा है। इस दिशा में राजीव गांधी डे-बोर्डिंग स्कूल मील पत्थर साबित होंगे।


प्रदेश के प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस राजीव गांधी डे-बोर्डिंग स्कूल स्थापित किए जा रहे हैं। यह स्कूल ग्रामीण परिवेश में रहने वाले बच्चों के समुचित विकास के लिए सहायक साबित होंगे। वर्तमान में प्रदेश के 42 स्थलों/स्कूलों को राजीव गांधी डे-बोर्डिंग स्कूल के रूप में चिन्हित किया गया है और इसके लिए 94.46 करोड़ रुपये की धनराशि जारी की गई है।
राजीव गांधी डे-बोर्डिंग स्कूलों में ग्रामीण परिवेश में रहने वाले बच्चों को गुणात्मक शिक्षा और उनकी खेल प्रतिभा को निखारने के लिए बेहतर खेल अधोसंरचना की उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू की परिकल्पना है कि बच्चों को भविष्य की प्रतिस्पर्धात्मक चुनौतियों के लिए तैयार किया जाए। इस परिकल्पना को साकार करने में यह स्कूल मील पत्थर साबित होंगे।
प्रदेश के जिला कांगड़ा के जयसिंहपुर, पालमपुर, नगरोटा-बगवां, फतेहपुर, ज्वालामुखी, शाहपुर, इंदौरा, देहरा, धर्मशाला, जिला बिलासपुर के हटवार, जिला चम्बा के भटियात, बनीखेत, किलाड़, जिला हमीरपुर के अमलैहड़, कोहडरा, करहा, चमियाणा खास, हमीरपुर, जिला कुल्लू के पिरडी मौहल, जिला किन्नौर के उरनी, रिकांगपिओ, जिला लाहौल स्पीति के केलांग, काजा, दारचा, जिला मंडी के सरकाघाट, जोगिन्द्रनगर, जिला शिमला के ठियोग, सुन्नी, सरस्वती नगर, जिला सिरमौर के सतौन, जिला ऊना के अम्ब, बंगाणा, संघनाई, बडेहरा, जिला सोलन के कल्याणपुर, ममलीग, दाड़लाघाट, कुनिहार, अर्की और कंडाघाट यह स्कूल निर्मित किए जा रहे हैं।
जिला हमीरपुर के पांच विधानसभा क्षेत्रों में इन स्कूलों के निर्माण की प्रक्रिया जारी है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

विनेश को सिल्वर मेडल दिया जा सकता है या नहीं…. जानिए

विनेश फोगाट ने पेरिस ओलंपिक्स 2024 में सिल्वर मेडल दिए जाने की अपील की है. उन्होंने खेलों के लिए मध्यस्थता न्यायालय (CAS) के जरिए सिल्वर मेडल की मांग उठाई है. बता दें कि बीते...
article-image
हिमाचल प्रदेश

डिपुओं में खाद्यान्न वस्तुओं की गुणवत्ता का रखें विशेष ध्यान , निर्धारित रूट चार्ट के अनुसार सिलेंडर वितरण हो सुनिश्चित : डीसी हेमराज बैरवा

खाद्यान्न वस्तुओं की दुकानों पर रेट लिस्ट का भी करें निरीक्षण एएम नाथ। धर्मशाला, 20 अगस्त। उपायुक्त हेमराज बैरवा ने सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत सस्ते राशन की दुकानों में खाद्यान्नो की गुणवता पर...
हिमाचल प्रदेश

गुप्त सूचना से टली नाबालिग की शादी : चाइल्ड हेल्पलाइन की सतर्कता से हुई कार्रवाई

एएम नाथ। चंबा। चाइल्ड हेल्पलाइन को बुधवार को मिली एक गुप्त सूचना ने चुराह उपमंडल में एक 16 वर्ष 11 माह की नाबालिग लड़की को जबरन शादी होने से बचा लिया। सूचना मिलते ही...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सड़कों व ग्रामीण सम्पर्क मार्गों की बहाली पर विशेष ध्यान केंद्रित करें- जगत सिंह नेगी…कहा, प्रत्येक प्रभावित तक राहत पहुंचाना प्रदेश सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता

राजस्व मंत्री ने थुनाग में की आपदा प्रभावित क्षेत्रों में जारी राहत एवं पुनर्निर्माण कार्यों की समीक्षा एएम नाथ।  मंडी, 25 जुलाई।  राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं जन शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी...
Translate »
error: Content is protected !!