झुग्गी-झोंपड़ी में रहने वाले टोंग लेन स्कूल के बच्चों का सपना हुआ साकार

by

क्रिकेट मैच देखने पहुंचे बच्चों ने एक स्वर में कहा थैंक्स सुक्खू जी

एएम नाथ। धर्मशाला :  हिमाचल प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री श्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने एक बार फिर अपने संवेदनशील नेतृत्व का परिचय दिया है। धर्मशाला के सराह क्षेत्र स्थित टोंग लेन स्कूल में अध्ययनरत झुग्गी-झोंपड़ी में रहने वाले 160 बच्चों को आज भारत एवं दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले गए टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच को देखने का अवसर मिला। यह अवसर मुख्यमंत्री द्वारा अपने हालिया धर्मशाला दौरे के दौरान इन बच्चों से किए गए वायदे के अनुरूप प्रदान किया गया।


मुख्यमंत्री के इस अत्यंत भावनात्मक प्रयास ने इन बच्चों के चेहरों पर बड़ी मुस्कान ला दी। सीमित संसाधनों में जीवन यापन करने वाले इन बच्चों के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच को स्टेडियम में बैठकर देखना किसी सपने के साकार होने जैसा था। मैच के दौरान बच्चों में उत्साह, उमंग और खुशी साफ झलक रही थी।
बच्चों ने एक स्वर में माननीय मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने पहली बार इस तरह का बड़ा आयोजन नजदीक से देखा है, जिसे वे जीवनभर याद रखेंगे। विद्यालय प्रबंधन एवं अभिभावकों ने भी मुख्यमंत्री के इस मानवीय कदम की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की पहल समाज के वंचित वर्ग के बच्चों में आत्मविश्वास जगाने और उन्हें आगे बढ़ने की प्रेरणा देती है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

कांगड़ा कार्निवल में 2500 से अधिक महिलाओं ने झमाकड़ा से दिया एंटी-चिट्टा का सशक्त संदेश

कार्निवल केवल मनोरंजन नहीं समाज सुधार और जन-जागरूकता का प्रभावी माध्यम: हेमराज बैरवा एएम नाथ। धर्मशाला : कांगड़ा वैली कार्निवल के दौरान नशे के विरुद्ध जन-जागरूकता का एक ऐतिहासिक और प्रेरणादायी दृश्य उस समय...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

ओक ओवर में मुख्यमंत्री ने सुनीं लोगों की समस्याएं …अधिकारियों को दिए समाधान के निर्देश जनता की समस्याओं का त्वरित निस्तारण सरकार की प्राथमिकता: मुख्यमंत्री सुक्खू

जनसेवा ही सरकार की कार्यसंस्कृति का मूल मंत्र: मुख्यमंत्री एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने शनिवार को अपने आधिकारिक आवास ओक ओवर में विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों से मुलाकात...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

पूर्व मुख्यमंत्री ने किया मुख्यमंत्री के बयान पर पलटवार – जनता को सुविधाएं देना लूट नहीं कल्याणकारी राज्य का काम : जयराम ठाकुर

एएम नाथ। मंडी : पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुखू के उस बयान को बहुत दुर्भाग्यपूर्ण बताया है जिसमें उन्होंने कहा था कि वे राजनीतिक लाभ के लिए...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों से निर्धारित लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए कड़ी मेहनत करने का आह्वान किया

मंडी : मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने कहा कि राज्य सरकार विद्यार्थियों को उनके घर-द्वार पर बेहतर शिक्षा उपलब्ध करवाने के लिए कृतसंकल्प है। उन्होंने यह बात मंडी स्थित वल्लभ राजकीय महाविद्यालय के 71वें...
Translate »
error: Content is protected !!