माता चिंतपूर्णी चौक में माता की भव्य चौंकी का आयोजन, हजारों लोग हुए नतमस्तक

by

होशियारपुर/दलजीत अज्नोहा : युवा वाहिनी समिति की तरफ से माता चिंतपूर्णी चौक में वार्षिक चौंकी का आयोजन किया। इस मौके पर भगत सतीश, राहुल लाडला शेरगढ़ व कमल गिल चब्बेवाल वालों ने मां की महिमा का गुणगान किया। इस दौरान मंच का संचालन अनिल

कनौजिया ने किया। इस अवसर पर महंत प्रितपाल सिंह, महंत सत्य भ्राताआनंद, बाबा रणजीत सिंह, महंत रमिंदर सिंह, जोली महंत, अंकुश देवा, शिवा भारती व बाबा रविंदर खुल्लर ने भगवती जागरण में पहुंचकर माथा टेका और श्रद्धालुओं को आशीर्वाद प्रदान किया। इस मौके पर विधायक ब्रमशंकर जिम्पा, पूर्व केन्द्रीय मंत्री विजय सांपला, पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना, चेयरमैन संदीप सैनी, चेयरमैन जसपाल चेची, चेयरमैन कर्मजीत कौर, डीएसपी देवदत्त शर्मा, सोनालीका के वाइस प्रेजीडेंट अतुल शर्मा, पूर्व चेयरमैन एडवोकेट राकेश मरवाहा, पार्षद लवकेश ओहरी, पार्षद सागर, पूर्व डीएसपी अरविंदर सिंह, मिक्की पंडित टांडा, वरुण मल्होत्रा, रोहित राधे, कृष्ण गोपाल नंद, गोपीचंद कपूर, हरीश सैनी हरीश खोसला, भारत भूषण वर्मा, राजीव महाजन, अशोक मेहरा, मोहित सैनी, सिंगला स्टील से राजीव सिंगला, नवीन गुप्ता, कंपनी कमांडर दविंदर सिंह, मनदीप शर्मा, अमित गौरी, भाजपा जिला अध्यक्ष निपुण शर्मा, टींकू नरुला, लिवासा से गगन बत्तरा, जीएनए यूनिवर्सिटी से अमित शर्मा, सेवादार समिति से अंकुर गुप्ता, तरसेम लाल, शंकर शम्मी, मनीष गुप्ता, श्याम लाल प्रधान, अश्वनी शर्मा बड़ा, अनिल शिबू, प्रि. राज कुमार, अनिल परुथी सोनू, वाइन किंग अनिल महाजन, खुशीराम, गौरव खन्ना, जिंदू सैनी, राजा सैनी, वरुण शर्मा आशू, रणजीत राणा, शाखा बग्गा, पवन शर्मा सहित बड़ी संख्या में शहर निवासियों ने जागरण में हाजिरी लगवाई। इस मौके पर विधायक ब्रमशंकर जिम्पा ने माता के चरणों में नतमस्तक होते हुए बताया कि जल्द ही इस चौंक पर एलसीडी लगाई जा रही है, जिसमें मां की आरती एवं अन्य धार्मिक कार्यक्रम दिखाए जाएंगे। उन्होंने युवा वाहिनी सदस्यों एवं पदाधिकारियों को आश्वस्त किया कि चौंक की सुन्दरता के लिए और जो भी प्रयास होंगे किए जाएंगे तथा उनकी तरफ से हर संभव सहयोग प्रदान किया जाएगा। इस अवसर पर युवा वाहिनी के समस्त सदस्यों ने जागरण में आए हुए सभी श्रद्धालुओं, मेहमानों एवं सहयोगियों का धन्यवाद प्रकट किया। आरती उपरांत प्रसाद वितरित किया गया और भंडारा भी लगाया गया।

 

With Regards & Thanks.
Dr. Daljeet Ajnoha P.hD,
D-Litt (Journalism)
9872183601

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

मरीज की मौत के बाद स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर निलंबित : निजी अस्पताल में सर्जरी करने के बाद महिला की मौत का मामला

रोहित जसवाल। ऊना : हिमाचल प्रदेश के स्वास्थ्य सचिव ने ऊना जिला अस्पताल में तैनात एक स्त्री रोग विशेषज्ञ को सर्जरी के दौरान लापरवाही के कारण एक महिला की मौत के आरोपों के बाद...
article-image
पंजाब

ईटली भेजने का झांसा देकर ट्रेवल एजेंट ने लाखों की ठगी युवक को लीबिया भेजा

भोगपुर : ईटली भेजने का झांसा देकर जालंधर के ट्रेवल एजेंट ने लाखों की ठगी कर युवक को लीबिया भेज दिया और वहां एक माफिया को सौंप दिया। सामाजिक कार्यकर्ता की मदद से युवक...
article-image
पंजाब

जोशी नगर स्थित सिद्ध पीठ महाबली संकट मोचन श्री हनुमान मंदिर में नतमस्तक हुए पवन दीवान

लुधियाना, 24 सितंबर : माता रानी के महा नवरात्रों के शुभ अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी लुधियाना शहरी के पूर्व प्रधान पवन दीवान जोशी नगर, हैबोवाल कलां स्थित सिद्ध पीठ महाबली संकट मोचन श्री...
article-image
पंजाब

राजा वडिंग ने प्रदेश की आम आदमी पार्टी सरकार पर निशाना साधते हुए उसे नशे की समस्या के लिए जिम्मेदार ठहराया।

पंजाब कांग्रेस प्रमुख अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने प्रदेश की आम आदमी पार्टी सरकार पर निशाना साधते हुए उसे नशे की समस्या के लिए जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने मुख्यमंत्री भगवंत मान से राज्य विधानसभा में...
Translate »
error: Content is protected !!