फायरिंग… मनकीरत औलख के कार्यक्रम में ताबड़तोड़ फायरिंग…एक की मौत

by

मोहाली में सोहाना कबड्डी कप में फायरिंग की बड़ी वारदात हुई है। इस फायरिंग में एक व्यक्ति की मौत हो गई है। इस कबड्डी कप में पंजाबी सिंगर मनकीरत औलख के आने वाले थे, लेकिन इससे पहले ही कबड्डी कप में जमकर फायरिंग हो गई। इस फायरिंग के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

जानकारी के अनुसार सेक्टर 82 के ग्राउंड के बैदवान स्पोर्ट्स क्लब सोहाना की तरफ से 4 दिन का कबड्डी मैच हो रहा था, तभी मोटरसाइकिल पर सवार बदमाश सेल्फी लेने के बहाने प्रमोटर और कोच राणा बलचौरिया के पास पहुंचे थे और इसी दौरान उन्होंने उनके सिर में गोली मार दी, जिससे वह गंभीर घायल हो गए हैं। घायल अवस्था में कोच को इलाज के लिए फोर्टिस में भर्ती कराया गया है। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया है। फायरिंग की सूचना मिलने पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। इस मामले में बंबीबा गैंग का हाथ सामने आया है। हालांकि बदमाश मौके से फरार हो गए हैं।

मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि जब कोच राणा बलाचौरिया को ग्राउंड से निकलते समय फोटो खींचने के बहाने बाइक सवारों ने रोका। तभी बाइक सवारों में से एक ने कोच के चेहरे पर कपड़ा डालकर फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग में राणा बलाचौरिया को गोलियां लगी, जिससे उसके मौत हो गई है। फिलहाल पुलिस मौके पर पहुंच गई है और पूरे मामले की जांच कर रही है। पुलिस इलाके में लगे कैमरों को चेक कर रही है।

एसएसपी ने मौके पर पहुंचे और उन्होंने कहा कि इस मामले में एक व्यक्ति पर फायरिंग की गई है। उन्होंने कहा कि फायरिंग केस में बंबीबा गैंग का हाथ सामने आया है। एसएसपी ने कहा कि बाइक सवार अज्ञात बदमाशों ने फोटो लेने के बहाने राणा बलाचौरिया पर 6 राउंड फायर कर दिए हैं, जिससे उनकी मौत हो गई है। एसएसपी ने कहा कि पुलिस इलाके में लगे कैमरों को चेक कर रही है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

वोटर सूचियों के विशेष संशोधन का संशोधित कार्यक्रम जारी : अब 22 जनवरी को होगी वोटर सूची का अंतिम प्रकाशन

होशियारपुर, 29 दिसंबर: डिप्टी कमिश्नर-कम-जिला चुनाव अधिकारी कोमल मित्तल ने बताया कि भारतीय निर्वाचन आयोग की ओर से तिथि 1 जनवरी 2024 के आधार पर वोटर सूचियों के विशेष संशोधन का प्रोग्राम जारी किया...
article-image
पंजाब

अवैध खनन के खिलाफ जनांदोलन खड़ा करेगी युवा कांग्रेस – प्रणव कृपाल

गढ़शंकर । जिला युवा कांग्रेस महासचिव प्रणव कृपाल के नेतृत्व में आज युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक हुई, जिसमें गढ़शंकर विधानसभा क्षेत्र में हो रहे अवैध खनन पर गंभीरता से चर्चा की...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

कुवैत अग्निकांड में पंजाब के हिम्मत रॉय की भी हुई थी मौत : हिम्मत रॉय का शव भारत लाया जा रहा

होशियारपुर  : कुवैत में एक बिल्डिंग में लगी भीषण आग में काको गांव के रहने वाले 63 साल के हिम्मत राय की भी मौत हो गई थी । हिम्मत राय पिछले 25 साल से...
article-image
पंजाब

पूरहीरा क्षेत्र में आज पैरामिलिट्री फोर्सेस  द्वारा फ्लैग मार्च निकाला

होशियारपुर :आगामी विधानसभा चुनावों के दृष्टिगत पूरहीरा क्षेत्र में आज पैरामिलिट्री फोर्सेस  द्वारा फ्लैग मार्च निकाला गया | जिसमें होशियारपुर विधानसभा क्षेत्र के रिटर्निंग अधिकारी कम एसडीएम मेजर शिवराज सिंह बल ,डीएसपी सिटी प्रेम...
Translate »
error: Content is protected !!