दाना मंडी में किसी भी तरह की अवैध वसूली नहीं होगी बर्दाश्त: ब्रम शंकर जिंपा

by

एस.एस.पी को मंडी में गुंडागर्दी रोकने के लिए उचित एक्शन लेने के दिए निर्देश

होशियारपुर, 02 अप्रैल: कैबिनेट मंत्री श्री ब्रम शंकर जिंपा ने आज दाना मंडी होशियारपुर पहुंच कर वहां रेहड़ी व फड़ी वालों से ठेकेदार द्वारा तय रेट से ज्यादा की पर्ची फीस वसूलने का कड़ा संज्ञान लेते हुए सचिव मार्किट कमेटी को निर्देश दिए कि अगर ठेकेदार की ओर से सरकार की ओर से तय फीस से एक रुपया भी अधिक वसूला गया तो तुरंत उसका ठेका कैंसिल किया जाए। इस दौरान उनके साथ विधायक गढ़शंकर श्री जय कृष्ण रोढ़ी व विधायक उड़मुड़ श्री जसवीर सिंह राजा गिल भी मौजूद थे। उन्होंने सचिव मंडी बोर्ड पंजाब को भी फोन के माध्यम से होशियारपुर मंडी में ठेकेदार की ओर से अवैध वसूली से अवगत करवाते हुए इस दिशा में सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि दाना मंडी में पार्किंग फीस के नाम पर हो रही लूट पर नकेल कसी जाएगी और किसी भी हालत में अवैध वसूली बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि इस संबंध में उन्होंने डिप्टी कमिश्नर को ठोस कदम उठाने संबंधी अवगत करवा दिया है। उन्होंने वहां मौजूद लोगों की समस्या सुुनने के बाद मौके पर पहुंचे नवनियुक्त एस.एस.पी श्री सरताज सिंह चाहल को निर्देश दिए कि जिला पुलिस फोर्स यकीनी बनाए कि मंडी में ठेकेदार या किसी अन्य व्यक्ति की ओर से गरीब लोगों को किसी तरह से परेशान न किया जाए और ऐसा मामला सामने आने पर तुरंत कानूनी कार्रवाई की जाए।
इससे पहले उन्होंने गेहूं की खरीद सुचारु बनाने के लिए खरीद एजेंसियों के अधिकारियों को निर्देश दिए व दाना मंडी के आढ़तियों को सुचारु खरीद बनाए रखने के लिए सहयोग मांगा। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार मंडियों में किसानों के आए गेहूं का एक-एक दाना खरीदने के लिए वचनबद्ध है। उन्होंने कहा कि मंडियों में बारदाने की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी व सरकार की ओर से खरीदे गए गेहूं की समय पर लिफ्ंिटग भी यकीनी बनाई जाएगी। इस दौरान सचिव मार्किट कमेटी श्री विनोद कुमार, चेयरमैन व्यापार मंडल होशियारपुर मास्टर सतपाल गुप्ता, चेयरमैन आढ़ती एसोसिएशन होशियारपुर पंडित तरसेम मोदगिल भी मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

एसएसपी मनिंदर सिंह को सरकार ने किया निलंबित

चंडीगढ़ : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अमृतसर (ग्रामीण) के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मनिंदर सिंह को निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई गैंगस्टर गतिविधियों में वृद्धि को प्रभावी ढंग से रोकने में विफलता...
article-image
पंजाब

चार्जिंग पर लगा था मोबाइल..बैटरी फटने से लगी आग : सो रही थी महिला की आग से झुलसी और मौत

लुधियाना :  जगरांव के गांव अलीगढ़ में यह दुखद घटना सामने आई है। मोबाइल चार्जर फटने से लगी आग में बुरी तरह झुलसी महिला की एक सप्ताह बाद अस्पताल में इलाज के दौरान मौत...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

हरजीत सिंह ग्रेवाल बने अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष : पीएम के पंजाब दौरे के बीच सिख कार्ड

 चंडीगढ़ : राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष के तौर पर हरजीत सिंह ग्रेवाल को शुक्रवार को चुना गया है. वह पंजाब भाजपा के सीनियर नेता हैं और राज्य में उसकी कोर कमेटी के मेंबर...
Translate »
error: Content is protected !!