उद्योग मंत्री ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सतौन में 24 लाख से निर्मित साइंस लैब का किया लोकार्पण

by
वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि की शिरक़त, शिलाई में क्षेत्रवासियों की सुनी समस्याएं
नाहन, 22 दिसंबर। उद्योग, संसदीय कार्य एवं श्रम रोजगार मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने आज शिलाई विधानसभा क्षेत्र के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सतौन में आयोजित वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरक़त की। उद्योग मंत्री के समारोह में पहुंचने पर विद्यालय प्रबंधन तथा क्षेत्रवासियों द्वारा पारंपरिक तरीके से भव्य स्वागत किया गया।
उद्योग मंत्री ने राoवoमाoपाo सतौन में 24 लाख की लागत से नवनिर्मित साइंस लैब का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि इस साइंस लैब के निर्माण से स्कूल में पढ़ रहे लगभग 300 विद्यार्थी लाभान्वित होंगे।May be an image of one or more people and text
उद्योग मंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षा किसी भी राष्ट्र और समाज की प्रगति का मूल आधार है। राज्य सरकार शिक्षा के क्षेत्र में गुणात्मक सुधार लाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। प्रदेश सरकार द्वारा प्रथम चरण में 100 स्कूलों को सीबीएससी पैटर्न पर करने का निर्णय लिया है, जिसमें शिलाई विधानसभा क्षेत्र के तीन स्कूल सतौन, कफोटा तथा शिलाई का चयन किए गया है।
May be an image of crowd and text
उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को केवल किताबी ज्ञान तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि खेल, सांस्कृतिक गतिविधियों और नैतिक मूल्यों को भी अपने जीवन का हिस्सा बनाना चाहिए। उन्होंने बताया कि हाल ही में कबड्डी वर्ल्ड कप की विजेता टीम में प्रदेश की पाँच लड़कियों ने भाग लिया ख़ुशी का विषय है उनमें से तीन लड़कियाँ शिलाई विधानसभा क्षेत्र से संबंध रखती है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में उनके द्वारा शिलाई विधान सभा क्षेत्र के हर इलाके का समग्र विकास सुनिश्चित किया जा रहा है।उन्होंने कहा कि शिलाई विधानसभा क्षेत्र में लगभग 300 करोड़ से अधिक कि विकासात्मक योजनाओं के लिए बजट स्वीकृत करवाया गया है जिनका कार्य प्रगति पर है।
उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि राजीव गांधी डे बोर्डिंग स्कूल सतौन 5 करोड़ की लागत से निर्माणाधीन हैं, कच्ची ढांग पर शिलाई मार्ग अवरुद्ध होने की स्थिति में क्षेत्रवासियों को लम्बी दूरी तय करके अपने गंतव्य तक पहुंचना पड़ता था परन्तु जल्द ही 16 करोड 50 लाख से निर्मित होने वाली सालवाला-सतौन सडक वैकल्पिक मार्ग का कार्य करगी, मानल-कोडगा संपर्क सड़क जोकि लगभग 24 करोड़ से निर्माणाधीन है,
चिलोन-चोकी मृगवाल सड़क जिसके लिए 8 करोड़ 50 लाख स्वीकृत करवाया गया है, पीएचसी सतौन के लिए तीन बीघा भूमि उपलब्ध करवाने के उपरांत निर्माण कार्य हेतु 1 करोड़ 50 लाख स्वीकृत तथा शिलाई में 19 करोड़ की लागत 100 बिस्तरों के अस्पताल का कार्य प्रगति पर है जिसे जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा।
इसके अतिरिक्त शिलाई विधान सभा क्षेत्र में सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, बिजली तथा अन्य मूलभूत सुविधाओं हेतु बहुत सी योजनाओं का क्रियान्वयन किया जा रहा है, जिनके जल्द पूर्ण होने के उपरांत क्षेत्रवासियों को इन योजनाओं का लाभ प्राप्त होगा।
May be an image of one or more people, suit, newsroom and text
इससे पूर्व उद्योग मंत्री ने दीप प्रज्वलन कर वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का शुभारंभ किया। इसके पश्चात सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। उद्योग मंत्री ने विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से बच्चों के सर्वांगीण विकास को बल मिलता है और उनमें आत्मविश्वास बढ़ता है।
उद्योग मंत्री ने वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह के दौरान विद्यालय के मेधावी छात्र-छात्राओं को शैक्षणिक, खेल तथा सांस्कृतिक गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए पुस्कृत भी किया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य जसपाल सिंह चौधरी ने विद्यालय की वार्षिक रिपोर्ट तथा संस्थान की उपलब्धियों को प्रस्तुत किया। विद्यालय प्रबंधन तथा क्षेत्र वासियों द्वारा मुख्य अतिथि को सिरमौरी परिधान लोईया, स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान अध्यक्ष मार्केटिंग कमेटी सीता राम शर्मा, ओएसडी अत्तर राणा, के आर ठाकुर तथा कंवर ठाकुर विशिष्ठ अतिथि के रूप में शामिल हुए।
इसके पश्चात उद्योग मंत्री ने शिलाई पहुंचकर क्षेत्रवासियों की समस्याएं सुनी तथा उनका निराकरण भी किया।May be an image of one or more people, temple, dais and text that says "PMSHRI Μ GOVT.MODEL SENIOR SECONDARY SCHOOL SAT SICTALGEEST GEEST SPIYTAL CHIEF GLEST GUEST HONOR GEEST OF LESTOFHONOR HONOR"
इस दौरान एसडीएम ओम प्रकाश ठाकुर, अधिशाषी अभियंता लोक निर्माण विभाग दलीप तोमर, बीडीओ राजेश नेगी, एसएमसी अध्यक्ष सतीश ठाकुर, प्रधान सतौन ममता देवी तथा उप प्रधान गुलाब ठाकुर, पूर्व पंचायत समिति उपाध्यक्ष कुलदीप शर्मा, पूर्व प्रधान रजनीश चौहान व रामलाल चौहान, रामभज चौहान, रणजीत चौहान, रघुवीर कपूर, रामेश्वर शर्मा, शशि कपूर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व पंचायतों के चुने हुए प्रतिनिधि तथा स्थानीय लोग मौजूद रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

श्री ओरोबिंदो पब्लिक स्कूल बद्दी में ‘छात्रों में आत्म प्रेरणा का विकास ‘ पर शिक्षकों के लिए विशेष प्रशिक्षण कार्याशाला का आयोजन

बीबीएन, 5 जनवरी (तारा) ; श्री ओरोविंदो पब्लिक स्कूल बद्दी में सोमवार को सी बी एस ई पंचकुला द्वारा आयोजित ‘छात्रों में आत्म प्रेरणा का विकास’ एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्याशाला का आयोजन सी बी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश में बड़े प्रशासनिक फेरबदल की तैयारी

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश में बड़े प्रशासनिक फेरबदल की तैयारी शुरू हो गई है। मुख्यमंत्री कार्यालय समेत कई आईएएस, आईपीएस और एचएएस अधिकारियों को एक जगह से दूसरी जगह भेजा जाएगा। कई...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पंजाब के ‘आम आदमी'(मुख्यमंत्री) के जूतों की सुरक्षा के लिए दो पुलिस कर्मी तैनात

चंडीगढ़ :  पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान एक राजनीतिक विवाद में फंस गए हैं, जब एक आधिकारिक आदेश में खुलासा हुआ है कि रविवार को श्री मुक्तसर साहिब स्थित ऐतिहासिक दरबार साहिब गुरुद्वारे की...
हिमाचल प्रदेश

आदर्श आचार संहित अनुपालनार्थ समिति गठित

ऊना : अम्ब नगर पंचायत के चुनाव प्रक्रिया के दौरान चुनाव लड़ने वाले अभ्यर्थियों द्वारा आदर्श आचार संहिता की अनुपालना सुनिश्चित करने तथा उल्लंझन करने के विनिर्दिष्ट मामालों पर विचार करने के लिए निर्वाचन...
Translate »
error: Content is protected !!