एरोगेंट और पेशे के काबिल नहीं’..IGMC में मरीज से मारपीट के आरोपी डॉक्टर को लेकर स्वास्थ्य मंत्री का बड़ा खुलासा : पहले भी आ चुकी हैं शिकायतें

by

एएम नाथ । शिमला :  हिमाचल प्रदेश के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल और मेडिकल कॉलेज में डॉक्टर के साथ मारपीट मामले में विवाद फिलहाल, थमा नहीं है. इस मामले में परिजन और अन्य लोग अस्पताल के अंदर धरना प्रदर्शन करते हुए आरोपी डॉक्टर की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।

वहीं, आईजीएमसी प्रबंधन ने आरोपी डॉक्टर राघव नरूला को ड्यूटी से हटा दिया है और लीव पर भेजा है. अहम बात है कि आरोपी के खिलाफ पहले भी ऐसी शिकायतें हो चुकी हैं।

मारपीट का मामला सामने आने के बाद स्वास्थ्य मंत्री के साथ स्वास्थ्य सचिव और आईजीएमसी के मेडिकल सुपरिंटेंडेंट और प्रिसिंपल के साथ बैठक की. बैठक में आईजीएमसी के एमएस डॉ राहुल राव और कार्यकारी प्रिंसिपल डॉ. अनुपमा जोगटा मौजूद रहे।

बैठक के बाद स्वास्थ्य मंत्री धनी राम शांडिल ने कहा कि मामले की जांच के लिए उच्च स्तरीय कमेटी जांच करेगी और आरोपी डॉक्टर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है.सूत्रों का कहना है कि डॉक्टर के कॉन्ट्रैक्ट को सरकार टर्मिनेट कर सकती है.।

स्वास्थ्य मंत्री कर्नल धनी राम शांडिल ने News 18 से एक्सक्लूसिव बातचीत में कहा कि डॉ. राघव नरूला,डॉक्टरी के पेशे के योग्य नहीं है और डॉक्टर बनने के काबिल नहीं है. इससे पहले भी आरोपी डॉक्टर के खिलाफ शिकायतें हैं. आरोपी डॉक्टर एरोगेंट है और ठीक से व्यवहार नहीं करता है. आरोपी डॉक्टर को तुरंत प्रभाव से ड्यूटी से हटाया गया. इस मामले की छानबीन अनुशासनात्मक कमेटी कर रही है. घटना के साथ के नजदीकी स्टाफ की भूमिका की भी जांच की जा रही है. इस मामले में एफआईआर दर्ज की गई है और डॉक्टरों और अन्य स्टाफ के व्यवहार में गाइडलाइन जारी की जाएंगी. डॉक्टर को टर्मिनेट किया जा सकता है।

वहीं, मरीज के साथ मारपीट करने के बाद आरोपी डॉक्टर काफी देर तक गायब रहा था. उधर, डॉक्टर को हटाए जाने से भीड़ संतुष्ट नहीं और मांग है कि उसे तुरंत गिरफ्तार किया जाए. उधर, घटना की वीडियो में मौजूद दोनों डॉक्टर एक कक्ष में बैठे हैं।

वहीं, दरवाजे के बाहर भीड़ उनका इंतजार कर रही है. इस मामले पर आईजीएमसी से एमएस राहुल राव ने बताया कि आरोपी डॉक्टर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है. उन्होंने कहा कि एक ही डॉक्टर पर मारपीट का आरोप है और कोई डॉक्टर इस मामले में शामिल नहीं है. गौरतलब है कि वीडियो में मारपीट करते नजर आए डॉक्टर का नाम राघव नरूला है और वह सिरमौर के पावंटा साहिब का रहने वाला है. वहीं, मारपीट के दौरान मरीज की टांग पकड़ने वाला डॉक्टर निखिल हरियाणा के रेवाड़ी का रहने वाला है।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

7-Day NSS Camp inagurated under

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/Feb7 :  The NSS Unit of Rayat College of Law successfully inaugurated its 7-day NSS Camp with a vibrant opening ceremony aims to promote community engagement and environmental awareness among volunteers. The event...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

10 प्वाइंट्स में समझें – भारत की जवाबी कार्रवाई से पाकिस्तान में मची तबाही, अब तक क्या-क्या हुआ

नई दिल्ली। ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद बौखला पाकिस्तान ने गुरुवार रात राजस्थान, जम्मू कश्मीर पंजाब सहित कई राज्यों पर मिसाइल और ड्रोन हमले किए। भारतीय एयर डिफेंस सिस्टम ने सटीकता से सभी मिसाइल और...
article-image
पंजाब , समाचार

श्री गुरू रविदास जी के तपोस्थल खुरालगढ़ साहिब में गुरू रविदास की यादगार(मीनार-ए-बेगमुपरा) के निर्माण का काम सरकार दाुरा धीमी गति से फंडज जारी ना करने कारण लंवित

सडक़ ही हालत बदतर, 117 करोड़ में से अभी तक साढ़े 46 करोड़ की राशि जारी होनी लंवित गढ़शंकर: श्री गुरू रविदास जी के तपोस्थल खुरालगढ़ साहिब में गुरू रविदास की यादगार(मीनार-ए-बेगमुपरा) के निर्माण...
article-image
पंजाब

चब्बेवाल विधान सभा उप चुनाव : 13 नवंबर को चुनाव और 23 नवंबर को होगी गिनती, नामांकन पत्र दाखिल करने की आखिरी तिथि 25 अक्टूबर

 चब्बेवाल विधान सभा क्षेत्र में पारदर्शी व शांतिपूवर्क ढंग करवाए जाएंगे उप चुनाव, सी-विजिल मोबाइल एप से आम लोग भी रख सकेंगे आदर्श चुनान आचार संहिता पर नजर, 1950 हैल्प लाईन नंबर पर दर्ज करवा...
Translate »
error: Content is protected !!