सैंज में अनुसूचित जाति की महिला से जुड़े मर्डर एवं दुराचार मामले की आयोग द्वारा सुनवाई, पुलिस जांच पर उठे गंभीर सवाल …पीड़ित परिवार को निर्धारित सहायता राशि तत्काल जारी करें : कुलदीप धीमान

by
एएम नाथ। कुल्लू, 23 दिसंबर : हिमाचल प्रदेश राज्य अनुसूचित जाति आयोग ने मंगलवार को सैंज क्षेत्र में घटित अनुसूचित जाति की महिला से जुड़े मर्डर एवं दुराचार मामले की सुनवाई बहुउद्देश्यीय भवन, सैंज में की।
सुनवाई की अध्यक्षता आयोग के अध्यक्ष कुलदीप कुमार धीमान ने की। इस अवसर पर आयोग के सदस्य (अधिवक्ता) दिग्विजय मल्होत्रा तथा सदस्य सचिव विनय मोदी भी उपस्थित रहे। आयोग ने मामले से संबंधित सभी पहलुओं की गहन समीक्षा करते हुए पीड़ित परिवार के सदस्यों से विस्तारपूर्वक बातचीत की।
सुनवाई के दौरान आयोग के अध्यक्ष कुलदीप कुमार धीमान ने कहा कि अनुसूचित जाति आयोग का गठन अनुसूचित जाति समुदाय के संवैधानिक अधिकारों की रक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से किया गया है और आयोग पूरी प्रतिबद्धता के साथ इनके अधिकारों की सुरक्षा हेतु कार्य कर रहा है।
May be an image of one or more people and wedding
उन्होंने बताया कि आयोग द्वारा की गई अलग-अलग स्तर की जांच में यह तथ्य सामने आया है कि इस मामले में पुलिस जांच के दौरान लापरवाही बरती गई तथा तथ्यों को दबाने (लीपापोती) के संकेत भी मिले हैं। अध्यक्ष ने कहा कि प्रारंभिक पुलिस जांच संदेह के घेरे में है। इस मामले में संबंधित थाने के तत्कालीन एसएचओ को निलंबित कर दिया गया है तथा आयोग द्वारा तत्कालीन पुलिस अधीक्षक (एसपी) और उप पुलिस अधीक्षक (डीएसपी) की विभागीय जांच की सिफारिश भी की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू एवं प्रदेश सरकार इस प्रकार की घटनाओं को लेकर गंभीर और चिंतित हैं तथा समाज में अनुसूचित जातियों एवं अन्य पिछड़े वर्गों के प्रति व्याप्त कुरीतियों को समाप्त करने के लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे।
May be an image of one or more people and tree
कुलदीप धीमान ने कहा कि इस मामले में जो भी व्यक्ति दोषी पाया जाएगा, चाहे वह किसी भी पद पर क्यों न हो, उसके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस द्वारा न केवल केस तैयार करने में बल्कि साक्ष्य एकत्र करने और जांच प्रक्रिया में भी गंभीर लापरवाही बरती गई।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

ED ने रूपनगर जिले के 13 खनन ठिकानों पर की छापेमारी : 3.5 करोड़ से ज्यादा का कैश बरामद – सूत्रों के मुताविक अवैध खनन मामले में ‘नसीबचंद व श्री राम क्रशर’ और अन्य भी शामिल

रूपनगर। लोकसभा चुनाव 2024 के अंतिम चरण की वोटिंग से पहले पंजाब में ED ने बड़ी कार्रवाई की। अवैध खनन मामले में ED की टीमों ने 13 ठिकानों पर छापा मारा। रूपनगर जिले के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

शिक्षा के ढांचे में बड़े बदलाव कर रही है प्रदेश सरकार: सुनील शर्मा बिट्टू

हमीरपुर 24 दिसंबर। मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने कहा है कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश सरकार शैक्षणिक ढांचे में बहुत बड़ा बदलाव कर रही है और...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विकास कार्यों को समयबद्ध पूरा करने के साथ बेहतर गुणवत्ता सुनिश्चित बनाएं अधिकारी: कृषि मंत्री चंद्र कुमार

ज्वाली, 3 नवंबर : कृषि व पशुपालन मंत्री प्रो0 चंद्र कुमार ने विभागीय अधिकारियों को निर्धारित लक्ष्यों को समयबद्ध पूरा करने के साथ इनकी बेहतर गुणवत्ता सुनिश्चित बनाने के निर्देश दिए हैं। वे आज...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री नादानी से बाज आएं और बॉर्डर एरिया में हालात खराब होने से रोकें : जयराम ठाकुर

मुख्यमंत्री के बिना विचार के फैसलों के कारण बिगड़ रहे हैं हालात एएम नाथ। शिमला :  प्रदेश में एंट्री टैक्स को लेकर बढ़ रहे विवाद और बवाल पर नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने चिंता...
Translate »
error: Content is protected !!