नगरोटा सूरियां स्कूल में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह आयोजित : शिक्षा की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दे रही है प्रदेश सरकार : प्रो. चन्द्र कुमार

by
एएम नाथ। नगरोटा सूरियां, 23 दिसम्बर :कृषि एवं पशुपालन मंत्री प्रो. चन्द्र कुमार ने कहा कि बच्चों के भविष्य को संवारने में शिक्षकों की अहम भूमिका होती है। शिक्षक न केवल बच्चों को ज्ञान प्रदान करते हैं, बल्कि उनके जीवन के विविध क्षेत्रों में सफलता की राह भी दिखाते हैं। यह उद्गार कृषि एवं पशुपालन मंत्री प्रो. चन्द्र कुमार ने आज मंगलवार को ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नगरोटा सूरियां के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करते हुए व्यक्त किए।
उन्होंने विद्यालय प्रबंधन को वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से विद्यार्थियों एवं विद्यालय प्रबंधन को वर्षभर के दौरान अर्जित उपलब्धियों को प्रदर्शित करने का विशेष अवसर मिलता है। उन्होंने कहा कि बच्चों को गुणवत्तापूर्ण एवं रोजगारोन्मुखी शिक्षा प्रदान करना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता है।May be an image of text
कृषि मंत्री ने अध्यापकों से आग्रह किया कि वे लगन, ईमानदारी एवं निष्ठा से कार्य करते हुए बच्चों में मेहनत, अनुशासन और आत्मविश्वास की भावना विकसित करें, ताकि वे जीवन में ऊंचा मुकाम हासिल कर सकें। उन्होंने कहा कि शिक्षा के प्रसार के लिए सभी सरकारों ने प्रयास किए हैं, लेकिन अब शिक्षा की बेहतर गुणवत्ता सुनिश्चित करना आवश्यक है जिस पर प्रदेश सरकार विशेष ध्यान दे रही है। उन्होंने बताया कि प्रदेश के सरकारी विद्यालयों में पहली कक्षा से अंग्रेजी माध्यम शुरू किया गया है, ताकि बच्चे भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार हो सकें। इसके साथ ही प्रदेश में 850 शिक्षण संस्थानों को उत्कृष्ट शिक्षण संस्थानों के रूप में विकसित किया जा रहा है। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में राजीव गांधी डे-बोर्डिंग स्कूल खोले जा रहे हैं, ताकि विद्यार्थियों को गुणात्मक शिक्षा मिल सके। इसके अतिरिक्त, प्रदेश सरकार ने राज्य के 100 सरकारी स्कूलों में सीबीएसई पाठ्यक्रम शुरू करने का निर्णय लिया है,ज्वाली विधानसभा क्षेत्र में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नगरोटा सूरियां तथा ज्वाली इसके लिए चयनित किये गए है।
नगरोटा सूरियां क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों की जानकारी देते हुए कृषि मंत्री ने बताया कि 87 करोड़ रुपये की लागत से गज्ज खड्ड पर बनने वाले पुल की मिट्टी की टेस्टिंग पूरी हो चुकी है और शीघ्र ही निर्माण कार्य आरंभ किया जाएगा। 3.50 करोड़ रुपये की लागत से देहरा-ज्वाली-राजा का तालाब सड़क के चौड़ीकरण एवं सुधारीकरण का कार्य प्रगति पर है।
इसके अतिरिक्त 25 लाख रुपये की लागत से नगरोटा सूरियां से बरियाल सड़क पर इंटरलॉकिंग टाइलें, नालियां तथा रिटेनिंग वॉल का निर्माण किया जा रहा है। 20 लाख रुपये की लागत से पुखबड़ से कथौली वाया बलोड सड़क पर टारिंग, इंटरलॉकिंग टाइलें एवं नालियों का निर्माण कार्य पूर्ण किया गया है।
उन्होंने बताया कि 5.50 करोड़ रुपये की लागत से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नगरोटा सूरियां के अतिरिक्त भवन का निर्माण कार्य किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि नगरोटा सूरियां में 36.54 करोड़ रुपये की लागत से सीवरेज सिस्टम का निर्माण कार्य चल रहा है जिससे बासा, नगरोटा सूरियां, कथोली तथा सुकनाड़ा पंचायतों को इसका लाभ पहुंचेगा। वहीं 50 लाख रुपये की लागत से लुदरेट, खब्बल, घाड़ बरियाल, अप्पर अमलेला, बजेरा-II तथा बलदोआ में ट्रांसफॉर्मरों को अपग्रेड किया गया है। इसके अलावा बासा, घाड़ जारोट, सुखनाडा, बलदोआ, लुदरेट, बरियाल तथा घेरा में लगभग 2 करोड़ रुपये की लागत से नए ट्रांसफॉर्मर एवं एचटी-एलटी लाइनें डाली जा रही हैं।
इस अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। कृषि मंत्री ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले बच्चों के लिए अपनी ऐच्छिक निधि से 15 हजार रुपये देने की घोषणा की। उन्होंने विद्यालय की रिपेयर वर्क के लिए भी अधिकारियों को प्राकलन तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने शैक्षणिक, सांस्कृतिक, खेलकूद एवं अन्य गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कार भी वितरित किए।
इससे पूर्व विद्यालय के प्रधानाचार्य हरभजन सिंह सोहल ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया तथा विद्यालय की गतिविधियों एवं उपलब्धियों का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम में एसएमसी प्रधान सतीश मेहरा पूर्व कांग्रेस ब्लॉक सचिव रामपाल धीमान, पीसी विश्वकर्मा, कुलदीप गुलेरिया राज शेहरिया, पूर्व प्रधान दर्शन,कर्ण पठानिया,राम स्वरूप,विभिन्न स्कूलों के प्रधानाचार्य,मुख्याध्यापक व अध्यापक,अभिभावक तथा विद्यार्थी उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

बन गया संन्यासी 36 लाख का पैकेज और 4 साल का रिलेशनशिप छोड़कर , महाकुंभ में आए IIT Baba ने बताई अपनी लव स्‍टोरी

नई दिल्ली: दुनिया के सबसे बड़े धार्मिक उत्सव महाकुंभ का आयोजन उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में चल रहा है। देश-विदेश से आए श्रद्धालु यहां पर आस्था की डुबकी लगा रहे हैं। नागा बाबाओं, अघोरियों...
हिमाचल प्रदेश

एनजीटी का पैनल करेगा स्वां नदी में अवैध खनन की शिकायत की जांच

ऊना – नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल द्वारा गठित पांच सदस्यीय एक पैनल आज स्वां नदी में अवैध खनन की शिकायत की जांच करेगा। पैनल की अध्यक्षता पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज, जस्टिस जसबीर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

अगर कोई हमसे गलती हुई है तो क्षमा करें देवी देवता : 2023 की आपदा के बाद प्रभावी कदम उठाने की बजाय सोई रही सरकार : जयराम ठाकुर

सरकार को बयानबाजी के बजाय प्रभावी कदम उठाने की आवश्यकता मुख्यमंत्री राजनीति से बाहर निकले और अपनी जिम्मेदारी उठाएं क्या सुक्खू सरकार ने 2023 आपदा के लिए केंद्र से मिले पैसे आपदा प्रभावितों को...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

सुप्रीम कोर्ट ने फैसले पर लगाई मुहर : बरकरार रहेगा सामान्य वर्ग को दिया जाने वाला 10% आरक्षण

आर्थिक रूप से कमजोर सामान्य वर्ग के लोगों को 10% आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को मुहर लगा दी। इस फैसले का फायदा सामान्य वर्ग के लोगों को शिक्षा और सरकारी नौकरी में...
Translate »
error: Content is protected !!