‘कभी फ्लैट तो कभी होटल में बुलाता’, सीनियर अधिकारी करता था गंदी बात, महिलाओं ने कर दी धुनाई

by

राजस्थान के जयपुर में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। कैंसर इंस्टीट्यूट के एक सीनियर नर्सिंग ऑफिसर पर महिला कर्मचारियों ने हमला कर दिया। ऑफिसर को उनके ही ऑफिस में बुरी तरह पीटा गया।

इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है। कहा जा रहा है कि सीनियर नर्सिंग ऑफिसर पर महिला कर्मचारियों से छेड़छाड़ का आरोप है।

महिला कर्मचारियों ने पीटा:
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक महिला सिक्योरिटी गार्ड सीनियर नर्सिंग ऑफिसर का कॉलर पकड़कर उन्हें उनके केबिन से बाहर खींच रही है। उनके साथ दूसरी महिला कर्मचारी भी हैं। महिला सिक्योरिटी गार्ड नर्सिंग ऑफिसर महेश गुप्ता को पकड़कर हॉस्पिटल से बाहर खींचती है, जिसके बाद उनकी बुरी तरह पिटाई की जाती है। ऑफिसर महिला से बहस करते हुए दिख रहे हैं।

महिला कर्मचारियों को होटल और फ्लैट में बुलाना:

रिपोर्ट्स के मुताबिक, कैंसर इंस्टीट्यूट के सीनियर नर्सिंग ऑफिसर महेश गुप्ता पर महिला कर्मचारियों के साथ बदतमीज़ी करने का आरोप है। वह कभी उन्हें अपने फ्लैट तो कभी होटल में बुलाते थे। एक सिक्योरिटी गार्ड की शिकायत के बाद ऑफिसर के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह वीडियो दो दिन पुराना है। महेश पर यह भी आरोप है कि उसने शिकायत करने पर कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की धमकी दी।

अधिकारी के खिलाफ शिकायत दर्ज:
मामले की गंभीरता को देखते हुए अस्पताल ने आरोपी अधिकारी महेश गुप्ता के खिलाफ कार्रवाई की है। अस्पताल ने उसके खिलाफ पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई है। फिलहाल अस्पताल प्रशासन मामले की पूरी जांच कर रहा है। इसके बाद ही अस्पताल प्रशासन अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई करेगा। अस्पताल सुपरिटेंडेंट डॉ. संदीप जसूजा ने कहा कि दोनों पक्षों ने अपनी-अपनी शिकायतें दर्ज कराई हैं। अस्पताल प्रशासन ने मामले की जांच के लिए एक कमेटी बनाई है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

600 करोड़ रुपए के बकाये के दावों को सख्ती से खारिज – सरकारी और निजी अस्पतालों का कुल बकाया 364 करोड़ : डॉ. बलबीर सिंह

चंडीगढ़ :  पंजाब के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने आज प्राइवेट अस्पताल और नर्सिंग होम एसोसिएशन पंजाब द्वारा आयुष्मान भारत मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत विभिन्न उपचारों के लिए...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

स्टार बॉलर रेणुका ठाकुर के लिए हिमाचल प्रदेश के CM का बड़ा एलान, फोन पर बात कर एक करोड़ देने का किया वादा

एम नाथ : शिमला l भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने रविवार को खेले गए फाइनल में साउथ अफ्रीका को हराकर अपना पहला वर्ल्ड कप खिताब जीता. भारत के विश्व चैंपियन बनने के बाद पूरे...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पारदर्शी व जवाबदेह प्रशासन सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : केवल सिंह पठानिया

मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम व विकास कार्यों की समीक्षा को लेकर शाहपुर में बैठक विभिन्न विकास योजनाओं का विस्तृत डेटा एक सप्ताह में तैयार करने के निर्देश एएम नाथ। शाहपुर, 28 जनवरी : मंगलवार...
पंजाब

मोटरसाइकिल तिरंगा यात्रा का पुष्प वर्षा कर किया स्वागत

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  राष्ट्रीय विकास पार्टी द्वारा शहीद भगत सिंह, शहीद राजगुरू, शहीद सुखदेव के बलिदान दिवस पर एक श्रद्धांजलि समारोह शहीद भगत सिंह चौक में आयोजित किया गया। जिसमें तीनों महान बलिदानियों को...
Translate »
error: Content is protected !!