कांग्रेस कर रही प्रवक्ताओं की तलाश : नेशनल टैलेंट हंट” शुरू, इच्छुक कांग्रेसी 5 जनवरी तक करे online आवेदन : भवानी पठानिया

by

एएम नाथ। शिमला : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा शुरू किए गए नेशनल टैलेंट हंट कार्यक्रम के तहत हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी में पार्टी प्रवक्ता, मीडिया पैनलिस्ट, रिसर्च कोऑर्डिनेटर और पब्लिसिटी कोऑर्डिनेटर के चयन हेतु प्रदेशभर के योग्य, अनुभवी और राजनीतिक रूप से जागरूक युवाओं से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन, शिमला में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार ने नेशनल टैलेंट हंट की औपचारिक लॉन्चिंग की ।
इस अवसर पर कार्यक्रम की राष्ट्रीय संयोजक एवं हिमाचल की प्रभारी चित्रा बाथम ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार सत्ता का दुरुपयोग कर लोकतंत्र का दमन कर रही है तथा संविधान के मूल सिद्धांतों से खिलवाड़ कर रही है।
ऐसे समय में कांग्रेस पार्टी ने व्यापक राष्ट्रीय अभियान चलाने का निर्णय लिया है, जिसके अंतर्गत मीडिया के माध्यम से गांव-गांव, शहर-शहर लोगों को जागरूक करने के लिए कांग्रेस अपने प्रशिक्षित प्रवक्ताओं की नियुक्ति करने जा रही है।


चित्रा बाथम ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा से लेकर भारत न्याय यात्रा और वोट चोर गद्दी छोड़ अभियान तक भाजपा के असली चरित्र को देश के सामने उजागर किया है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस किसी भी सूरत में देश के नागरिकों के साथ होने वाले अन्याय को बर्दाश्त नहीं करेगी और न्याय की इस लड़ाई में जनता की सीधी सहभागिता सुनिश्चित करेगी।
कार्यक्रम के प्रदेश संयोजक, राज्य योजना आयोग के अध्यक्ष एवं विधायक भवानी सिंह पठानिया ने बताया कि कांग्रेस प्रदेश में पढ़े-लिखे, अनुभवी व गंभीर उम्मीदवारों का चयन विस्तृत साक्षात्कार प्रक्रिया के माध्यम से करेगी।
चयनित प्रतिनिधियों को सरकार की नीतियों, उपलब्धियों तथा भाजपा द्वारा फैलाए जाने वाले किसी भी भ्रामक प्रचार का सटीक और अधिकृत जवाब देने की जिम्मेदारी दी जाएगी।
उन्होंने आवेदन प्रक्रिया की रूपरेखा बताते हुए कहा कि 5 जनवरी को आवेदन करने की अंतिम तिथि निर्धारित की गई है।
————————–
9 जनवरी को आवेदनों की छंटनी
12–15 जनवरी क्षेत्रीय स्तर पर व्यक्तिगत साक्षात्कार 21 जनवरी को राज्य स्तरीय व्यक्तिगत साक्षात्कार एवं समूह संवाद किया जाएगा।
पठानिया ने स्पष्ट किया कि आवेदक का कांग्रेस पार्टी की विचारधारा व मूल्यों प्रति निष्ठावान होना, इतिहास एवं सामाजिक
राजनीतिक मुद्दों की गहरी समझ, स्पष्ट वाणी, भाषा पर पकड़, मजबूत संवाद कौशल तथा राजनीतिक जागरूकता अनिवार्य मानी गई है।
इस अवसर पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव विदित चौधरी, मुख्यमंत्री के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान,हिमुडा के उपाध्यक्ष यशवंत छाजटा के अतिरिक्त विनोद जिंटा, रोहित वत्स धामी, सुजय अग्रवाल भी मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

दियोली स्थित कार्प फिश फॉर्म का निदेशक विवेक चंदेल ने किया निरीक्षण : कार्प फिश फार्मिंग में ऊना जिला में सबसे अग्रणी जिला बनने की क्षमता – विवेक चंदेल

ऊना, 30 अक्तूबर – निदेशक एवं प्रारक्षी मत्स्य हिमाचल प्रदेश विवेक चंदेल ने जिला ऊना के दियोली स्थित कार्प फॉर्म का भ्रमण किया और फार्म पर की जाने वाली मत्स्य गतिविधियों का विस्तृत अवलोकन...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चम्बा के कराटे खिलाड़ियों का उत्कृष्ट प्रदर्शन उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने राज्य स्तरीय कराटे चैंपियनशिप के पदक विजेताओं को किया सम्मानित

एएम नाथ। चम्बा : उपायुक्त चम्बा मुकेश रेपसवाल ने आज कराटे संघ हिमाचल प्रदेश द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय ‘स्पिरिट ऑफ हिमाचल’ इंटर स्कूल कराटे चैंपियनशिप एवं सीनियर स्टेट कराटे चैंपियनशिप 2025 में उत्कृष्ट प्रदर्शन...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

प्लेन क्रैश में भी कैसे बचे जिंदा…रमेश विश्वास कुमार ने बताया – सीट समेत मैं बाहर गिर गया…प्लेन से कूदा नहीं था

अहमदाबाद में हुए एक भयानक विमान हादसे ने पूरे देश ही नहीं विदेश के लोगों को झकझोर कर रख दिया। तेज रफ्तार से टेकऑफ करते वक्त विमान सीधे एक अस्पताल के हॉस्टल की बिल्डिंग...
article-image
हिमाचल प्रदेश

यूको आरसेटी बिलासपुर में सम्पन्न हुआ ब्यूटी पार्लर मैनेजमैंट का 35 दिवसीय प्रशिक्षण

एएम नाथ। बिलासपुर, 30 दिसम्बर: यूको ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान बिलासपुर के माध्यम से बिलासपुर जिला में ब्यूटी पार्लर मैनेजमेंट का 35 दिवसीय निशुल्क प्रशिक्षण शिविर शुरू हुआ। इस प्रशिक्षण में 33 महिलाओं ने...
Translate »
error: Content is protected !!