पंजाब में हर तरह के पेड़ काटने पर फिलहाल लगी रोक…हाई कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला

by

चंडीगढ़ : पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट ने राज्य में हर तरह के पेड़ काटने पर फिलहाल रोक लगा दी है. एक जनहित याचिका पर सुनवाई पर सुनवाई में कोर्ट ने ये फैसला सुनाया. अगली सुनवाई की तारीख 19 जनवरी तक पंजाब में कोई भी पेड़ बिना अदालत की इजाजत के नहीं काटा जाएगा ।

मोहाली में सड़क पर राउंड अबाउट बनाने के लिए 251 पेड़ों को काटने की इजाजत ग्रेटर मोहाली एरिया डेवलपमेंट ऑथोरिटी ने दी है, जिसके खिलाफ ये जनहित याचिका थी. कोर्ट ने मोहाली में भी इन पेड़ों के काटने पर अगली सुनवाई तक रोक लगा दी है।

सोहना में कोर्ट के आदेश से पहले काटे गए पेड़

हालांकि सोहना में जहां राउंड अबाउट बनाने का काम चल रहा है, वहां अदालत के आदेश से पहले ही कुछ पेड़ कट दिए गए हैं. इस जगह पर साफ पता चलता है कि पेड़ कुछ दिन पहले ही काटे गए हैं।

याचिकाकर्ता ने क्या कहा?

जनहित याचिका दायर करने वाले शुभम सिंह शुभ सेखों ने कहा, ”प्रशासन को इन राउंड अबाउट बनाने के लिए पेड़ काटने की इतनी जल्दी थी कि पहले ही कई जगह पर कुछ पेड़ काट दिए गए हैं. ये पेड़ काफी पुराने हैं और अगली सुनवाई में वे इस मुद्दे को भी उठायेंगे।

इससे पहले मोहाली में सड़कों पर राउंडबाउट बनाने के लिए 251 पेड़ काटे जाने पर पंजाब और हरियाणा हाइ कोर्ट ने रोक लगा दी थी. हाई कोर्ट ने इस मामले में ग्रेटर मोहाली एरिया डेवलपमेंट ऑथोरिटी और मोहाली DC को नोटिस जारी किया था. दअरसल एयरपोर्ट के नजदीक सड़क पर तीन राउंडबाउट GMADA द्वारा बनाए जाने हैं और उसके लिए 251 पेड़ों को काटे जाने की इजाजत दी गई थी. बुधवार (24 दिसंबर) को जनहित याचिका पर हाइ कोर्ट ने सुनवाई करते हुए पेड़ों की कटाई पर स्टे लगा दिया. कई पर्यावरण प्रेमियों ने पेड़ काटे जाने का विरोध किया था।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पांच बार मुख्यमंत्री रहे बादल ने विधायक की पैंशन व भत्ते छोड़े

चंडीगढ़ । पंजाब के मुख्यमंत्री के पांच बार मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने अपनी पूर्व विधायक की पैंशन व भत्ते छोडऩे ने घोषणा कर दी है। इसकी जानकारी शिरोमणी अकाली दल ने उनके हवाले...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

राखी बांधने का सही समय क्या है? रक्षाबंधन पर 7 घंटे 39 मिनट तक भद्रा का साया

इस साल रक्षाबंधन का त्योहार कई शुभ संयोगों में पड़ा है. रक्षाबंधन के दिन सावन सोमवार है और श्रावण पूर्णिमा भी है. रक्षाबंधन पर ये दो महत्वपूर्ण व्रत हैं. इस बार रक्षाबंधन 19 अगस्त...
article-image
पंजाब

Tikshan Sood Warns of Strong

Ex-Minister Says District’s Unique Cultural and Geographical Identity Must Be Preserved Hoshiarpur / Daljeet Ajnoha/Oct.8 :  Senior BJP leader and former Cabinet Minister Tikshan Sood has strongly criticized what he termed as deliberate attempts...
Translate »
error: Content is protected !!