फुटबॉल की मजबूत परंपरा से पहचाना जाता है खड्ड गांव : उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री

by
खेल संस्कृति ने युवाओं को नशे से दूर रखकर बनाई अनुशासित और सकारात्मक पहचान : मुकेश अग्निहोत्री
ऊना, 27 दिसम्बर. प्रदेशभर में फुटबॉल के लिए विख्यात हरोली विधानसभा क्षेत्र के खड्ड गांव में पंडित मोहन लाल दत्त जी की पुण्य स्मृति में आयोजित 74वीं ओपन फुटबॉल प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर शुक्रवार सायं उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। 30 दिसंबर तक चलने वाली इस प्रतियोगिता का आयोजन यंग फार्मर क्लब द्वारा किया जा रहा है। उपमुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों, आयोजकों तथा स्थानीय लोगों को प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं।
अपने संबोधन में उपमुख्यमंत्री ने कहा कि खड्ड गांव ने फुटबॉल के क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान स्थापित की है। यहां के खिलाड़ियों ने जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। उन्होंने कहा कि खड्ड गांव को फुटबॉल की मजबूत परंपरा से पहचाना जाता है, क्योंकि यहां लगभग हर घर से कोई न कोई खिलाड़ी इस खेल से जुड़ा रहा है।
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि खड्ड गांव के युवाओं ने फुटबॉल को अपने जीवन का अभिन्न हिस्सा बना लिया है, जिसके चलते यह क्षेत्र नशे जैसी कुप्रवृत्तियों से दूर रहा है। खेलों के माध्यम से युवाओं में अनुशासन, सकारात्मक सोच और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा का भाव विकसित हुआ है, जो समाज के लिए एक प्रेरक उदाहरण है।May be an image of American football, football and text
उन्होंने खड्ड गांव की बेटियों की उपलब्धियों का विशेष उल्लेख करते हुए कहा कि यहां की बेटियां भी किसी से कम नहीं हैं और देश की नामी फुटबॉल प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का परचम लहरा चुकी हैं। यह गांव खेलों के माध्यम से महिला सशक्तिकरण की दिशा में भी मिसाल बनकर उभरा है।
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि खड्ड गांव को राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर एक आदर्श फुटबॉल गांव के रूप में स्थापित करने के लिए सरकार निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने बताया कि यहां आउटडोर स्टेडियम में रात्रिकालीन टूर्नामेंट आयोजित करने के लिए 46 लाख रुपये की लागत से फ्लड लाइटें लगाने की स्वीकृति पहले ही दी जा चुकी है। उन्होंने उम्मीद जताई कि आगामी टूर्नामेंट से पूर्व फ्लड लाइटें स्थापित कर दी जाएंगी।
इसके अलावा, खड्ड गांव में लगभग 13 करोड़ रुपये की लागत से अत्याधुनिक इंडोर स्टेडियम का निर्माण कार्य प्रगति पर है, जो क्षेत्र के खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण और सुविधाएं उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
राज्य सरकार की खेल नीति का उल्लेख करते हुए उपमुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार खिलाड़ियों को आधुनिक खेल अधोसंरचना, बेहतर सुविधाएं और गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण उपलब्ध करवाने के लिए प्रतिबद्ध है। ग्रामीण स्तर पर खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के लिए विशेष योजनाएं लागू की जा रही हैं, ताकि गांवों से निकलकर खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश और देश का नाम रोशन कर सकें।May be an image of one or more people, people playing American football, people playing football and text
इस अवसर पर फुटबॉल क्लब के चेयरमैन रामपाल ने उपमुख्यमंत्री का स्वागत किया और क्लब की गतिविधियों की जानकारी देते हुए बताया कि इस प्रतिगिता में विजेता टीम को 71 हजार, उपविजेता को 61 हजार रूपये की धनराशि दी जाएगी, जबकि तृतीय व चौथे स्थान पर रहने वाली टीमों को 7100-7100 रूपये पुरस्कार के रूप में दिये जाएंगे। इसके अलावा पहली जनवरी, 2010 को या इसके उपरांन्त की जन्मतिथि के युवाओं की अंडर 16 फुटबाल प्रतियोगिता भी आयोजित करवाई जा रही है, जिसकी विजेता टीम को 15 हजार व उपविजेता टीम को 11 हजार रूपये की धनराशि पुरस्कार स्वरूप प्रदान की जाएगी।
कार्यक्रम में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक ठाकुर, पूनम दत्ता, अश्विनी दत्ता, मेहताब ठाकुर सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, खेल प्रेमी, आयोजन समिति के सदस्य तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

खन्ना के प्रयासों और भारत सरकार के ऑपरेशन सिंधु के चलते ईरान में फंसा सिमरदीप सिंह सकुशल लौटा भारत

होशियारपुर 23 जून : भाजपा के पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना के कार्यालय से ज्योति कुमार जौली ने बताया कि गत दिनों लुधिअना की एक नामी कंपनी के मालिक ने अपने पुत्र सिमरदीप सिंह...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

1 जुलाई 2026 से रेलवे नियमों में बड़ा बदलाव, बिना टिकट यात्रा और नियम उल्लंघन पर बढ़ा जुर्माना

पुनीत महाजन । चंडीगढ़ : नई दिल्ली, 20 जून 2026। भारतीय रेलवे ने यात्रियों के लिए यात्रा नियमों को और अधिक सख्त करते हुए बिना टिकट यात्रा तथा अन्य नियम उल्लंघनों पर लगने वाले...
article-image
पंजाब

Plantation is the religion of

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/August 5 : “Pran Daan-Sankalp Sanrakshan Ka” campaign was started in the memory of Swami Shri Alkhanand Maharaj Ji at Alakh Amar Vivechan Pratyakshalay located in Mahilpur on Sunday. On this occasion, Swami...
article-image
पंजाब

19 फरवरी को चंडीगढ़ में पोल खोल रैली : पंजाब और चंडीगढ़ के 40 हजार से अधिक कर्मचारी और पेंशनर शामिल होंगे : मुकेश

गढ़शंकर । पंजाब-यू.टी. कर्मचारी एवं पेंशनर संयुक्त मोर्चा द्वारा ककपनी मांगों के लिऐ चंडीगढ़ में की जा रही प्रदेश स्तरीय रैली के लिए डेमोक्रेटिक टीचर्स फ्रंट की बैठक स्थानीय गांधी पार्क में जिलाध्यक्ष सखदेव...
Translate »
error: Content is protected !!