मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में सदन द्वारा चार साहिबजादों की लासानी शहादत को श्रद्धा और सम्मान अर्पित

by

चंडीगढ़, 30 दिसंबर । पंजाब विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने मंगलवार काे साहिबज़ादों, माता गुजरी जी तथा साहिब श्री गुरु गोबिंद सिंह जी को नमन करते हुए 16वीं पंजाब विधानसभा के 11वें विशेष सत्र की शुरुआत की।

उन्होंने मुगल शासकों के ज़ुल्मों से सिख धर्म और मानवता की रक्षा के लिए गुरु साहिब एवं उनके साहिबज़ादों की शहादत को याद किया।

स्पीकर ने कहा कि साहिब श्री गुरु गोबिंद सिंह जी ने न केवल सिख समुदाय के लिए, बल्कि संपूर्ण मानवता के लिए भाईचारे, समानता और धर्मनिरपेक्षता के आदर्शों का वैश्विक स्तर पर प्रचार किया। उन्होंने मानवाधिकारों की रक्षा के लिए अद्वितीय बलिदान दिया, जो सदैव इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में अंकित रहेगा। उन्होंने कहा कि ऐसी लासानी शहादत का उदाहरण विश्व इतिहास में कहीं भी नहीं मिलता।

विधानसभा सत्र के दौरान पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान, कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा, आम आदमी पार्टी के विधायक डॉ. इंदरबीर सिंह निज्जर, विधायक स मनविंदर सिंह ग्यासपुरा, बसपा विधायक नछत्तर पाल, अजाद विधायक राणा इंदर प्रताप सिंह, शिरोमणि अकाली दल के विधायक मनप्रीत सिंह इयाली तथा कांग्रेस विधायक राणा गुरजीत सिंह ने भी साहिब श्री गुरु गोबिंद सिंह जी एवं उनके साहिबज़ादों को श्रद्धा एवं सम्मान सहित हार्दिक श्रद्धांजलि अर्पित की।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

सिख युवक से मारपीट का मामला : शिव सेना कार्यकर्ताओं को किया गिरफ्तार…2 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

श्री मुक्तसर साहिब :  शिव सेना के प्रदेश अध्यक्ष राजेश गर्ग एवं कार्यकर्ताओं द्वारा बुधवार को बस स्टैंड के बाहर धरने के दौरान सिख युवक गुरविंदर सिंह निवासी चढ़ेवान के साथ मारपीट का मामला...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

62 वर्षीय महिला की गोलियां लगने से संदिग्ध हालात में मौत, मामला दर्ज

गढ़शंकर : गांव महिंदवाणी गुज्जरां में धार्मिक स्थल पर माथा टेकने जा रही 62 वर्षीय महिला की घर के निकट गली में दो अज्ञात मोटरसाइकिल स्वारों ने गोलियां मारकर हत्या कर दी। गढ़शंकर पुलिस...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

महिला ने लॉटरी में जीते 1.5 करोड़, बदली किस्मत

मानसा: पंजाब के मानसा जिले की एक साधारण महिला की किस्मत अचानक बदल गई, जब उन्होंने पंजाब राज्य लॉटरी का पहला इनाम 1.5 करोड़ रुपए जीत लिया। वीरपाल कौर, जो सिलाई-कढ़ाई और खेती करके...
article-image
पंजाब

संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर  ट्रैक्टर मार्च 26 को : किसानों की मांगों को मनवाने हेतु संघर्ष को प्रखर करने का संकल्प

गढ़शंकर , 18 जनवरी : संयुक्त किसान मोर्चा के ट्रैक्टर मार्च को लेकर आज कुल हिंद किसान सभा के कामरेड दर्शन सिंह मट्टू की अध्यक्षता में मेजर सिंह मौजी लाइब्रेरी में चार किसान जत्थेबंदियों...
Translate »
error: Content is protected !!