संदीप हंस ने डिप्टी कमिश्नर होशियारपुर के तौर पर पदभार संभाला

by

जिले में गेहूं की सुचारु खरीद संबंधी नहीं छोड़ी जाएगी कोई कमी
मंडियों में किसानों को उपलब्ध करवाई जाएगी हर बुनियादी सुविधा
होशियारपुर :  2010 बैच के आई.ए.एस. अधिकारी श्री संदीप हंस ने आज होशियारपुर में डिप्टी कमिश्नर के तौर पर अपना पदभार संभाल लिया है। इससे पहले वे पटियाला जिले के डिप्टी कमिश्नर के तौर पर सेवाएं निभा रहे थे। पदभार संभालने से पहले जिला प्रशासकीय कांप्लेक्स में पंजाब पुलिस की टुकड़ी की ओर से उनको गार्ड आफ ऑनर दिया गया। इस दौरान अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर(सामान्य) श्री संदीप सिंह, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर(विकास) श्री दरबारा सिंह, एस.डी.एम. होशियारपुर श्री शिवराज सिंह बल, जिला राजस्व अधिकारी श्री अमनपाल सिंह, जिला विकास फैलो श्री आदित्य मदान के अलावा अन्य अधिकारियों ने उनका स्वागत किया।
नव-नियुक्त डिप्टी कमिश्नर ने जिला वासियों को पारदर्शी तरीके से प्रशासन देने की वचनबद्धता दोहराते हुए कहा कि साफ-सुथरा प्रशासन देना ही उनकी मुख्य प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि लोगों की समस्याओं का समय पर निपटारा करने के उद्देश्य से वे   6  अप्रैल को जिले के सभी विभागों के प्रमुखों की बैठक ले रहे हैं। उन्होने कहा कि आने वाले दिनों में फील्ड में दौरे किए जाएंगे, इस दौरान विशेष तौर पर जिले के गांवों को कवर किया जाएगा। उन्होंने कहा कि फील्ड दौरों का उद्देश्य लोगों की बुनियादी सुविधाओं संबंधी समस्याओं को सुन कर उसका निपटारा किया जाना है। उन्होंने कहा कि जिला वासियों को बेहतर नागरिक सेवाएं सुचारु रुप से पहुंचाने के लिए सेवा केंद्रों को और ज्यादा प्रभावी बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि नशे के खिलाफ अभियान को जन लहर बना कर जिले को नशा मुक्त करने के लिए विशेष प्रयास किए जाएंगे, जिसके लिए पुर्नवास केंद्रों को सशक्त किया जाएगा।
श्री संदीप हंस ने कहा कि जिले में गेहूं की खरीद संबंधी सारे प्रबंध मुकम्मल कर लिए गए हैं और गेहूं की खरीद के दौरान किसानों को मंडियों में किसी तरह की कोई समस्या नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि सुचारु खरीद प्रबंधों को लेकर सैक्टर अधिकारियों की नियुक्ति की जाएगी और मंडियों में आए किसानों के गेहूं का एक-एक दाना खरीदा जाएगा। उन्होंने कहा कि किसानों को जिले की सभी मंडियों में बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

गढ़शंकर में विकास की नई लहर : डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने गांव टिब्बियां में 25 लाख रुपये के पेयजल प्रोजेक्ट का किया उद्घाटन

गढ़शंकर, 27 मई : पंजाब विधानसभा के डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने अपने विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देते हुए गांव टिब्बियां में लगभग 25 लाख रुपये की लागत से...
article-image
पंजाब

मिड-डे मील वर्कर्स ने केनरा बैंक में खाता खोलने के आदेश के खिलाफ शिक्षा मंत्री को विरोध पत्र भेजा

पंजाब सरकार द्वारा पिछले दो महीनों से मानदेय ना दिए जाने की की कड़ी निंदा गढ़शंकर, 30 जुलाई :  मिड-डे मील वर्कर्स यूनियन पंजाब द्वारा अपनी मांगों को लेकर शिक्षा मंत्री पंजाब को विरोध...
पंजाब

खालसा सृजन दिवस को समर्पित रक्तदान कैंप 12 को..खालसा कालेज में

गढ़शंकर।  बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कालेज गढ़शंकर में कालेज के उन्नत भारत, एनएसएस तथा एनसीसी यूनिट द्वारा बी.डी.सी. बल्ड सैंटर नवांशहर के तकनीकी सहयोग से खालसा पंथ के सृजन दिवस को समर्पित रक्तदान कैंप...
Translate »
error: Content is protected !!