प्रारंभिक अवस्था में सही पोषण से मजबूत होती है बच्चे के सर्वांगीण विकास की नींव

by

पोषण भी, पढ़ाई भी’ विषय पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न

एएम नाथ। चम्बा : बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय मैहला द्वारा दूसरे बैच का पोषण अभियान के अंतर्गत ‘पोषण भी, पढ़ाई भी’ विषय पर आयोजित तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम बुधवार को संपन्न हो गया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतिम दिन आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को दिव्यांग बच्चों की स्क्रीनिंग व समावेशन, नवचेतना गतिविधि कैलेंडर (0-3 वर्ष), बाल आकलन एवं सीखने के परिणाम आदि विषयों पर विस्तार से जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में बाल विकास परियोजना अधिकारी श्री राजेश राय ने कहा कि प्रारंभिक अवस्था में पोषण व शिक्षा बच्चों के सर्वांगीण विकास की मजबूत नींव है। प्रशिक्षण के दौरान दिव्यांग बच्चों की पहचान, स्क्रीनिंग, रेफरल, नवचेतना के अंतर्गत 0-3 वर्ष के बच्चों की देखभाल, तथा आंगनबाड़ी केंद्रों को लर्निंग सेंटर के रूप में विकसित करने पर व्यापक चर्चा की गई। साथ ही बाल आकलन, असेसमेंट टूल्स, चाइल्ड पोर्टफोलियो एवं मासिक ईसीसीई दिवस की उपयोगिता पर भी जानकारी दी गई।

सीडीपीओ राजेश राय ने बताया कि कार्यशाला के पहले दिन खान-पान संबंधी, दूसरे दिन प्रारंभिक बाल्यावस्था देखभाल एवं शिक्षा और तीसरे दिन आंगनबाड़ी केंद्रों के संदर्भ में विभिन्न विषयों पर सामूहिक चर्चा की गई।

उन्होंने सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से इस अभियान को जमीनी स्तर पर प्रभावी ढंग से क्रियान्वित करने की अपील भी की। सीडीपीओ ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के मार्गदर्शन एवं प्रशिक्षण के लिए इस तरह की कार्यशालाएं बहुत जरूरी होती हैं। इससे उनका उत्साह एवं आत्मविश्वास भी बढ़ता है तथा विभाग की विभिन्न योजनाएं जमीनी स्तर पर बेहतर ढंग से लागू होती हैं।
अंतिम दिन पोस्ट टेस्ट क्विज भी आयोजित की गई। इस दौरान प्रतिभागियों से फीडबैक भी लिया गया तथा उन्हें प्रमाण पत्र वितरित किए गए।
प्रशिक्षण कार्यक्रम के समापन अवसर पर जिला मिशन समन्वयक श्री मनोहर नाथ, वृत्त पर्यवेक्षक नीलम कुमारी, रेखा देवी, रजनी देवी व विद्या देवी सहित करीब 100 आंगनबाड़ी कार्यकर्त्ता उपस्थित रहीं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पत्रकारों पर केस दर्ज करने के विरोध में गढ़शंकर के पत्रकारों ने सड़क पर उतर कर पंजाब सरकार के विरुद्ध किया प्रदर्शन

गढ़शंकर, 6 जनवरी : पत्रकारों और आरटीआई कार्यकर्ताओं के खिलाफ दर्ज एफआईआर के विरोध में गढ़शंकर में विभिन्न राजनीतिक दलों, जन संगठनों, प्रेस क्लबों और नागरिक समाज के प्रतिनिधियों ने संयुक्त रूप में प्रेस...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आर्थिक आपात काल लगाने को लेकर माननीय न्यायालय की टिप्पणी सरकार को आईना : जयराम ठाकुर

प्रदेश को चौतरफा नुकसान पहुंचा रही है व्यवस्था परिवर्तन की सरकार आपदा प्रभावितों को केंद्र सरकार द्वारा दी गई मदद भी नहीं दे रही है सुख की सरकार एएम नाथ। शिमला :  शिमला से...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ऑप्रेशन सिंदूर की सफलता के लिए सुरक्षा बलों को दी बधाई

एएम नाथ। शिमला :  मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने भारतीय सेना द्वारा ‘ऑप्रेशन सिंदूर’ के सफल संचालन के उपरान्त आज यहां एक उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की। मुख्यमंत्री ने ‘ऑप्रेशन सिंदूर’ के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल में पुलिस अधिकारियों HPS के तबादले : चंबा और शिमला में बदली जिम्मेदारियां

[एएम नाथ। शिमला :  हिमाचल प्रदेश सरकार ने जनहित में पुलिस विभाग में फेरबदल करते हुए तीन HPPS अधिकारियों के तबादले व नई तैनातियां की हैं। इस संबंध में गृह विभाग द्वारा अधिसूचना जारी...
Translate »
error: Content is protected !!