बारापुर के जंगल में संदिग्ध हालत में मिला मृत तेंदुआ

by

गढ़शंकर , 31 दिसंबर :  गांव बारापुर के जंगल में एक तेंदुआ संदिग्ध परिस्थितियों में मृत अवस्था में मिला है। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई।
जानकारी के अनुसार गांव बारापुर के सरपंच सुरिंदर पाल को सुबह गांव के ही एक व्यक्ति ने फोन कर जंगल में तेंदुआ मृत पड़े होने की सूचना दी। इसके बाद सरपंच ने तुरंत वन्य जीव विभाग को मामले से अवगत कराया।
इस संबंध में संपर्क करने पर वन्य जीव विभाग के वन मंडल अधिकारी (डीएफओ) कुलराज सिंह ने बताया कि विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर तेंदुए के शव को कब्जे में ले चुकी है। तेंदुए की मौत के कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा।
डीएफओ कुलराज सिंह ने लोगों से अपील की है कि यदि किसी भी जंगल या उससे सटे गांवों में तेंदुआ दिखाई दे तो तुरंत वन्य जीव विभाग को इसकी सूचना दें, ताकि समय रहते उचित कार्रवाई की जा सके।
कैप्शन: संदिग्ध हालत में जंगल से बरामद मृत तेंदुआ।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

अंबेडकर साहब की प्रतिमा तोड़ने के आरोपी गिरफ्तार पर बसपा धरना खत्म….. प्रशासन बसपा के संघर्ष के आगे झुका : करीमपुरी

गढ़शंकर, 18 अप्रैल: अंबेडकर साहब की प्रतिमा तोड़ने के खिलाफ बसपा द्वारा लगाया धरना दोषी के गिरफ्तार होने पर खत्म हो गया। इस मौके बसपा के प्रांतीय अध्यक्ष अवतार सिंह करीमपुरी ने कहा कि...
article-image
पंजाब

गढ़शंकर के पूर्व पार्षद दीपा ने मतदाताओं का जताया आभार

गढ़शंकर, 27 : गढ़शंकर के पूर्व पार्षद दीपक कुमार दीपा ने एक प्रेस बयान जारी कर नगर कौंसिल चुनावों में कांग्रेस और उसकी सहयोगी पार्टियों को समर्थन देने वाले शहरवासियों का तहेदिल से धन्यवाद...
article-image
पंजाब

किन्नौर के “यूला कंडा” में पत्थर गिरने से 2 श्रद्धालुओं की मौत

एएम नाथ। किन्नौर :  किन्नौर जिले के युला कंडा में रविवार को बड़ा हादसा हो गया। जन्माष्टमी के अवसर पर श्रीकृष्ण मंदिर युला कंडा के दर्शन करने जा रहे श्रद्धालु रास्ते में पहाड़ी से...
Translate »
error: Content is protected !!