फरीदकोट हाईवे से लूटी गई टाटा एसीई गाड़ी मोगा में बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

by

फरीदकोट : मोगा पुलिस की मुस्तैदी ने लुटेरों के मंसूबों पर पानी फेर दिया। फरीदकोट जिले के हाईवे से हथियारों की नोक पर गाजर से भरी एक टाटा एसीई गाड़ी लूटकर फरार हो रहे चार बदमाशों को मोगा पुलिस ने फिल्मी अंदाज में पीछा कर दबोच लिया। इस कार्रवाई में दो आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि दो अन्य फरार हो गए। जानकारी के अनुसार, घने कोहरे का फायदा उठाते हुए बदमाशों ने फरीदकोट के पास हाईवे पर टाटा एसीई गाड़ी को रोका। चालक को तेजधार हथियार दिखाकर मारपीट की और वाहन लेकर फरार हो गए। फरीदकोट कंट्रोल रूम ने तुरंत इसकी सूचना मोगा पुलिस को दी।सूचना मिलते ही मोगा पीसीआर इंचार्ज खेम चंद प्रशार अपनी टीम के साथ अलर्ट हो गए। कोटकपूरा रोड पर नाकाबंदी की गई। पुलिस नाके को देखकर आरोपी घबरा गए और नाका तोड़कर भागने की कोशिश की, लेकिन घने कोहरे और तेज रफ्तार के कारण गाड़ी का संतुलन बिगड़ गया। गाजरों से भरा वाहन सड़क किनारे एक खंभे से टकरा गया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मौके से दो आरोपियों को काबू कर लिया, जबकि दो अन्य फरार हो गए।

टाटा एसीई चालक सुरिंदर सिंह ने बताया कि वह मंगलवार रात सुल्तानपुर लोधी से गाजर लोड कर फरीदकोट जा रहे थे। रास्ते में फिरोजपुर के मक्कू के पास एक गाड़ी पीछे लग गई। धुंध अधिक होने के कारण उन्होंने ज्यादा ध्यान नहीं दिया, लेकिन फरीदकोट के पास पहुंचते ही बदमाशों ने उनकी गाड़ी रोककर हथियार दिखाए, मारपीट की और वाहन लेकर फरार हो गए। उन्होंने तुरंत फरीदकोट पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद मोगा पुलिस की मदद से गाड़ी बरामद कर ली गई।

मोगा पीसीआर इंचार्ज खेम चंद प्रशार ने बताया कि कंट्रोल रूम से सूचना मिली थी कि टाटा एसीई (नंबर PB 05 AR 0281) को चार लुटेरों ने हथियार दिखाकर लूट लिया है और वे मोगा की ओर जा रहे हैं। नाकाबंदी के दौरान गाड़ी हादसे का शिकार हो गई। मौके से गुरबख्श सिंह निवासी फिरोजपुर और गुरमीत सिंह निवासी सिधवां बेट को गिरफ्तार किया गया। फरार आरोपियों में एक अमृतसर और दूसरा मक्कू का निवासी बताया जा रहा है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और फरार दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

व्हिस्की, रम, वाइन और बीयर…. इन सबमें से सबसे ज्यादा नशा किसमें होता ? पीने वाले भी नहीं जानते होंगे!  

दारू पीना तो जैसे अब आम हो गया है। दारू के कई प्रकार होते हैं, जिनमें मुख्य रूप से व्हिस्की, रम, वाइन और बीयर हैं। हर प्रकार के अल्कोहल का शरीर पर अलग-अलग असर...
article-image
पंजाब

35 नशे की गोलियों के साथ एक गिरफ्तार, मुकदमा दर्ज

माहिलपुर , 28 सितंबर : माहिलपुर पुलिस के ए एस आई चतविंदर सिंह टूटोमजारा गांव के पास चेकिंग कर रहे थे तो एक व्यक्ति जसविंदर सिंह पुत्र सुखदेव सिंह निवासी गांव टूटोमजारा थाना माहिलपुर...
article-image
पंजाब

होशियारपुर में महावीर दल ने चुनरी और त्रिशूल भेंट कर यात्रा का किया स्वागत

यात्रा ने शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती जी के आश्रम में एक रात किया विश्राम। होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : हिंदू युवा जागृति यात्रा जो हिन्दू नेता मिक्की पण्डित के नेतृत्व में टांडा से शुरू होकर माता...
article-image
पंजाब

बिजली रहेगी बंद : 23 नवंबर को दोपहर 12 बजे से बाद दोपहर 2 बजे तक 66 केवी गढ़शंकर, 66 केवी सड़ोआ,  66 केवी डल्लेवाल  आदि के बिजली घर बंद रहेंगे

गढ़शंकर, 22 नवंबर : 66 केवी गढ़शंकर में नई बनी वे के जंपर बस बार से जोड़ने के कारण 23 नवंबर को दोपहर 12 बजे से बाद दोपहर 2 बजे तक 66 केवी गढ़शंकर,...
Translate »
error: Content is protected !!