श्री सिद्धेश्वर शिव मंदिर में 1101 कुण्डीय रुद्र महायज्ञ की यज्ञशाला में धर्मध्वजा का आरोहण

by

होशियारपुर, 1 जनवरी: श्री सिद्धेश्वर शिव मंदिर, बस्सी ग़ुलाम हुसैन में प्रस्तावित 1101 कुण्डीय रुद्र महायज्ञ के अंतर्गत निर्माणाधीन यज्ञशाला के मुख्य कुंड में धर्मध्वजा का विधिवत आरोहण स्वामी उदयगिरि जी महाराज के सान्निध्य में सम्पन्न हुआ। इस पावन अवसर पर विधायक ब्रह्मशंकर जिंपा, डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन, सहायक कमिश्नर ओएशी मंडल, मेयर सुरिंदर छिंदा तथा पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना विशेष रूप से उपस्थित रहे।

इस अवसर पर विधायक ब्रह्मशंकर जिंपा ने बताया कि 19 फरवरी से 25 फरवरी 2026 तक आयोजित होने वाले 1101 कुण्डीय रुद्र महायज्ञ के दौरान एक दिन का सम्पूर्ण लंगर उनके द्वारा करवाया जाएगा। उन्होंने श्रद्धालुओं से यज्ञ में तन, मन और धन से सहयोग करने की अपील करते हुए कहा कि स्वामी उदयगिरि जी महाराज सर्वकल्याण एवं भक्तों की रक्षा के संकल्प के साथ इस दुर्लभ महायज्ञ का आयोजन कर रहे हैं।

डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन ने कहा कि जिला प्रशासन इस महान धार्मिक आयोजन के लिए हर संभव सहयोग प्रदान करेगा और उन्होंने यज्ञ की सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं। मेयर सुरिंदर छिंदा ने कहा कि वह स्वामी उदयगिरि जी महाराज के ब्रह्मलीन गुरु स्वामी श्री महंत बसंतगिरि जी महाराज के समय से ही श्री सिद्धेश्वर शिव मंदिर से जुड़े हुए हैं। उन्होंने स्वामी उदयगिरि जी को गुरु के प्रति अनन्य श्रद्धा, निष्ठा और भक्ति की जीवंत मिसाल बताया।

पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना ने कहा कि यह होशियारपुर की पुण्यभूमि का सौभाग्य है कि शिवसंकल्प की भावना से इस महान यज्ञ का आयोजन हो रहा है। मंदिर के महासचिव अनुराग सूद ने जानकारी दी कि इससे पूर्व ऐसा दुर्लभ यज्ञ वर्ष 1925 में श्री कालीनाथ कालेश्वर तीर्थक्षेत्र, हिमाचल प्रदेश में आयोजित हुआ था। बाबा बालक नाथ ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ. हर्षविंदर सिंह पठानिया ने क्षेत्रवासियों से यज्ञ में यजमान बनने एवं सहयोग करने की अपील की। वहीं स्वामी शरणानंद दास जी महाराज ने कहा कि यज्ञों में आहुति से सकारात्मकता का प्रसार होता है, वातावरण शुद्ध होता है और पापों का क्षय होता है।

इस अवसर पर बार प्रेसिडेंट पी.एस. घुम्मन, एडवोकेट आरती सूद मेहता, एडवोकेट नवदीप सूद, पार्षद लवकेश ओहरी, विवेक सूद, संजीव सूद, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता नरवीर सिंह नंदी, सरपंच सुखजिंदर सिंह काका, ब्रिज मट्टू, राजिंदर कुमार, ठाकुर नरिंदर सिंह सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

कहां से लाती थी पूर्व विधायक सत्कार कौर नशा? जांच अधिकारियों के मुताबिक गिरफ्तारी के बाद सत्कार कौर ने ने किए नए खुलासे

अरुण दीवान। मोहाली। खरड़ में 100 ग्राम हेरोइन के साथ पकड़ी गई पूर्व विधायक सत्कार कौर से पूछताछ के बाद कई राजफाश होने लगे हैं। जांच अधिकारियों के मुताबिक सत्कार कौर ने पुलिस पूछताछ...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

बैंक में बिना टेस्ट पानी है नौकरी….तो यहां फटाफट करें आवेदन, ग्रेजुएट के लिए है शानदार मौका

अगर आप बैंक की नौकरी  तलाश कर रहे हैं, तो आपके लिए बढ़िया मौका है. इसके लिए पंजाब एंड सिंध बैंक  ने अपरेंटिस के पदों के लिए वैकेंसी निकाली हैl यदि आप बैंकिंग सेक्टर...
article-image
पंजाब

दो दिन से लापता थी, प्रसिद्ध उद्योगपति की बहू लाश ब्यास नदी में मिली : सहेली के साथ गई थी सोनम

जालंधर : जालंधर के प्रसिद्ध उद्योगपति की बहू लाश ब्यास नदी में मिली है। मृतका की पहचान नामी उद्योगपति की बहू सोनम तिवारी (पत्नी मंदीप तिवारी) के रूप में हुई। सोनम दो दिन से...
article-image
पंजाब

 मास्क न पहनना व नाइट कफ्र्यू के दौरान गैर जरुरी यातायात पर होगी कार्रवाई,  कफ्र्यू के उल्लंघन पर 28 मामले दर्ज, मास्क न पहनने पर 471 चालान : एस.एस.पी

लोग कोविड संबंधी निर्देशों को गंभीरता से अपनाएं होशियारपुर  : कोरोना वायरस के बढ़ रहे मामलों के मद्देनजर एस.एस.पी नवजोत सिंह माहल ने लोगों को अपील करते हुए कहा कि सरकार व स्वास्थ्य विभाग...
Translate »
error: Content is protected !!