हिमाचल में नए साल का पहला हादसा, कार दुर्घटना में 2 युवतियों समेत 3 की मौत

by

एएम नाथ। कुल्लू : हिमाचल प्रदेश में नए साल की शुरुआत एक दर्दनाक हादसे के साथ हुई है। कुल्लू जिले में हुए भीषण सड़क हादसे में दो युवतियों समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक युवती की हालत गंभीर बताई जा रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार चारों युवक-युवतियां कसोल में बर्थडे पार्टी और न्यू ईयर सेलिब्रेशन के बाद कार में सवार होकर लौट रहे थे।
इसी दौरान कुल्लू के भूतनाथ वैली ब्रिज के पास उनकी कार सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
हादसे में तीन लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जिनमें दो युवतियां शामिल हैं। गंभीर रूप से घायल युवती को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
नए साल के पहले ही दिन हुए इस हादसे से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

सत्ती ने वितरित की 1.20 करोड़ रुपए की आर्थिक सहायता 60 परिवारों को गृह निर्माण के लिए 1.11 करोड़ व राहत राशि के रूप में 9.60 लाख वितरित किए

ऊना – छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने आज जिला परिषद हॉल में प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के तहत 60 परिवारों को 1.11 करोड़ रुपए की आर्थिक सहायता के स्वीकृति पत्र...
article-image
पंजाब

लड़कियों से की छेड़छाड़ : विरोध करने पर व्यक्ति को पीट पीट कर दिया गंभीर घायल : वीडियो हुई वायरल तो पुलिस ने किया 6 पर केस दर्ज, 2 गिरफ्तार

जालंधर :   लड़कियों से छेड़छाड़ का विरोध करने पर एक व्यक्ति पर  बेखौफ बदमाशों ने व्यक्ति पर हमला कर उसे बुरी तरह घायल कर दिया।  घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के...
article-image
पंजाब

बिना दस्तावेजों के अवैध तरीके से हिमाचल प्रदेश से अवैध माइनिंग मेटीरियल ला रहे वाहनों के काटे चालान : वाहन जब्त कर लाखों रुपए किया जुर्माना

गढ़शंकर :    माइंस व जियोलॉजी विभाग द्वारा गढ़शंकर तहसील में  बिना कागजात अवैध माइनिंग मेटीरियल ले जाने वालों वाहनों के खिलाफ कड़ी करवाई की मुंहिंम तहत लगातार करवाई जारी रखते हुए वीस से...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल में नियमित होंगे अनुबंध और दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी : अनुबंधकर्मियों को पक्का करने रखी एक शर्त…जानिए

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश सरकार ने राज्य में कार्यरत हजारों अनुबंध और दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को सौगात देते हुए नियमित करने का निर्णय लिया है। सरकार की ओर से इस संबंध में...
Translate »
error: Content is protected !!