DC मुकेश रेपसवाल ने आश्रय फाउंडेशन के फूड प्रोसेसिंग प्लांट का किया दौरा

by

तैयार उत्पाद की पैकेजिंग और ब्रांडिंग महत्वपूर्ण : उपायुक्त

एएम नाथ। चंबा : उपायुक्त चंबा मुकेश रेपसवाल ने आज ग्राम पंचायत हरिपुर के गांव सिद्धपुर में आश्रय फाउंडेशन के फूड प्रोसेसिंग डिहाइड्रेशन प्लांट का दौरा किया और महिलाओं द्वारा की जा रही विभिन्न गतिविधियों के बारे में जानकारी ली।
उपायुक्त ने प्लांट में प्रशिक्षण प्राप्त कर रही महिलाओं के साथ संवाद किया और आश्रय फाउंडेशन द्वारा महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने तथा महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने को लेकर किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि महिलाओं का सशक्तिकरण केवल सामाजिक परिवर्तन का माध्यम नहीं, बल्कि ग्रामीण विकास की सबसे मजबूत आधारशिला है।
उपायुक्त ने आश्रय फाउंडेशन द्वारा जिले में किए जा रहे कार्यों को अत्यंत सराहनीय बताते हुए कहा कि जमीनी स्तर पर ऐसे संगठनों की भागीदारी से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई गति मिल रही है। उन्होंने ‘लखपति दीदी’ अभियान पर विशेष चर्चा की।
उन्होंने प्रशिक्षण प्राप्त कर रही महिलाओं से कहा कि आगामी एक वर्ष में अपना लक्ष्य निर्धारित कर समूह की सभी 19 महिलाएं एवं एक पुरुष इस गौरवपूर्ण उपलब्धि को प्राप्त करें।
उन्होंने कहा कि केवल उत्पाद तैयार करना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनकी पैकेजिंग और ब्रांडिंग को भी विश्वस्तरीय बनाना आवश्यक है, जिससे स्थानीय उत्पादों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय बाजार में बेहतर मूल्य मिल सके। उन्होंने फाउंडेशन को हिमईरा के साथ जुड़ने को कहा और उदाहरण देते हुए कहा कि उत्पाद की प्रस्तुति उसकी पहचान बनाती है और यही पहचान बाजार में उसकी सफलता तय करती है।
उपायुक्त ने आश्रय फाउंडेशन के माध्यम से स्वयं सहायता समूहों को सशक्त बाजार नेटवर्क से जोड़ने की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि इससे चंबा के स्थानीय उत्पादों को नई पहचान मिलेगी और ग्रामीण महिलाओं की आय में निरंतर वृद्धि होगी।
इस दौरान उपायुक्त ने आश्रय फाउंडेशन के फूड प्रोसेसिंग प्लांट में स्थापित मशीनों के माध्यम से तैयार किए जा रहे उत्पादों की प्रक्रिया के बारे में जानकारी ली।
उपायुक्त ने स्वयं सहायता समूहों एवं ग्राम संगठनों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए सभी उपस्थित लोगों को नव वर्ष 2026 की शुभकामनाएं दीं।
आश्रय फाउंडेशन की प्रमुख प्रशिक्षक दिशा ने उपायुक्त को सम्मानित किया और फूड प्रोसेसिंग डिहाइड्रेशन प्लांट में तैयार किया जा रहे उत्पादों तथा प्रशिक्षण प्राप्त कर रही आस्था स्वयं सहायता समूह की सक्रिय महिलाओं के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

स्वास्थ्य संस्थानों में उच्चतम मानकों का करें पालन, गुणवत्तापरक सेवाओं पर हो फोकस – DC जतिन लाल

रोहित भदसाली। ऊना, 24 अगस्त. उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने जिले के स्वास्थ्य संस्थानों को उच्चतम मानकों का पालन करते हुए गुणवत्तापरक सेवाएं देने पर विशेष ध्यान केंद्रित करने को कहा है। उन्होंने स्वास्थ्य...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सुजानपुर में अंतराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के उपलक्ष्य पर किया बुजुर्गों का सम्मान : जीवन में आगे बढ़ने के लिए बुजुर्गों का आशीर्वाद और मार्गदर्शन सर्वोपरि’ — एसडीएम राकेश शर्मा

हमीरपुर 30 सितंबर। अंतराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के उपलक्ष्य पर सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने शनिवार को सुजानपुर में एक कार्यक्रम आयोजित किया, जिसकी अध्यक्षता एसडीएम राकेश शर्मा ने की। इस अवसर पर देश...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आईपीएस अधिकारी की दिल का दौरा पड़ने से मौत : मुख्यमंत्री सुक्खू की धर्मशाला रैली के दौरान ड्यूटी पर तैनात

धर्मशाला : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की धर्मशाला रैली के दौरान ड्यूटी पर तैनात आईपीएस अधिकारी साजू राम राणा की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। हमीरपुर के जंगलबैरी पुलिस बटालियन में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

HPCA स्टेडियम को मिला IPL 2026 का सर्वश्रेष्ठ मैदान और पिच पुरस्कार : चंबा के मनुज शर्मा की मेहनत रंग लाई, HPCA को मिला राष्ट्रीय सम्मान

धर्मशाला के HPCA स्टेडियम ने जीता ‘IPL Pitch and Ground Award’, मिले ₹25 लाख एएम नाथ। धर्मशाला : हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (HPCA) के धर्मशाला स्थित अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम को इंडियन प्रीमियर लीग (IPL)...
Translate »
error: Content is protected !!