श्री गुरु ग्रंथ साहिब के 328 लापता स्वरूपों के मामले में मुख्य आरोपी सीए सतिंदर सिंह कोहली गिरफ्तार: चंडीगढ़ के होटल से कोहली को किया गिरफ्तार

by

चंडीगढ़ः श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के 328 पवित्र स्वरूपों के लापता होने के मामले में पंजाब पुलिस की विशेष जांच टीम (एसआईटी) ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए मुख्य आरोपी चार्टर्ड अकाउंटेंट सतिंदर सिंह कोहली को गिरफ्तार कर लिया है।

यह जानकारी आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब के मुख्य प्रवक्ता व विधायक कुलदीप सिंह धालीवाल और आप पंजाब के सीनियर नेता बलतेज पन्नू ने दी।

होटल से सतिंदर सिंह कोहली गिरफ्तार

‘आप’ पंजाब के मुख्य प्रवक्ता एवं विधायक कुलदीप सिंह धालीवाल ने कहा कि आज सिख संगतों के लिए यह बेहद बड़ी उपलब्धि है, जिसका पिछले चार-पांच वर्षों से इंतजार किया जा रहा था. उन्होंने बताया कि हाईकोर्ट के निर्देशों पर दर्ज मामले में आज एसआईटी ने चंडीगढ़ के एक होटल से सतिंदर सिंह कोहली को गिरफ्तार किया है, जो कि इस समय एसजीपीसी का भी चार्टर्ड अकाउंटेंट रहा है और इसे लापता स्वरूपों के मामले में मुख्य आरोपी है।

विधायक धालीवाल ने कहा कि पिछले कई वर्षों से सिख संगतें इस मामले में न्याय की मांग को लेकर बड़ी लामबंदी करती रही हैं, धरने-प्रदर्शन करती रही हैं. सिख पंथ के प्रसिद्ध कीर्तनकार भाई बलदेव सिंह वडाला की अगुवाई में भी बड़ी लामबंदी हुई थी. उन्होंने कहा कि यह इस केस में पहली गिरफ्तारी है और वह भी मुख्य आरोपी की।

धालीवाल ने सिख संगतों को विश्वास दिलाते हुए कहा कि गुरु ग्रंथ साहिब जी के स्वरूपों को लापता करने वाले सभी 16 दोषियों को पकड़कर जेल की सलाखों के पीछे भेजा जाएगा. यह पंजाब सरकार की प्रतिबद्धता है।

पुलिस की जांच जारी

वहीं आप पंजाब के सीनियर नेता बलतेज पन्नू ने बताया कि माननीय पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने पिछले दिनों 328 पवित्र स्वरूपों की गुमशुदगी से संबंधित याचिका पर सुनवाई करते हुए जांच के निर्देश दिए थे. इसके बाद पंजाब पुलिस ने 16 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की और एसआईटी का गठन किया गया।

पन्नू ने बताया कि सभी 16 नामजद आरोपियों के खिलाफ एलओसी (लुक आउट सर्कुलर) जारी किया गया है. सतिंदर सिंह कोहली के गिरफ्तारी वारंट पहले से जारी थे, जो पुलिस से छुपते हुए चंडीगढ़ के एक होटल में ठहरा हुआ था. बलतेज पन्नू ने कहा कि पुलिस की जांच जारी है, उम्मीद है कि इस मामले में कई और खुलासे होंगे, क्योंकि एसजीपसी का ऑडिट भी यही सीए करता रहा है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

बसियाला में 27 लाख रुपये की लागत से बनने वाली फिरनी का डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने किया शिलान्यास

गढ़शंकर : पंजाब विधानसभा के डिप्टी स्पीकर एवं हलका विधायक जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने गांव बसियाला में आयोजित लोक मिलनी के दौरान ग्रामीणों से रूबरू होकर उनकी समस्याएं और मांगें ध्यानपूर्वक सुनीं। इस...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

गेंड्रोइट एसआर में भरें जाएंगे जूनियर टैक्निशियन के 100 पद

ऊना :22 जुलाई: मैसर्ज़ गेंड्रोइट एसआर सोल्यूशन प्राईवेट लिमिटेड बरनाला द्वारा पुरूष वर्ग में जूनियर टैक्निशियन के 100 पद भरे जाएंगे। इस बारे जानकारी देते हुए जिला रोजगार अधिकारी ऊना अनीता गौतम ने बताया...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

21 पिस्तौल बरामद ,5 गिरफ्तार : असलहे की यह खेप गग्गू देहलां, जिला ऊना,हिमाचल प्रदेश ने आरोपियों से मंगवाई थी -एडीजीपी मुखविंदर सिंह छीना

संगरूर : संगरूर पुलिस ने अपराधियों को हथियार सप्लाई करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार कर 21 पिस्तौल भी बरामद की हैं। इन्हें मध्य प्रदेश...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

श्री हरि मंदिर साहिब को लगातार दूसरे दिन मिली बम से उड़ाने की धमकी, एक्टिव हुई पुलिस; तलाशी जारी

अमृतसर। श्री हरि मंदिर साहिब को मंगलवार की दोपहर फिर एक बार आरडीएक्स से उड़ाने की धमकी ईमेल के जरिए दी गई है। सोमवार को भी ईमेल के के जरिए ही धमकी दी गई...
Translate »
error: Content is protected !!