AAP सरपंच की गोलियों मार कर की हत्या : शादी समारोह में ताबड़तोड़ फायरिंग से हड़कंप… सूट-बूट पहनकर बारात में आए थे हत्यारे

by

एएम नाथ। अमृतसर : पंजाब के अमृतसर में उस समय सनसनी मच गई, जब एक मैरिज पैलेस में विवाह पार्टी के दौरान आम आदमी पार्टी के नेता को गोलियों से भून दिया गया। विवाह समारोह में अचानक ताबड़तोड़ फायरिंग के चलते लोगों में भगदड़ मच गई। गोलीबारी में आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता और सरपंच की मौत हो गई है।

जानकारी के अनुसार आम आदमी पार्टी (AAP) के सरपंच जरमल सिंह एक शादी समारोह में शामिल होने आए थे। इसी दौरान बदमाशों ने पैलेस में आकर अचानक फायरिंग शुरू कर दी। उनके सिर में गोलियां मारी गईं।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक गोली लगते ही सरपंच जरमल सिंह बुरी तरह से घायल हो गए। खून से लथपथ सरपंच का एक वीडियो भी सामने आया है। उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।
फायरिंग का पता चलते ही पुलिस पैलेस में पहुंची। टीम ने पूरे पैलेस को घेरकर जांच शुरू की और शादी समारोह में आए लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस को शक है कि सरपंच की रेकी की जा रही थी। वह तरनतारन जिले के वल्टोहा गांव के रहने वाले थे और मौजूदा सरपंच थे। पुलिस जांच के मुताबिक, उन पर 3 बार पहले भी हमला हो चुका है।
AAP विधायक सरवन सिंह ने बताया कि हमलावर कोट-पेंट पहन बाराती बनकर आए थे। उन्होंने खाना खाते वक्त सरपंच के सिर में गोली मारी। सरपंच की हत्या के चश्मदीद ने बताया कि अमृतसर में मैरीगोल्ड मैरिज पैलेस में शादी थी। 2 अज्ञात युवक आए। उन्होंने आते ही सरपंच के सिर में गोलियां मारीं।
मरने वाले आम आदमी पार्टी के वल्होटा से सरपंच जरमल सिंह थे। उनके बीच क्या रंजिश थी, इसके बारे में मुझे पता नहीं। किसी धमकी का भी पता नहीं। चश्मदीद ने कहा- वह दुल्हन की तरफ से शादी में शामिल होने आए थे। लड़की का भाई भी सरपंच है, इसलिए उन्हें शादी में बुलाया था। हमें 2 गोलियों की आवाज आई।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, जिस वक्त फायरिंग हुई, उससे कुछ देर पहले ही दूल्हा-दुल्हन वहां से निकले थे। ऐसे में माना जा रहा है कि हमलावर पूरी प्लानिंग के साथ कत्ल के इरादे से पैलेस में पहुंचे थे। अमृतसर के ADCP जगजीत सिंह वालिया ने कहा कि जांच कर रहे हैं। सरपंच को पहले भी धमकियां मिलने को लेकर उन्होंने कहा कि यह तरनतारन का मामला है।
इस बारे में तरनतारन पुलिस ही बता सकती है। सरपंच अमृतसर में फंक्शन में आए थे। हमलावर बाराती बनकर आए थे। इसकी जांच की जा रही है। इंटेलिजेंस और टेक्निकल टीमें जांच में जुट गई हैं। केस को जल्दी ट्रेस कर लेंगे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

Sanjeev Arora Urges Punjab Govt

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/May 14 :Expressing deep concern over the ongoing strike by sanitation workers employed in various municipal councils and corporations across Punjab, Sanjeev Arora, president of Bharat Vikas Parishad and a prominent social worker,...
article-image
पंजाब

1 किलो हेरोइन व 27 लाख की ड्रग मनी समेत एक नशा तस्कर दबोचा : आरोपी से बिना नंबर की स्कॉर्पियो गाड़ी बरामद

तरनतारन : पुलिस ने मंगलवार रात बड़ी कार्रवाई करते हुए एक नशा तस्कर को 1 किलो हेरोइन व 27 लाख की ड्रग मनी समेत दबोचा है। आरोपी से बिना नंबर की स्कॉर्पियो गाड़ी बरामद...
article-image
पंजाब , समाचार

स्कूल बस के नीचे आने से बाइक सवार की मौत : पुलिस ने चालक को किया ग्रिफ्तार , शव पोस्टमार्टम के बाद वारिसों सौंपा :

स्कूल बस में आम लोगों को कैसे ले जाया जा रहा ,आरटीए को लिखा जायेगा  : एसएचओ जयपाल गढ़शंकर  : गढ़शंकर श्री आनंदपुर साहिब रोड पर खालसा कालेज के पास स्कूल बस के नीचे...
Translate »
error: Content is protected !!