जी.एस.टी विभाग ने बिना बिल के किताबें बेचने वाली गढ़शंकर की एक फर्म पर की कार्रवाई

by

गढ़शंकर  :  सहायक कमिश्नर स्टेट टैक्स श्रीमती शाइनी सिंह ने बताया कि उनके ध्यान में आया है कि जिले में कुछ किताबों की दुकानों की ओर से बिना बिल के अतिरिक्त चार्ज कर आम लोगों को किताबें बेची जा रही है। इस संदर्भ में जी.एस.टी. विभाग होशियारपुर की ओर से गढ़शंकर में किताबों की एक रजिस्टर्ड फर्म मैस बुक मार्ट की चैकिंग के लिए स्टेट टैक्स अधिकारी नीतिका अग्रवाल व संदीप कुमार को भेजा गया था। चैकिंग के दौरान यह पाया गया कि इस फर्म की ओर से बिना बिल के किताबें बेची जा रही हैं जो कि जी.एस.टी एक्ट 2017 का उल्लंघन है। उन्होंने बताया कि इस फर्म की बुक्स आफ अकाउंट जब्त कर ली गई हैं। उन्होंने कहा कि कानून के मुताबिक बनती कार्रवाई शुरु कर दी गई  है व जी.एस.टी एक्ट के मुताबिक बनता टैक्स व पैनेलटी संबंधित फर्म से वसूली जाएगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे फिर बंद : शालानाला फोरलेन पर भूस्खलन

एएम नाथ।  मंडी / कुल्लू  : चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे मंडी-कुल्लू मार्ग पर रविवार शाम लगभग 6 बजे थलोट से पीछे शालानाला के पास पहाड़ से बड़ा लैंड स्लाइड हो गया। उस जगह पर फोरलेन...
article-image
पंजाब

खून से लथपथ शव मिला -पंजाब रोडवेज के ड्राइवर का कत्ल : ड्यूटी के बाद लौट रहा था घर,

 श्री गोइंदवाल साहिब : पंजाब रोडवेज में ड्राइवर पद पर तैनात एक युवक की घर लौटते समय अज्ञात लोगों ने तेजधार हथियार से हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलने के बाद श्री गोइंदवाल...
Translate »
error: Content is protected !!