विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कुमारसेन के पूर्व विधायक भगत राम चौहान के निधन पर जताया शोक

by

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कुमारसेन के पूर्व विधायक भगत राम चौहान के निधन पर गहरा शोक प्रकट किया है। पूर्व विधायक भगत राम चौहान पिछले लम्बे समय से बिमार चल रहे थे।

विधान सभा अध्यक्ष ने अपने शोक संदेश में कहा कि भगत राम चौहान एक कद्दावर नेता थे। वह वर्ष 1990 में पहली बार कुमारसेन निर्वाचन क्षेत्र से विधान सभा सदस्य चुने गए थे। उनका व्यक्तित्व मिलनसार था वह लोगों के बीच काफी लोकप्रिय थे।
पठानिया ने कहा कि भगत राम चौहान पेशे से अधिवक्ता थे तथा गरीबों तथा जरूरतमंदों को नि:शुल्क कानूनी सहायता मुहैया करवाते थे। उनकी यह खासियत थी कि वे राजनीति, प्रशासन और समाज सेवा को हमेशा संतुलित रखते थे।
पठानिया ने कहा कि प्रदेश ने भगत राम चौहान के रूप में एक होनहार तथा कर्तव्य निष्ठ नेता खोया है जिसकी भरपाई करना नामुमकिन है।
पठानिया ने दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना की है तथा शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना प्रकट की है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

उड़नपरी सीमा का स्वर्णिम कमाल : राष्ट्रीय इंटरस्टेट चैंपियनशिप में जीता गोल्ड

5000 मीटर दौड़ में सीमा बनी राष्ट्रीय चैंपियन, एशियन गेम्स के लिए किया क्वालिफाई चम्बा की बेटी सीमा ने बढ़ाया प्रदेश का मान, अब एशियन गेम्स में गोल्ड पर नजर एएम नाथ। चम्बा :...
article-image
हिमाचल प्रदेश

दूसरे चरण में हमीरपुर की 82 पंचायतों में 74.94 प्रतिशत मतदान

एएम नाथ : हमीरपुर 28 मई। पंचायतीराज संस्थाओं के चुनाव के दूसरे चरण में वीरवार को जिला हमीरपुर की 82 ग्राम पंचायतों में लगभग 74.94 प्रतिशत मतदान हुआ। इन पंचायतों में प्रधान एवं उपप्रधान...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बीफार्मा आयुर्वेद के लिए रोजगार का अवसर

हमीरपुर 16 दिसंबर :  जिला मुख्यालय के निकट कोट-चौरी सड़क पर गांव कुनाना में स्थापित एक इकाई टीजीजी रिसर्च प्राइवेट लिमिटेड में क्वालिटी कंट्रोल एग्जीक्यूटिव का एक पद भरा जाएगा। आयुर्वेद में बी-फार्मा या...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विधायक डा. जनक राज ने बाल देख रेख संस्थान मैहला के बच्चों को वितरित किए सर्दियों के लिए कम्बल

एएम नाथ। चम्बा : विधायक डा. जनक राज ने सोमवार को बाल देख रेख संस्थान मैहला के बच्चों को सर्दियों के लिए कम्बल वितरित किए। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के बच्चे हमारा भविष्य हैं,...
Translate »
error: Content is protected !!