राज्य महिला आयोग ने हमीरपुर में लगाई अदालत : 28 मामलों की सुनवाई अध्यक्ष विद्या नेगी और अन्य सदस्यों ने की सुनवाई, 5 मामलों का किया निपटारा

by
एएम नाथ। हमीरपुर 06 जनवरी। हिमाचल प्रदेश राज्य महिला आयोग ने मंगलवार को यहां उपायुक्त कार्यालय परिसर में महिलाओं से संबंधित मामलों की सुनवाई के लिए अदालत लगाई। आयोग की अध्यक्ष विद्या नेगी की अध्यक्षता में लगाई गई इस अदालत में आयोग की अन्य सदस्य सरोज शर्मा, रीना पुंडीर और रीना दरोच भी शामिल रहीं।
विद्या नेगी ने बताया कि मंगलवार को लगाई गई अदालत में महिलाओं से संबंधित घरेलू हिंसा, घरेलू विवाद, यौन उत्पीड़न, महिलाओं के अधिकारों के हनन और अत्याचार के अन्य मामलों सहित कुल 37 मामले सूचीबद्ध किए गए थे। इनमें से 28 मामलों की सुनवाई की गई, जिनमें से पांच मामलों का निपटारा करके इन्हें बंद करने का निर्णय लिया गया। अन्य मामलों में भी आयोग ने आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।
विद्या नेगी ने कहा कि अत्याचार से पीड़ित महिलाओं को न्याय दिलाने तथा उनके अधिकारों की रक्षा के लिए राज्य महिला आयोग सदैव कृतसंकल्प है। इसके लिए आयोग ने प्रदेश के विभिन्न जिलों में जागरुकता शिविर आयोजित करने तथा मामलों की सुनवाई के लिए अदालतें लगाने का निर्णय लिया है, ताकि पीड़ित महिलाओं की सुनवाई उनके घर के पास ही सुनिश्चित हो सके।
इस अवसर पर राज्य महिला आयोग की सदस्य सचिव बुशरा अंसारी सिंह, विधि अधिकारी यशपाल शर्मा, हमीरपुर के डीएसपी हरीश गुलेरिया, महिला थाना हमीरपुर की प्रभारी प्रिया, महिला आयोग कार्यालय से राधिका, सोनिया, विनय शर्मा, सागर और अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।
-0-

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

98 बूथों के लिए रवाना हुईं पोलिंग पार्टियां : देहरा में मतदान कर्मियों के लिए आयोजित अंतिम चुनावी रिहर्सल सम्पन्न

राकेश शर्मा :  देहरा/तलवाड़ा –   देहरा विधानसभा उपचुनाव के लिए नियुक्त पोलिंग पार्टियों के पीठासीन, सहायक पीठासीन तथा मतदान अधिकारियों के लिए आज सोमवार को राजकीय महाविद्यालय ढलियारा में अंतिम चुनावी रिहर्सल आयोजित करवाई...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विधानसभा अध्यक्ष अंतर्राष्ट्रीय  मिंजर मेले की दूसरी सांस्कृतिक संध्या के होंगे मुख्य अतिथि 

एएम नाथ। चंबा, 27 जुलाई :  विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया  27  जुलाई (शनिवार) को  दोपहर बाद चंबा पहुंचेंगे। विधानसभा अध्यक्ष के प्रवास कार्यक्रम की जानकारी देते हुए विभागीय प्रवक्ता ने बताया कि कुलदीप सिंह...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पंचायत चुनाव में अड़ंगा लगाने की मुख्यमंत्री की एक और कोशिश नाकाम: जयराम ठाकुर

विधानसभा में अगर सुक्खू हमारी बात मानते तो आज कोर्ट में अपमानित नहीं होना पड़ता एएम नाथ। मंडी : माननीय उच्च न्यायालय द्वारा डीसी को आरक्षण रोस्टर में 5% का कोटा देने के फैसले...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

प्रदेश में शिक्षकों और छात्रों का ध्यान रखने वाली सरकार : आशीष बुटेल

कांगड़ा की पहली रोबोटिक लैब छात्रों को समर्पित बुटेल ने चचियां और घाड़ में पुरस्कृत किए खिलाड़ी साढ़े तीन करोड़ से बनेगी घाड़, कपूर बस्ती, रोपा, रठां सड़क* पालमपुर, 13 अगस्त :- मुख्य संसदीय...
Translate »
error: Content is protected !!