डॉ. जनक राज ने नाबार्ड के सलाहकार से किया होली उतराला मार्ग को जल्दी पूर्ण करने का आग्रह

by

एएम नाथ। शिमला : भरमौर के विधायक डॉ. जनक राज ने आज शिमला सचिवालय में सलाहकार परियोजना (नाबार्ड ) श्री बासु सूद जी से शिष्टाचार भेंट की। एस दौरान उन्होंने सलाहकार नाबार्ड से भरमौर विधानसभा में प्रस्तावित होली उतराला मार्ग को लेकर जरूरी औपचारिकताओं को जल्दी से जल्दी पूर्ण करने का आग्रह किया। ताकि शेष लम्बित कार्य के लिए धन का प्रावधान हो सके। उन्होंने कहा कि उक्त मार्ग बनने से जनजातीय क्षेत्र भरमौर और होली के लोगों को बैजनाथ जाने कि लिए काफी सुविधा होगी। अब कांगड़ा जाने के लिए क्षेत्र के लोगों को करीब दस घंटे का सफर करना पड़ता है। अगर उक्त मार्ग बन जाए तो तीन घंटे में कांगड़ा पहुंचा जा सकता है। उन्होंने कहा कि दिक्क़त उस होती है जब कोई बीमार हो जाए तो उसे टांडा पहुंचाने में काफी समय लग जाता है। जिसके चलते कई बार बीमार आदमी को बचाया भी नहीं जा सकता तब लगता है कि काश उक्त मार्ग बना होता तो शायद उक्त व्यक्ति को बचाया जा सकता था। उन्होंने कहा कि नाबार्ड होली उतराला मार्ग के लिए जल्द से जल्द धन का प्रावधान करे ताकि लोगों को किसी भी दिक्क़त का सामना न करना पड़े।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

उप मंडल डलहौजी के तहत 21 दिसंबर को पंचायत भवन मनोला में आयोजित  होगा सुशासन  सप्ताह कार्यक्रम

एएम नाथ। चम्बा/ डलहौजी :  एसडीएम  डलहौजी अनिल भारद्वाज ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रशासन गांवों के  ओर कार्यक्रम के तहत 21 दिसंबर को ग्राम पंचायत पधरोटु के भवन में  प्रस्तावित सुशासन सप्ताह ...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पूर्व विधायक डोगरा, स्वामी और चौधरी को सदन ने दी श्रद्धांजलि : विधानसभा के मानसून सत्र के शुरू होने पर , सदन के नेता मुख्यमंत्री सुक्खू ने इस संबंध में शोक प्रस्ताव लाया

एएम नाथ । शिमला : हिमाचल प्रदेश विधानसभा ने मंगलवार को तीन पूर्व विधायकों टेक चंद डोगरा , नारायण सिंह स्वामी और दौलत राम चौधरी के निधन पर श्रद्धांजलि दी। मंगलवार को विधानसभा के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जोगिन्द्रा बैंक में कथित एनपीए अनियमितताओं की जांच की मांग, अधिवक्ता मुकेश शर्मा ने नाबार्ड को भेजी शिकायत

अर्की-दाड़लाघाट शाखाओं के एनपीए मामलों पर उठे सवाल, नाबार्ड से निष्पक्ष विजिलेंस जांच की मांग जोगिन्द्रा सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक के अधिकारियों पर आरोप, फोरेंसिक ऑडिट और रिकॉर्ड जांच की मांगएएम नाथ। चंडीगढ़/सोलन :  पंजाब...
हिमाचल प्रदेश

सुरक्षा गार्ड, सुपरवाइज़र व जीटीओ के लिए साक्षात्कार 23, 24, 25 व 26 मई को

ऊना – मैसर्ज़ सिस इंडिया लिमिटेड बिलासपुर द्वारा पंजाब, हरियाणा व उत्तराखंड हेतू सुरक्षा गार्ड, सुपरवाइज़र, जीटीओ के विभिन्न पद भरें जाएंगे। यह जानकारी देते हुए जिला रोजगार अधिकारी ऊना अक्षय शर्मा ने बताया...
Translate »
error: Content is protected !!