DC की पहल: संकटमोचन मंदिर पार्क को मिला नया जीवन : 15 वर्ष बाद 20 लाख से चमका पार्क, बच्चों के लिए नए झूले

by
एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला का संकटमोचन मंदिर पार्क अब नए स्वरूप में नजर आएगा, जिससे पर्यटकों और स्थानीय बच्चों को बेहतर सुविधा उपलब्ध होगी। संकटमोचन मंदिर पार्क का नवीनीकरण एक बहुत बड़ा कदम है, जिससे शिमला में आने वाले पर्यटकों और स्थानीय लोगों को बहुत फायदा होगा। उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप के प्रयासों से पार्क को नया स्वरूप मिला है, जो कि वाकई सराहनीय है।
उल्लेखनीय है कि संकटमोचन राजधानी का एक प्रसिद्ध मंदिर है जहां प्रतिदिन सैंकड़ों श्रद्धालु पहुंचते हैं लेकिन मंदिर के साथ बने इस पार्क की हालत पिछले वर्ष तक ख़राब थी। पार्क में लगे झूले टूट चुके थे और बच्चे मिट्टी में खेलने को मजबूर थे। संकट मोचन पार्क वर्ष 2004 में बना था, जिसके बाद वर्ष 2010 तक इसे इस्तेमाल किया गया लेकिन पिछले 15 वर्षों से इस पार्क का नवीनीकरण नहीं हुआ था, जिस वजह से पार्क की सुंदरता कम होने लगी।No photo description available.May be an image of elephant
उपायुक्त अनुपम कश्यप ने पिछले वर्ष पार्क का निरीक्षण किया और पार्क की दुर्दशा देख कर तुरंत इसके जीर्णोद्धार के निर्देश दिए। पिछले कई महीने से इस पार्क का काम चल रहा था। उन्होंने बताया कि मंदिर का परिसर आकर्षक लगे, इसलिए पार्क को लगभग 20 लाख रुपए की लागत से नए रूप में तैयार करवाया जा रहा है। अब यहां बच्चों के खेलने के लिए विभिन्न प्रकार के झूले लगाए गए हैं। इसके अलावा पूरे पार्क में ग्रीन कारपेट भी बिछाया गया है ताकि बच्चों को खेलने की सुविधा मिल सके। बच्चों के खेलने और सजावट के लिए पार्क में नए खिलौने व पुतले लगाए गए हैं और बैठने की भी व्यवस्था की गयी है। यह कार्य एक सप्ताह के भीतर पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने कहा कि पार्क को इस महीने ही पर्यटकों और स्थानीय बच्चों के लिए खोल दिया जाएगा।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

गणतंत्र दिवस पर निकाले जाएंगे रेफरल ड्रॉ : रेड क्रॉस जरूरतमदों के लिए कर रही बेहतरीन कार्य – राघव शर्मा

ऊना, 11 जनवरी – रेड क्रॉस सोसाइटी जरूरमंदों की सहायता के लिए हमेशा तत्पर रहती है। जिला रेड क्रॉस सोसाइटी बेहतरीन कार्य कर रही है। यह जानकारी उपायुक्त राघव शर्मा ने वीरवार को रेड...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

विधायक कमलेश ठाकुर ने पंचायत घियोरी का दौरा किया : जनसुनवाई में सड़क, पेयजल व स्वास्थ्य से जुड़े मुद्दों का हुआ त्वरित समाधान

कम्युनिटी हॉल हेतु 10 लाख रुपये देने की घोषणा की राकेश शर्मा :  देहरा/तलवाड़ा |  विधायक कमलेश ठाकुर ने आज देहरा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत पंचायत घियोरी का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने लोगों...
हिमाचल प्रदेश

राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार-2026 के लिए आवेदन आमंत्रित, 10 जुलाई तक करें स्व-नामांकन

उत्कृष्ट शिक्षकों को मिलेगा राष्ट्रीय सम्मान, ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया जारी एएम नाथ। चंबा :  स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग, शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार ने राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार-2026 के लिए पात्र शिक्षकों से ऑनलाइन स्व-नामांकन...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

दो सीएम और सांसदों की टीम लेकर पीएम आवास के बाहर कैसे पहुंचे राहुल गांधी? धरने की इनसाइड स्टोरी

नई दिल्ली : नीत पेपर लीक को लेकर चल रहा छात्रों का आंदोलन अब सियासी मोड़ ले चुका है. मंगलवार यानी 21 जुलाई को यह मामला जंतर-मंतर से आगे बढ़कर प्रधानमंत्री आवास तक पहुंच...
Translate »
error: Content is protected !!